मानव जनन - जीवविज्ञान पारिभाषिक शब्दावली (Human Reproduction - Biology Terminology)

मानव जनन - जीवविज्ञान पारिभाषिक शब्दावली । Human Reproduction - Biology Terminology

इस लेख में हम मानव जनन - जीवविज्ञान पारिभाषिक शब्दावली (Human Reproduction - Biology Terminology) के बारे में जानेंगे। इन पारिभाषिक शब्दावली में उनके साथ उसके अर्थ भी दिए गए है। ज्ञान के किसी विशेष क्षेत्र में विषय से सम्बंधित महत्वपूर्ण शब्दों की परिभाषा सहित सूची को पारिभाषिक शब्दावली कहते हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सम्बंधित विषय की पारिभाषिक शब्दावली का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। इस लेख में ऐसे ही महत्वपूर्ण मानव जनन - जीवविज्ञान पारिभाषिक शब्दावली (Human Reproduction - Biology Terminology) का संग्रह किया गया है ,जो अक्सर परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं।

(Human Reproduction - Biology Terminology

Manav Janan Paribhashik Shabdavali

1. जर्म लेयर क्या है? (What is Germ layer)-

भ्रूण के प्राथमिक जनन स्तर जैसे एक्टोडर्म मीजोडर्म व एण्डोडर्म।

2. जनद क्या है? (What is Gonad)– 

प्राथमिक जनन अंग जिसमें युग्मकों का निर्माण होता है।

3. गोनेड्रोट्रापिन हॉर्मोन क्या है? (What is Gonadotropin hormone)-

अग्र पिट्यूटरी द्वारा स्रावित हॉर्मोन्स जैसे FSH व LH जो अण्डाशय व वृषण की क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं।

4. शिश्न मुंड क्या है? (What is Glans) -

शिश्न का संवेदी शीर्ष।

जानें- TOP 100 जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर।

5.ह्यूमन कोरियोगिक गोनेड्रोट्रॉपिन क्या है? (What is Human Choclonic Gonadotropin)-

मनुष्य में कोरिऑन द्वारा निर्मित गोनेडोट्रापिन हॉर्मोन जो गर्भाशयी भित्ति (फलस्वरूप सगर्भता) बनाये रखने में मदद करता है।

6. पूर्ण विदलन क्या है? (What is Holoblastic Cleavage )-

युग्मनज का एक ऐसा विदलन जो उसे दो कोरकखण्डों (ब्लास्टोमियर्स) में बाँट दें।

7. योनिच्छद क्या है? (What is Hymen) - 

स्त्री के योनिकाछिद्र को ढकने वाली एक झिल्ली।

8. अन्तः रॉपण क्या है? (What is Implantation) - 

जरायुजी स्तनधारियों में भ्रूण का ब्लास्टोसिस्ट अवस्था में गर्भाशयी एंट्रोमेट्रियम में संलग्न होना (धंसना)।

9. वीर्य सेचन क्या है? (What is Insemination ) - 

स्त्री के योनि में वीर्य का छोड़ा जाना।

10. दुग्ध स्रावण क्या है? (What is Lactation) -

शिशु के पोषण हेतु जन्म के बाद माँ की स्तन ग्रन्थियों से दुग्ध का स्रावण।

11. पीतकी अवस्था क्या है? (What is Luteal Phase) - 

आर्तव चक्र में अण्डोत्सर्ग के बाद की अवस्था जिसके कार्पस ल्यूटियम विकसित होने के कारण प्रोजेस्टीरॉन का स्तर बढ़ जाता है।


पढ़ें- ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के उपाय।

12. रजोदर्शन क्या है? (What is Menarche) - 

किशोरावस्था में ऋतुस्राव का प्रारम्भ।

13. मैनोपॉज या रजोनिवृत्ति क्या है? (What is Menopause) - 

प्रौढ़ स्त्री में आर्तव चक्र का स्थायी रूप से समाप्त हो जाना।

14. ऋतुस्राव क्या है? (What is Menstruation) - 

प्रत्येक आर्वत चक्र की पहली अवस्था जिसमें गर्भाशय के आन्तरित स्तर के कुछ ऊतक व रक्त योनिमार्ग से बाहर निकलते हैं।

15. मीसोडर्म क्या है? (What is Mesoderm) - 

भ्रूण का बीज वाला प्राथमिक जनन स्तर जो पेशिय स्तर हृदय आदि बनाता है।

16. मीसोवेरियम क्या है? (What is Mesovarium)- 

अण्डाशय को उदरगुहा में निलम्बित रखने वाली मेसेन्टरी (संयोगी ऊतक)।

17. तूतक क्या है? (What is Morula) – 

भ्रूणीय विकास में युग्मजन में हुए विदलनों से बनने वाले ठोस गेंद जैसी 8-16 कोशिकीय संरचना।

18. अंग निर्माण क्या है? (What is Morphogenesic) - 

भ्रूणीय विकास के दौरान ऊतकों, अंगों व पूरे भ्रूण का आकार लेना।

19. न्यूरूला क्या है? (What is Neurula) – 

प्रारंभिक भ्रूणीय विकास में गैस्टुला के बाद की अवस्था जिसमें न्युरल प्लेट से न्यूरल ट्युब का निर्माण होता है व भावी तंत्रिका तंत्र की नींव रखी जाती है।

20. अण्डक क्या है? (What is Oocyte)

अण्डजनन में वह कोशिका जिसमें अर्द्धसूत्री विभाजन होता है।

21. अण्डजनन क्या है? (What is Oogenesis) - 

अण्डाशय से अर्धसूत्री विभाजन द्वारा अण्डाणुओं के निर्माण की प्रक्रिया ।

22. अण्डाशयी चक्र क्या है? (What is Ovarian Cycle) - 

अण्डाशय में होने वाले मासिक परिवर्तन जो रक्त में लिंग हॉर्मोन का स्तर निर्धारित करते हैं।

23. अण्डाशय क्या है? (What is Ovary) - 

मादा जनन जो अण्डाणु व मादा लिंग हॉर्मोन्स का उत्पादन करते हैं।

24. अण्डोत्सर्ग क्या है? (What is Ovulation) - 

अण्डाशय में पुटक के फटने से द्वितीयक अण्डक का मुक्त होना।

25. अण्डाणु क्या है? (What is Ovum) - 

अगुणित मादा युग्मक।


जानें- माइक्रोप्लाज्मा क्या है।

26. ऑक्सीटोसिन क्या है? (What is Oxytocin) - 

पश्च पिट्युटरी द्वारा मुक्त हॉर्मोन्स जो गर्भाशय में संकुचन प्रेरित करता है व दुग्ध उत्क्षेपन (Milk ejection) करता है।

27. शिश्न क्या है? (What is Penis) –

नर बाह्य जननेन्द्रिय जो शुक्राणुओं के स्त्री की योनि में स्थानांतरण में मदद करती हैं।

28. अपरा क्या है? (What is Placenta) -

जरायुजी स्तनधारियों में प्रयोग कोरियॉन व गर्भाशयी भित्ति के बीच बनने वाली अस्थायी, अंतरंग संरचनात्मक कार्तिकय संरचना जो भ्रूण की पोषण श्वसन व उत्सर्जन आवश्यकताओं की पूर्ति व कुछ हॉर्मोन का उत्पादन करता है।

29. ध्रुविय काय क्या है? (What is Polar Body) -

अण्डजनन का एक चक्रीय उत्पाद जिसका बनना अण्ड कोशिका में अधिक कोशिका द्रव्य की उपस्थिति सुनिश्चित करता है।

30. प्राइमेट क्या है? (What is Primate) -

स्तनधारियों के गण प्राइमेरा से सदस्य जैसे प्रोसेमियनबन्दर, कपि व मनुष्य।

31. प्रोजेस्टरॉन क्या है? (What is Progesterone) -

मादा लिंग हॉर्मोन जो प्रमुखत : गर्भाशयी भित्ति तथा संगर्भता बनाये रखने में मदद करता है।

32. प्रौलैक्टिन क्या है? (What is Prolactin) - 

अप पिट्यूटरी द्वारा स्रावित हॉर्मोन जो स्तनों में दुग्ध का निर्माण प्रेरित करता है।

33. अग्रपिण्डक क्या है? (What is Acrosome) -

शुक्राणु के शीर्ष पर स्थित एक नुकीली संरचना जो शुक्राणु के अण्ड में प्रवेश में मदद करती है।

34. उभय मिश्रण क्या है? (What is Amphimixis) – 

नर एवं मादा युग्मकों के संलयन में इनके गुण सूत्रों के आपस में मिलने की लैंगिक प्रजनन की एक क्रिया ।

35. एन्ड्रोजन्स क्या है? (What is Androgens) - 

नर लिंग हॉर्मोन, वृषणीय हॉर्मोन जैसे टेस्टोस्टेरॉन।

36. गहूवर क्या है? (What is Antrum) -

तृतीयक पुटक व ग्राफी पुटक की तरल से भरी गुहा।

37. एट्रेसिया क्या है? (What is Atresia) -

अण्डाशयी पुटकों का अपह्मसन।

38. कोरकपूटी गुहा क्या है? (What is Blastocyst)

- कोरकपूटी की गुहा जो तरल से भरी रहती है।

39. कोरकपूटी क्या है? (What is Blastocyst) -

एक स्तरीय कोशिकाओं से बना गेंद जैसा खोखला भ्रूण जिसके बीच में ब्लास्टोसील गुहा होती है, स्त्री के गर्भाशय में अन्त : रोपित होने वाला भ्रूणीय रचना।

40. बार काय क्या है? (What is Bar Body) -

मादा स्तनधारियों के केन्द्रक में उपस्थित एक गहरा रंग लेने वाली संरचना जिसमें एक संगठित X गुण सूत्र उपस्थित होता है।

41. ब्लास्टोपोर क्या है? (What is Blastopore) - 

गैस्टुला अवस्था में खाद्य आहार नाल का छिद्र।

42. केपेसिएशन क्या है? (What is Capaciation) - 

शुक्राणु में निषेचन पूर्व होने वाले परिवर्तन जो उसे अण्डे के निषेचन योग्य बनाते हैं।

43. गर्भाशयी ग्रीवा क्या है? (What is Cervex) -

गर्भाशय का निचला संकरा भाग।.

44. विदलन क्या है? (What is Cleavage) - 

युग्मनज में होने वाले समसूत्री विभाजन जो संसति कोशिकाओं (ब्लास्टोमियर्स) की संख्या तो बढ़ाते हैं मगर आकार नहीं ब्लास्टुला अवस्था युग्मनज के विदलन से ही बनती है।

45. कोरिआन क्या है? (What is Chorion)

- बाह्य भ्रूणीय कला जो सरीसृप व पक्षियों में श्वसनीय गैस विनिमय का कार्य करती है तथा मनुष्य सहित सभी स्तनधारियों में अपरा निर्माण में भाग लेती है।

46. कोरिआनिक बिलाई क्या है? (What is Chorionic) - 

भ्रूण की कोरियन के अंगुली जैसे या वृक्ष जैसे प्रवर्ध जो अपरा पर मातृ ऊतकों में धसे रहते हैं।

47. प्रथम स्तन्य / खींस क्या है? (What is Colostrum) - 

शिशु जन्म के बाद माँ के स्तनों से प्रारम्भिक कुछ दिनों तक निकलने वाला गाढ़ा हल्का पीला अत्यधिक पोषक द्रव्य ।

48. पीत पिण्ड क्या है? (What is Corpus Luteum) -

अण्डात्सर्ग के बाद शेष बची अण्डाशयी ग्राफी पुटक जो प्रोजेस्टेरॉन का स्राव करती है।

49. एक्टोडर्म या बाह्य त्वचा क्या है? (What is Ectoderm) -

किसी भ्रूण या प्राथमिक बाह्य जनन स्तर जो तंत्रिका तंत्र, त्वचीय तंत्र आदि बनाता है।

50. एन्डोडर्म अंतः त्वचा क्या है? (What is Endoderm) -

किसी भ्रूण को प्राथमिक आन्तरिक जनन स्तर जो आहार नाल, श्वसन तंत्र आदि बनाता है।

51. भ्रूण क्या है? (What is Embryo) - 

युग्मनज से विकसित होने वाली जन्म से पहले की बहुकोशिकीय अवस्था, मनुष्य में स-गर्भता अवधि में 2 माह तक का गर्भ में पल रहा शिशु भ्रूण कहलाता है।

52. भ्रूणीय अवधि क्या है? (What is Embryonic Period) - 

मनुष्य में लगभग एक सप्ताह बाद से लेकर 8 सप्ताह तक की भ्रूणीय विकास की अवधि।

53. गर्भाशय अंतःस्तर क्या है? (What is Endometrium) - 

गर्भाशय भिति का आन्तिरक श्लेष्मिक स्तर ।

54. भ्रूणीय उभार क्या है? (What is Embryonal knob) - 

अन्त कोशिका समूह या इन्टरसेल मास जो ट्रोफोब्लास्ट में अन्दर की ओर जुड़ा होता है।


पढ़ें-  जीव द्रव्य कुंचन क्या है।

55. अधिवृषण क्या है? (What is Epididymis) –

वृषण से जुड़ा द्वितीयक लैंगिक अंग जिसमें वासा इन्फेरेशिया खुलती है, शुक्राणु का परिपक्वन स्तर।

56. एस्ट्रोजन क्या है? (What is Extrogen) -

अण्डाशयी पुटकों द्वारा स्रावित मादा लिंग हॉर्मोन जो स्त्री के द्वितीयक लैंगिक लक्षणों आदि हेतु उत्तरदायी होता है।

57. निषेचन क्या है? (What is Fertilization) -

शुक्राणु के अण्ड कोशिका के संलयन में द्विगुणित युग्मनज का बनना।

58. पुटक क्या है? (What is Follicle) -

स्त्री के अण्डाशय में स्थित संरचना जिसमें अंडक (Oocyte) उपस्थित होता है तथा जो एस्ट्रोजन उत्पादित करता है।

59. पुटकीय अवस्था क्या है? (What is Follicular Phase) - 

आर्वत चक्र की ऋतुस्राव या मेंसट्टुऐशन के बाद की अवस्था जिसमें अण्डाशय में अण्डाशयी पुटक विकसित होता है, गर्भाशय की ऐन्ड्रोमेट्रियम मोटी हो जाती है तथा एस्ट्रोजन का स्तर उच्च हो जाता है।

60. युग्मक जनन क्या है? (What is Gametogenesis ) -

जनदों (वृषण व अण्डाशय) में हुए अर्धसूत्री विभाजनों से परिपक्व नर व मादा युग्मकों का निर्माण।

61. गर्भधारण काल क्या है? (What is Gestation Period) -

निषेचन व उसके पश्चात् होने वाले अन्त : रोपण से लेकर प्रसव तक की समयावधि।

62. युग्मक क्या है? (What is Gamete) -

अगुणित लैंगिक कोशिका जैसे शुक्राणु व अण्ड।

63. गैस्टुला क्या है? (What is Gastrula) -

भ्रूणीय विकास की वह अवस्था जिसमें अर्न्तवलन की क्रिया से प्राथमिक भ्रूणीय जनन स्तरों का विकास होना।

64. गैस्ट्रुलवन क्या है? (What is Gastrulation) -

ब्लास्टुला से गैस्टुला का निर्माण।


इस लेख में हमने मानव जनन - जीवविज्ञान पारिभाषिक शब्दावली (Human Reproduction - Biology Terminology) के बारे में जाना । मानव जनन - जीवविज्ञान पारिभाषिक शब्दावली (Human Reproduction - Biology Terminology) संबंधित प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते रहते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि मानव जनन - जीवविज्ञान पारिभाषिक शब्दावली (Human Reproduction - Biology Terminology) का यह लेख आपके लिए लाभकारी साबित होगा ,यदि आपको यह लेख पसंद आये तो इस लेख को शेयर जरुर करें।

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -