राष्ट्रीय आय से संबंधित अर्थ (meaning of national income)

राष्ट्रीय आय से संबंधित अर्थ (meaning of national income)

हेलो दोस्तों, answerduniya.com में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में हम राष्ट्रीय आय से संबंधित अर्थ (meaning of national income) के बारे में जानने वाले हैं। राष्ट्रीय आय किसी भी देश की आर्थिक विकास को दर्शाता है। एक वित्तीय वर्ष में देश की कुल उत्पादित वस्तु एवं सेवाओं के कुल मौद्रिक मूल्य को राष्ट्रीय आय कहा जाता है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में देश की राष्ट्रीय आय के बारे में पूछा जाता है।  राष्ट्रीय आय से संबंधित अर्थ (meaning of national income) के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें।

meaning of national income


Rashtriya Aay Se Sambandhit Arth

1.राष्ट्रीय आय (National Income)- राष्ट्रीय आय से अभिप्राय- किसी देश द्वारा एक वर्ष में उत्पादित सभी अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य से है।

2.राष्ट्रीय आय (National Income)- प्रो.मार्शल के अनुसार- देश के प्राकृतिक साधनों पर श्रम और पूँजी द्वारा कार्य करने पर प्रतिवर्ष भौतिक एवं अभौतिक वस्तुओं व सेवाओं का उत्पादन होता है। इन सब की शुद्ध उत्पत्ति के योग को वास्तविक वार्षिक आय या वार्षिक राजस्व या राष्ट्रीय लाभांश कहते है।

3.सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product)- सकल घरेलू उत्पाद से अभिप्राय- किसी देश में एक निश्चित समयावधि में उत्पादित अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्यों का योग होता है। विभिन्न प्रकार की वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन में लगे हुए होते है। इनके द्वारा उत्पादित अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मूल्यों का योग को सकल घरेलू उत्पाद कहते है।

पढ़ें- वित्तीय विवरण क्या है।

4.सकल राष्ट्रीय उत्पाद (Gross National Product)- इसका सम्बन्ध देश की घरेलू सीमा से ण होकर उसके सामान्य निवासियों से होता है। देश के सामान्य निवासियों द्वारा एक लेखा वर्ष में देश के अन्दर व बाहर सृजित आय का योग सकल राष्ट्रीय उत्पाद कहलाता है।

5.विशुद्ध घरेलू उत्पाद (Net Domestic Product)- एक देश के सकल घरेलू उत्पाद के मूल्य में से स्थिर पूँजी के उपभोग अथवा मशीनों एवं कल- पुर्जो के घिसावट व्यय को निकल देने से जो शेष राशि बचती है, उसे ही विशुद्ध घरेलू उत्पाद कहते है।

6. विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (Net National Product)- एक देश के सकल घरेलू उत्पाद के मूल्य में से स्थिर पूँजी के उपभोग अथवा मशीनों एवं कल- पुर्जो के घिसावट व्यय को घटा देने से जो शेष राशि बचती है, उसे ही विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद कहते है।

7.निजी आय (Private Income)-केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन- निजी आय वह आय है जो निजी क्षेत्र के सभी स्त्रोतों से प्राप्त साधन आय तथा सरकार से प्राप्त वर्तमान हस्तान्तरण और शेष विश्व से प्राप्त वर्तमान हस्तान्तरण का योग है।

8.वैयक्तिक आय (Personal Income)- पीटरसन के अनुसार- वैयक्तिक आय व्यक्तियों द्वारा सभी स्त्रोतों से वास्तव में प्राप्त साधन आय तथा वर्तमान हस्तान्तरण भुगतान का जोड़ है।

9.प्रति व्यक्ति आय (Per Capital Income)- एक देश की किसी वर्ष विशेष में औसत आय की ही प्रति व्यक्ति आय कहते है।

10.प्रयोज्य आय (Disposable Income)- वैयक्तिक आय का वह भाग, जिसे लोग अपनी इच्छानुसार खर्च कर सकते है अथवा बचाकर रख सकते है, प्रयोज्य आय कहलाती है।

11.बंद अर्थव्यवस्था (Close Economy)- जब किसी देश का अन्य दूसरे देशों से कोई आर्थिक संबंध नहीं होती है, तो उसे बंद अर्थव्यवस्था कहते है।

12.खुली अर्थव्यवस्था (Open Economy)- जब किस भी देश का अन्य देशों से आर्थिक संबंध स्थापित हों जाता है, तो उसे खुली अर्थव्यवस्था कहते है।

पढ़ें- महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज।

13.मजदूरी आय (Wage Income)- मजदूरी आय से तात्पर्य- उस आय से है जो श्रमिक को उनकी सेवाओं के बदले मौद्रिक या किस्त के रूप में प्राप्त होती है उसे मजदूरी आय कहते है।

14.गैर- मजदूरी आय (Non-Wage Income)- भूमि के स्वामी, पूँजीपति तथा साहसी को किराया(लगान), ब्याज तथा लाभांश के रूप में प्राप्त आय को गैर- मजदूरी आय कहते है।



इस आर्टिकल में हमने राष्ट्रीय आय से संबंधित अर्थ (meaning of national income) के बारे में जाना। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय आय से संबंधित अर्थ (meaning of national income) से  जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि राष्ट्रीय आय से संबंधित अर्थ (meaning of national income) का यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगा, अगर आपको आर्टिकल पसंद आये तो आर्टिकल को शेयर अवश्य करें।

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -