लिपिड- प्रकार, सरंचना, वर्गीकरण (Lipids - Types, Structure, Classification in Hindi)

आंसर दुनिया के इस पेज में आपको लिपिड्स (Lipids) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है जैसे कि वसा या लिपिड क्या है(What is Lipids)? लिपिड्स का वर्गीकरण (Classification) एवं संरचना को भी विस्तार से बताया गया है.

साथ ही लिपिड्स के प्रकारों का वर्णन भी किया गया हैं जहाँ हम लिपिड्स(Lipidsके कुल तीन प्रकारों के नाम और उनकी व्याख्या जानेंगे | साथ ही लिपिड्स(Lipidsसे जुड़े महत्वपूर्ण सवाल जवाब भी जानेंगें।

लिपिड की सरंचना एवं वर्गीकरण (Structure and Classification of Lipids)

Lipids - Types, Structure, Classification in Hindi

लिपिड की सरंचना एवं वर्गीकरण ((Lipids - Structure and Classification)

  • लिपिड्स की परिभाषा (definition of lipids)
  • लिपिड्स (Lipids) के प्रकार
  • लिपिड के गुण (properties of lipids)
  • लिपिड के कार्य (function of lipid)
  • लिपिड्स (Lipids) से महत्वपूर्ण सवाल जवाब

लिपिड्स की परिभाषा (lipid kya hota hai)

लिपिड क्या है? "यह कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन निर्मित कार्बनिक यौगिक है। लिपिड्स प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले वसा जैसे पदार्थों का समूह है, जो कि जल में अविलेय किन्तु वसा विलायकों जैसे-ईथर, क्लोरोफॉर्म, बेन्जीन आदि में विलेय होते हैं।"

लिपिड का वर्गीकरण (Classification of Lipids in Hindi)

खोज-ब्लोर द्वारा लिपिड्स (Lipids) तीन प्रकार के होते हैं-

  1. साधारण लिपिड्स (Simple Lipids)
  2. संयुक्त लिपिड्स (Compound Lipids)
  3. व्युत्पन्न लिपिड्स (Derived Lipids)
साइंस >> विज्ञान के प्रश्न उत्तर

लिपिड्स (Lipids) के प्रकार

1. साधारण लिपिड्स (Simple Lipids) -

ग्लिसरॉल और वसीय अम्लों के एस्टर्स हैं। 

(i) वसीय अम्ल (Fatty acids)- ये लम्बी श्रृंखला वाले कार्बनिक अम्ल (Long chainorgaic acids) हैं, जो 2-24 कार्बन परमाणु रखते हैं। इनमें एक कॉर्बोक्सिल समूह भी पाया जाता है, जो पानी में विलेय होता है इनमें एक नॉन- पोलर हाइड्रोकार्बन पूँछ (Non polar Hydrocarbon til or chain) भी पायी जाती है, जो केवल कार्बनिक विलायकों में घुलनशील है।

(ii) उदासीन वसाएँ और तेल (Neutral fats and oil) ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) को उदासीन या वास्तविक या प्राकृतिक वसाएँ (Neutral or true or natu ral fats) कहते हैं। ये एस्टर्स है, जो ट्राइहाइड्रिक ऐल्कोहॉल, ग्लिसरॉल तथा वसा अम्लों के तीन अणुओं से मिलकर बनते हैं।

(iii) मोम (Wax)- ये मोनोहाइड्रिक ऐल्कोहॉल्स और वसा अम्लों के एस्टर्स हैं। इनमें एक अणु उच्च भार वाले ऐल्कोहॉल का तथा एक अणु वसा अम्ल का होता है। इनका गलनांक (Melting point) उच्च होता है। वसा को पचाने वाले एन्जाइम लाइपेज की मोम के प्रति कोई क्रिया नहीं होती। अतः ये भोजन का महत्वपूर्ण भाग नहीं बनाते। 

2. संयुक्त लिपिड्स (Compound Lipids) -

ये वे एस्टर हैं, जो वसीय अम्लों तथा ऐल्कोहॉलों के अलावा किसी अन्य रेडीकल्स के एस्टरीफिकेशन के परिणामस्वरूप बनते हैं। ये निम्न प्रकार के होते हैं 

(i) फॉस्फोलिपिड्स (Phospholipids) - वे लिपिड्स कहलाते हैं, जिनमें फॉस्फोरस पाया जाता है। ये सभी जन्तु एवं पादप कोशिका में पाये जाते हैं, किन्तु मस्तिष्क एवं तंत्रिका ऊतकों में अधिक पाये जाते हैं।

(ii) ग्लाइकोलिपिड्स (Glycolipids)- ये वे लिपिड्स हैं, जिनमें वसीय अम्लों के अतिरिक्त नाइट्रोजन एवं कार्बोहाड्रेटस भी पाये जाते हैं। ये स्प्लीन (Spleen) तथा अण्डे के पीला योक (Yellow yolk) में पाये जाते हैं। 

(iii) लिपोप्रोटीन्स (Lipoproteins)- ये वे वसा है जो प्रोटीन के साथ संयुक्त रूप में पाये जाते हैं। 

(iv) क्रोमोलिपिड्स (Chromolipids)- ये वे लिपिड्स हैं, जिनमें कैरोटिन (Carotene) तथा अन्य सम्बन्धित रंजक (Pigments) पाये जाते हैं। कैरोटिन एक रंजक है, जो जन्तु शरीर में वसा के रूप में एकत्र रहता है।

3. व्युत्पन्न लिपिड्स (Derived Lipids) -

ये सरल एवं जटिल लिपिड्स के जल अपघटन (Hydrolysis) के परिणामस्वरूप प्राप्त होते हैं। इनमें स्टीरिड्स (Sterids) ही सबसे महत्वपूर्ण व्युत्पन्न है। स्टीरिड्स में स्टीरॉइड्स एवं स्टीरॉल्स (Steroids and Sterols) शामिल हैं, तथा ये जन्तु तथा पादपों में बहुतायत से मिलते हैं। ये लगभग मोम जैसे होते हैं तथा वसीय अम्ल के एस्टर्स एवं स्वतंत्र दोनों रूपों में पाये जाते हैं। जन्तुओं में ये कॉलेस्ट्रॉल एवं स्टीरॉइड्स (Cholesterol & Steroids) के रूप में तथा पौधों में एोस्टेरॉल, स्टिग्मेस्टेरॉल एवं साइटोस्टेरॉल के रूप में पाये जाते हैं।

पढ़ें -एन्जाइम से आप क्या समझते  हैं?

लिपिड के गुण (properties of lipids)-

  1. वसा कुल जीवद्रव्य का 3-5% भाग है। 
  2. इसका निर्माण ग्लिसरॉल व वसीय अम्ल द्वारा होता है। 
  3. यह जल में अघुलनशील है। 
  4. यह साधारण ताप पर अर्द्ध ठोस है। 
  5. उच्च वर्गीय जन्तुओं में अतिरिक्त भोजन के रूप में शरीर में संचित रहते हैं। (vi) ये त्वचा के नीचे रहकर शरीर की ऊष्मा का संरक्षण करते हैं। 
  6. लिंग हॉर्मोन्स, कोलिक अम्ल का निर्माण लिपिड द्वारा होता है। 
  7. कुछ लिपिड्स एन्जाइमों के उद्दीपन की तरह कार्य करते हैं। 

लिपिड के कार्य (function of lipid)-

  1. ऊर्जा स्रोत के रूप में 
  2. संचित भोजन के रूप में 
  3. सुरक्षा पर्त के रूप में 
  4. ऊष्मारोधी के रूप में 
  5. विलायक के रूप में 
  6. हार्मोन्स संश्लेषण में 
  7. वसा अभिगमन में 
  8. उद्दीपक के रूप में

लिपिड्स (Lipids) क्या है ? लिपिड का वर्गीकरण एवं संरचना और लिपिड्स (Lipids) के प्रकार से जुड़ी इस जानकारी को शेयर जरुर करें | 

लिपिड्स (Lipids) से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल जवाब -

1.लिपिड से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- लिपिड एक अघुलनशील पदार्थ हैं, जो कार्बोहाइड्रेट एवं प्रोटीन के साथ मिलकर प्राणियों एवं वनस्पति के ऊतक का निर्माण करते है। लिपिड को सामान्य भाषा में कई बार वसा भी कहा जाता है परंतु दोनों में कुछ अंतर होता है।

2.व्युत्पन्न लिपिड क्या है?

उत्तर- व्युत्पन्न लिपिड स्टेरॉयड लिपिड वसाओं का अन्य वर्ग है जो हमारे शरीर में उपापचय के दौरान बनते हैं। इन यौगिकों में एक विशिष्ट वलय तंत्र उपस्थित होता है जो अनेक हॉर्मोनों के लिए संरचनात्मक ढाँचे का कार्य करता है। स्टेरॉयडों में एस्टर समूह नहीं होता है और इसलिए उनका जल-अपघटन नहीं किया जा सकता है।

3.लिपिड का संश्लेषण कहाँ होता है?

उत्तर- रफ़ एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम वह जगह है जहां सेल में अधिकांश प्रोटीन संश्लेषण होता है। स्मूथ एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम का कार्य कोशिका मेंलिपिड को संश्लेषित करना है।

Question - where do the lipids and proteins get synthesised?

Answer - Lipids and proteins are synthesized in the endoplasmic reticulum (ER).

प्रश्न - लिपिड और प्रोटीन कहां संश्लेषित होते हैं?

उत्तर - लिपिड और प्रोटीन अंतर्द्रव्यी जालिका (ER) में संश्लेषित होते हैं।

आज के इस पोस्ट में आपने लिपिड्स (Lipids) क्या है ? लिपिड का वर्गीकरण एवं संरचना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में जाना जैसे लिपिड्स की परिभाषा ,प्रकार ,महत्व आदि।

उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिये उपयोगी साबित होगी ,अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

व्युत्पन्न लिपिड
लिपिड शरीर में कार्य
लिपिड संरचना
हिंदी में सरल लिपिड
लिपिड के प्रकार
लिपिड के गुण
व्युत्पन्न लिपिड
लिपिड के गुण
सरल लिपिड की संरचना
लिपिड शरीर में कार्य
हिंदी में सरल लिपिड
लिपिड का वर्गीकरण
लिपिड के प्रकार
लिपिड के गुण
व्युत्पन्न लिपिड
लिपिड संरचना
लिपिड के कार्य
लिपिड की विशेषताएं
लिपिड का वर्गीकरण

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -