जीवद्रव्य कुंचन (Plasmolysis) क्या हैं? महत्व What is Plasmolysis? and Importance in hindi

जीवद्रव्य कुंचन (Plasmolysis) अधिकतर कॉलेज और स्कूल एग्जाम में पूछे ही जाते है क्या आप भी सर्च कर रहे है? जीवद्रव्य कुंचन (Plasmolysis) क्या हैं? और इसका महत्व तो आप सही वेबसाइट पर आये है आज के इस आर्टिकल में आपको जीवद्रव्य कुंचन से जुड़े  सारे सवालों के जवाब मिल जायेंगे।

जीवद्रव्य कुंचन क्या हैं (jivdravya kunchan kya hai)

plasmolysis-what-is-plasmolysis-and-Importance

plasmolysis diagram

इन्हें भी पढ़े - परासरण क्या है? एवं उसके सिद्धान्त 

जीवद्रव्य कुंचन हाल ही में नवीं क्लास में पुछा गया है what is plasmolysis class 9 इस प्रश्न का जवाब आपको नीचे मिल जायेगा रोजाना कॉलेज और स्कूल से सम्बंधित सवालों के जवाब पाने के लिए बने रहिये हमारे साथ.

जीवद्रव्य कुंचन अर्थात् रसाकुंचन एक जैविक क्रिया होती है। अतिपरासरी बाह्य माध्यम विलयन (Hypertonic extracellular solution) की उपस्थिति में कोशिका में स्थित विलायक के अणुओं के गमन ( Movement) की वह प्रक्रिया जिसके कारण जीवद्रव्य कोशिका भित्ति से अपना संपर्क (Contact) छोड़ने लगता है, जीवद्रव्य कुंचन (Plasmolysis) कहलाता है।

जीवद्रव्य कुंचन की वह स्थिति जिसमें जीवद्रव्य कोशिका भित्ति के संपर्क से हटना शुरू करता है, प्रारंभिक जीवद्रव्य कुंचन ( Incipient Plasmolysis) कहलाता है। इसी तरह वह अवस्था जिसमें जल के बाह्य परासरण की क्रिया तथा जीवद्रव्य के संकुचन की क्रिया जारी रहती है तो अन्ततः जीवद्रव्य कोशिका भित्ति का साथ पूर्णत : छोड़कर एक स्थान पर सिकुड़कर गोल हो जाता है, इसे प्रत्यक्ष जीवद्रव्य कुंचन (Evident Plasmolysis) कहते हैं । द्रव्यकुंचित कोशिका (Plasmolysed) को अगर अल्पपरासरी विलयन या जल में रख दिया जाए तो जीवद्रव्य अपनी पहली वाली स्थिति में लौट आती है, इस प्रक्रिया को जीवद्रव्य विकुंचन (Deplasmolysis) कहते हैं। यह अन्तः परासरण के कारण सम्भव होता है।

जीवद्रव्य कुंचन का महत्व (Significance of Plasmolysis ) 

  1. जीवद्रव्य कुंचन एक कोशिका की सजीवता का निर्धारण करने में सहायक होता है कि यह जीवित है या अजीवित, क्योंकि जीवित कोशिका ही रसाकुंचन का प्रदर्शन करती है। अजीवित कोशिका में यह क्रिया प्रदर्शित नहीं हो पाती है। 
  2. जीवद्रव्य कुंचन प्लाज्मा झिल्ली के अर्द्धपारगम्यता को सत्यापित करता है। 
  3. जीवद्रव्य कुंचन की प्रक्रिया द्वारा किसी भी जीवित कोशिका के परासरण दाब (O.P.) का मापन किया जा सकता है। 
  4. अचार (नमक अधिक), मुरब्बा (चीनी अधिक) आदि का परिरक्षण जीवद्रव्य कुंचन की प्रक्रिया के कारण सम्भव होता है क्योंकि नमक एवं शक्कर के अधिक सान्द्रण होने पर सक्ष्मजीव के जीवद्रव्य का जीवद्रव्यकंचन हो जाता है।

इन्हें पढ़े - पारगम्यता(Permeability) क्या हैं? प्रकार और सिद्धान्त

जीवद्रव्य कुंचन (Plasmolysis) से सम्बंधित FAQs 

1. जीव द्रव्य कब और किसने खोजा?

जीवद्रव्य की खोज डुजारडिन ने 1835 में की थी तथा सारकोड नाम दिया।

Question - what is plasmolysis?

Answer - The plasmolysis action is the shrinking of protoplasm away from the cell wall of a plant or bacterium.

प्रश्न - प्लास्मोलिसिस क्या है?

उत्तर - प्लास्मोलिसिस क्रिया एक पौधे या जीवाणु की कोशिका भित्ति से दूर प्रोटोप्लाज्म का सिकुड़ना है।

मै उम्मीद करता हूँ कि जीवद्रव्य कुंचन (Plasmolysis) क्या हैं? और महत्व आपको पसंद आये होगा पोस्ट अच्छा लगा तो अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों के शेयर करे ताकि ओ भी एग्जाम में पीछे न रहे और पूरी जानकारी मिल सके आज के लिए बस इतना ही आपको किसके ऊपर जानकरी चाहिए कमेंट जरुर करे.

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -