प्राकृतिक संसाधन सम्बंधित प्रश्नोत्तरी (Natural Resources Quiz)

प्राकृतिक संसाधन सम्बंधित प्रश्नोत्तरी (Natural Resources Quiz)

नमस्कार दोस्तों, आंसर दुनिया के वेब पेज में आपका स्वागत है। प्राकृतिक संसाधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल और जवाब नीचे दिए गये हैं प्राकृतिक संसाधन से सम्बन्धित प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाते हैं | प्राकृतिक संसाधन वे संसाधन हैं जो मानव जाति के कार्यों के बिना मौजूद हैं। दूसरे शब्दों में वो प्राकृतिक पदार्थ, जो अपने अपक्षक्रित मूल प्राकृतिक रूप में मूल्यवान माने जाते हैं, उन्हें प्राकृतिक संसाधन कहते हैं।

Natural Resources Quiz

प्रश्न 1. कृषक कारीगर समाज में मनुष्य के लिए क्या-क्या प्राकृतिक संसाधन रहे होंगे ? एक विस्तृत सूची बनाइए। 

उत्तर- कृषक कारीगर समाज में मनुष्य के लिए अनेक वस्तुएँ प्राकृतिक संसाधनों के रूप में उपलब्ध थीं। उनकी सूची इस प्रकार हैं-जल, पत्थर, कन्द-मूल, खाल, पेड़-पौधे, फल-फूल, रेशेदार पदार्थ, लोहा, अग्नि, बाँस, जानवर, मिट्टी आदि। इनका उपयोग करते-करते मनुष्य आज की सभ्यता तक पहुंचा। 

प्रश्न 2. पिछले दस हजार वर्षों में मानव समाज का प्राकृतिक संसाधनों के साथ रिश्ता कैसे-कैसे बदला है?

उत्तर- पिछले दस हजार वर्षों में मनुष्य ने अनेक नई तकनीकों का सहारा लेकर विभिन्न वस्तुओं का निर्माण किया-मिट्टी को पकाकर वर्तन बनाना, रेशों से कपड़े बनाना, पत्थरों से औजार बनाना, पशुओं का पालन करना, बीजों को बोकर फसल उगाना, जल से सिंचाई करना। इस प्रकार प्राकृतिक संसाधनों के साथ उसका रिश्ता बदलता गया और मानव समाज का विकास होता गया। प्रश्न 

3. प्राकृतिक सम्पदा किस प्रकार संसाधन बनती है ? उदाहरण देकर समझाइए। 

उत्तर- जमीन, जंगल, पानी ये प्राकृतिक सम्पदा हैं। मनुष्य ने इसे ईश्वर का वरदान समझकर इनकेउत्तर अनुचित उपयोग पर रोक लगाई। धीरे-धीरे मनुष्य ने जमीन का उपयोग खेती के लिये किया। पानी पीने के साथ सिंचाई के प्रयोग में लाने लगे। जंगलों से लकड़ी-छाल एकत्र कर झोपड़ियाँ बनायीं। कंद-मूल का प्रयोग खाने के लिए करने लगे। इस प्रकार प्राकृतिक सम्पदा उनके लिए संसाधन बनती गयी। 

प्रश्न 4. प्राकृतिक सम्पदा के बारे में कबीलाई समुदायों में क्या सोच थी और वे उनका उपयोग किस तरह करते थे? 

उत्तर- प्राकृतिक सम्पदा के बारे में कबीलाई समुदायों में ये सोच थी कि ये ईश्वर के वरदान स्वरूप हमें मिले हैं। इनसे हमको आजीविका मिलती है किन्तु इसका अनुचित उपयोग हमें नहीं करना चाहिए। उनकी इसी सोच के कारण प्राकृतिक संसाधन सब लोगों तक पहुँच सका। 

पढ़ें- ऑक्सीजन चक्र और नाइट्रोजन चक्र।

प्रश्न 5. औद्योगिक समाज का प्राकृतिक सम्पदा के प्रति क्या सोच है ? क्या वे भी इस सम्पदा का उपयोग आदिवासी समाज की तरह ही करते हैं ?

उत्तर- औद्योगिक समाज का प्राकृतिक सम्पदा के प्रति यह सोच है कि इसके धरती पर असीम भंडार हैं। जितना चाहे इसका उपयोग हम कर सकते हैं, इससे समाज में उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी, रोजगार बढ़ेंगे, औद्योगिक विकास होगा। आदिवासी समाज इसे प्रकृति का उपहार समझकर संतुलित उपयोग पर जोर देता था। औद्योगिक समाज ने उनके विपरीत दोहन करना प्रारंभ कर दिया। 

प्रश्न 6. आज हमारे सामने प्राकृतिक सम्पदा के उपयोग के लिए किस-किस तरह के विचार हैं? 

उत्तर- औद्योगीकरण के कारण प्राकृतिक सम्पदा का दोहन तेजी से हो रहा है। अंधाधुंध उपयोग के कारण प्राकृतिक सम्पदा के भंडार समाप्ति के कगार पर हैं। प्राकृतिक सम्पदा के उपयोग के लिए एक विशेष नीति-निर्धारण की आवश्यकता है। प्राकृतिक सम्पदा के पुन : चक्रीकरण पर विचार करना आवश्यक है। प्राकृतिक सम्पदा के उपयोग और उसकी प्राप्ति की मात्रा में कोई तालमेल नहीं है। जल, भूमि, वायु सभी की उपयोगिता का स्वरूप, मात्रा, उपयोग का आधार, प्रदूषण से बचाव ये हमारे विचारणीय बिन्दु होंगे तभी भविष्य सुरक्षित होगा।

प्रश्न 7. आप इनमें से किसे प्राकृतिक संसाधन मानेंगे ? कारण सहित चर्चा करें-नदी का पानी, बोतल में बंद मिनरल वाटर, डीजल, सिलेंडर में भरा ऑक्सीजन, खनिज तेल, संगमरमर, मुर्गा, गन्ना आदि।

उत्तर- प्राकृतिक संसाधन हैं-नदी का पानी, डीजल, खनिज तेल, संगमरमर। उपरोक्त की प्राप्ति प्रकृति से हुई है। इसलिए ये प्राकृतिक संसाधन माने जायेंगे। नदी, धरातल पर बहने वाली प्राकृतिक स्रोत है। डीजल, परतदार चट्टानों के बीच पाये जाने वाले खनिज तेल से बनता है। खनिज तेल परतदार चट्टानों के बीच पायी जाने वाली वनस्पति व जीव-जन्तुओं के अवशेष से प्राप्त होता है। पृथ्वी के अन्दर पाया जाने वाला चूने का पत्थर, धरातल के ताप एवं दवाव से परिवर्तित होकर संगमरमर बनता है। इस प्रकार प्रकृति से प्राप्त ये पदार्थ ही प्राकृतिक संसाधन माने जायेंगे। \

जानें- मरुद्भिद पौधों के प्रकार और अनुकूलन के प्रकार।

8. अगर हम जंगलों की लकड़ियों का उपयोग करना चाहते हैं तो उनके नवीनीकरण चक्र से कैसे मेल बिठाएँगे? 

उत्तर- यदि हम जंगलों की लकड़ियों का उपयोग करना चाहते हैं तो हमें एक वृक्ष काटने के पहले दस वृक्ष लगाकर उन्हें बड़ा करना होगा। जब वे पर्याप्त बड़े हो जायें तब एक वृक्ष काटना होगा। पौधे को वृक्ष बनने में कम-से-कम 5 या 10 वर्ष लगते हैं काटने में एक दिन का समय लगता है। इसी योजना से नवीनीकरण चक्र से मेल बिठा सकते हैं।

प्रश्न 9. भूजल का नवीनीकरण चक्र किस तरह काम करता है ? हमें भूजल का उपयोग किस तरह करना चाहिए? 

उत्तर- भूजल का नवीनीकरण चक्र बनाने के लिए “वाटर हार्वेस्टिंग" आवश्यक है। वर्षा का जल धरती के अंदर रिसकर जाने से भूजल का स्तर बढ़ता है। सड़क पर दोनों किनारे घास के मैदान छोड़ने चाहिए, जल रिस कर अंदर पहुंचेगा। सड़कों पर सीमेन्ट लगाने से रोकना पड़ेगा इससे जल रिसकर पृथ्वी के अंदर नहीं पहुँच पाता। भूजल का उपयोग करने के पहले उसकी सुरक्षा और स्वच्छता आवश्यक है। नदियों का कचरा निकालकर उसका पुन : उपयोग करना चाहिए। जल शुद्धिकरण का कार्य सतत् होते रहना चाहिए। यही प्राकृतिक नवीनीकरण का आधार है। प्रश्न 

10. तालाबों में मछलियों का नवीनीकरण किस तरह होता है ? हमें उनका उपयोग किस तरह करना चाहिए? 

उत्तर- तालाबों में मछलियों का नवीनीकरण तभी होता है जब मछली अण्डे देती है और फिर नई मछलियों का जन्म होता है। हमें मछली पालन के तालाब का पानी स्वच्छ रखना होगा। तालाब में कीटनाशक का प्रयोग जहाँ तक हो सके नहीं करें। जल प्रदूषण से मछलियाँ तो मरती हैं किन्तु कीटनाशक के प्रयोग से मछली खाने वाला भी मर सकता है। इसलिए स्वच्छता और प्रदूषणविहीन जलाशय का उपयोग आवश्यक है।

इन सभी मूल्यवान संसाधनों के विशेषताओं में चुम्बकीय, गुरुत्वीय, विद्युतीय गुण या बल आदि शामिल हैं। पृथ्वी में सूर्य के प्रकाश, वायुमंडल, जल, थल (सभी खनिजों सहित) के साथ साथ सारे सब्जियों, फसल और पशुओं के जीवन से प्राकृतिक रूप से प्राप्त पदार्थ आदि प्राकृतिक संसाधनों के सूची में शामिल हैं। एक प्राकृतिक संसाधन का मूल्य इस बात पर निर्भर करता है कि कितना पदार्थ उपलब्ध है और उसकी माँग कितनी है।


इस पोस्ट में हमने प्राकृतिक संसाधन सम्बंधित प्रश्नोत्तरी (Natural Resources Quiz) के बारे में जाना।प्राकृतिक संसाधन सम्बंधित प्रश्नोत्तरी (Natural Resources Quiz) का संग्रह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा ,अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें। 

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -