ऊतक क्या है (What is tissue)



ऊतक क्या है (What is tissue)

किसी जीव के शरीर में कोशिकाओं का समूह को ऊतक(tissue) कहलाता है। ऊतक की उत्पत्ति एक समान तथा वे एक विशेष कार्य करती है। अधिकतर ऊतकों का आकार एवं आकृति लगभग समान होता है। लेकिन कभी-कभी कुछ उतकों के आकार एवं आकृति में असमानता पाई जाती है, किन्तु उनकी उत्पत्ति एवं कार्य समान ही होते हैं। ऊतकों का निर्माण कोशिकायों से मिलकर होता है। ऊतक में समान संरचना और कार्य होते हैं। ऊतक के अध्ययन को ऊतक विज्ञान (Histology) कहते हैं।

ऊतक को दो भागो में बांटा गया है। -

  1. जंतु ऊतक (animal tissue) 
  2. पादप ऊतक (Plant Tissue)

जंतु ऊतक

जंतु ऊतक पांच प्रकार के होते हैं-
  1. उपकला ऊतक (epithelial tissue)
  2. संयोजी ऊतक (connective tissues)
  3. पेशीय ऊतक (muscular tissues)
  4. तंत्रिका ऊतक (nervous tissues)
  5. जनन ऊतक(Reproductive Tissue)

उपकला ऊतक (epithelial tissue)

जंतु के शरीर के ढकने या बाह्य रक्षा प्रदान करने वाले ऊतक को उपकला ऊतक (epithelial tissue) कहते हैं।
ये कुछ ‘स्रावित ग्रन्थियाँ’ (Secratory Glands) जैसे- दुग्ध ग्रन्थियाँ (Mammalary Glands), स्वेद् ग्रन्थियाँ (Sweat Glands – पसीने की ग्रन्थियाँ) आदि में भी पाये जाते हैं। उपकला ऊतक (epithelial tissue) शरीर के बहुत से अंगों को तथा गुहिकाओं को ढकते हैं। ये भिन्न भिन्न प्रकार के शारीरिक तंत्रों को अलग करने के लिए अवरोध का निर्माण करती हैं। त्वचा, मुंह, आहारनली, रक्तवाहिनी, नली का अस्तर, फेफड़ों की कुपिका, वृक्कीय नली आदि सभी उपकला ऊतक से बनते हैं।

संयोजी ऊतक (connective tissues)

रक्त एक प्रकार का संयोजी ऊतक है। संयोजी ऊतक की कोशिकाएं आपस में कम जुड़ी हुई होती हैं और अंतर्कोशिकीय आधात्री में धंसी हुई होती हैं। यह आधात्री जैली की तरह, तरल, सघन या कठोर हो सकती है। आधात्री की प्रकृति विशिष्ट संयोजी ऊतक के कार्य अनुसार बदलती है। 

अस्थि संयोजी ऊतक का उदहारण है। यह पंजर का निर्माण कर शरीर  को आकार प्रदान करती है। यह मांसपेशियों को सहारा देती है और शरीर के मुख्य अंगों को सहायता प्रदान करती है। यह ऊतक मजबूत और कठोर होता है।

पेशीय ऊतक (muscular tissues)

पेशीय ऊतक लम्बी कोशिकाओं का बना होता है। जिसे रेशा भी कहा जाता है। यह शरीर की गति के लिए उत्तरदायी होते हैं। पेशियों में एक विशेष प्रकार की प्रोटीन होती है। जिसे सिकुड़ने वाला प्रोटीन कहलाता है। जिसके संकुचन और प्रसार के कारण गति होती है। 

कुछ पेशियों की इच्छानुसार हम गति करा सकते हैं। हाथ और पैर में विद्यमान पेशियों को हम अपनी इच्छानुसार आवश्यकता पड़ने पर गति करा सकते हैं। 

तंत्रिका ऊतक (nervous tissues)

सभी कोशिकाओं में उत्तेजना के अनुकूल प्रतिक्रिया करने की क्षमता होती है, यद्यपि तंत्रिका ऊतक की कोशिकाएं बहुत शीघ्र उत्तेजित होती हैं।और इस उत्तेजना को बहुत ही शीघ्र शरीर के एक स्थान से दुसरे स्थान तक ले जाती हैं। मस्तिष्क, मेरुरज्जु तथा तंत्रिकाएं तंत्रिका ऊतकों से बनी होती हैं। मस्तिष्क के धूसर भाग में ये कोशिकाएँ रहती हैं तथा श्वेत भाग में न्यूराग्लिया रहता है। कोशिकाओं से ऐक्सोन तथा डेंड्रॉन नाक प्रर्वध निकलते हैं। नाना प्रकार के ऊतक मिलकर शरीर के विभिन्न अंगों (organs) का निर्माण करते हैं। एक प्रकार के कार्य करनेवाले विभिन्न अंग मिलकर एक तंत्र (system) का निर्माण करते हैं।

जनन ऊतक (Reproductive Tissue)

यह संयोजी तंतु के समान होता है तथा शरीर का ढाँचा बनाता है। इसके अंतर्गत अस्थि तथा कार्टिलेज आते हैं। ये जनन कोशिकाओं में पाये जाते हैं जो नर में ‘स्पर्म‘ ( Sperm ) एवं मादा में ‘ओवा‘ ( Ova ) का निर्माण करते हैं। 

पादप ऊतक (Plant Tissue)

पादप ऊतक को दो वर्गों में बांटा जाता है।-
  1. विभाज्योतकी ऊतक (meristematic tissue)
  2. स्थायी ऊतक (permanent tissue)

विभाज्योतकी ऊतक (meristematic tissue)

पौधों में वृद्धि कुछ निश्चित क्षेत्रो में ही होती है। ऐसा विभाजित ऊतकों के उन भागों में पाए जाने के कारण होता है।ऐसे ऊतकों को विभज्योतक कहते हैं। विभज्योतक के द्वारा तैयार नयी कोशिकाएं प्रारंभ में विभज्योतक की तरह होती हैं लेकिन जैसी ही ये बढती है इनके गुणों में धीरे धीरे  परिवर्तन होने लगता है और ये दुसरे ऊतकों के घटकों के रूप में विभाजित हो जाती हैं।       

विभज्योतक  की कोशिकाएं बहुत अधिक क्रियाशील होती हैं। , उनके पास बहुत अधिक कोशिकद्रव्य, कोशिका भित्ति, और केन्द्रक होते हैं। उनके पास रस्धानी नहीं होती।    

विभाज्योतक तीन प्रकार के होते हैं।
  1. शीर्षस्थ विभाज्योतक ऊतक (Apical meristem)
  2. पार्श्व विभाज्योतक ऊतक (lateral meristem)
  3. अंतवृस्ति विभाज्योतक ऊतक (Intercalary meristem)     

स्थायी ऊतक (permanent tissue)    

विभज्योतक एक विशिष्ट कार्य करती हैं और विभाजित होने की शक्ति को खो देती है। जिसके फलस्वरूप वह स्थायी ऊतक का निर्माण करती है। इस प्रकार एक विशिष्ट कार्य करने के लिए स्थायी रूप और आकर लेनी की प्रक्रिया को विभेदीकरण कहते हैं।   विभज्योतक की कोशिकाएं  विशिष्टीकृत होकर  विभिन्न प्रकार के स्थायी ऊतक का विकास करती हैं।      

स्थायी ऊतक

जनरल नॉलेज Top 100 प्रश्न उत्तर IMP 2023 | Gk Prashn Uttar in Hindi

हेलो दोस्तों , इस पोस्ट में आप पाएंगे महत्वपूर्ण 100+ प्रश्नों का संग्रह जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में विशेष सहायक साबित होंगे क्यूंकि ये प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। 100+ Important General Knowledge prashn uttar – इस पोस्ट में आपको सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए हैं।

यह prashn uttar पहले परीक्षाओं में भी पूछे जा चुके हैं और आगे भी पूछे जा सकते है। अगर कोई भी विद्यार्थी किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो, उनको GK की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। Study Number One। 100+ gk prashn uttar in hindi | 100+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर 2023

Top 100 सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर | prashn uttar in hindi 2023

gk prashn uttar in hindi

Top 100+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | gk prashn uttar in hindi 2023

  • gk prashn uttar
  • सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
  • जीके प्रश्न
  • 100+ सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
  • सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न
  • जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर 2023
  • General Knowledge prashn uttar 2023
  • प्रश्न उत्तर हिंदी में
  • 100 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
  • prashn
  • prashna uttar
  • prsn utr in hindi
  • gk prasan uttr in hindi
  • Pendri Talab Mungeli

जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर 2023

प्रश्न - किस वर्ष में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था?
उत्तर - 1869

प्रश्न - स्वतन्त्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?
उत्तर - राजगोपालाचारी

प्रश्न - तेलगु किस राज्य की राजभाषा है?
उत्तर - आंध्रप्रदेश

प्रश्न - एक वस्तु का जड़त्व किस पर निर्भर करता है?
उत्तर - द्रव्यमान पर

प्रश्न - प्रसिद्ध नाटक ‘शकुंतला’ किसने लिखी थी?
उत्तर - महाकवि कालिदास

प्रश्न - “किसी चालक के सिरो के बीच विभवातर उसमे बहने वाली धारा के समानुपाती होता है?
उत्तर - ” ओम का नियम

प्रश्न - कौन सा शहर अफगानिस्तान की राजधानी है?
उत्तर - काबुल

इसे भी पढ़ेNEET 2023 PHYSICS MCQ IN HINDI 

प्रश्न - भारत में सबसे पहली रेलगाड़ी कब चली थी?
उत्तर - 16 अप्रैल, 1853

पढ़ें >>500+ Gk in India 2023

पढ़े भारत का जनरल नॉलेज 2023 में

प्रश्न - भारत व पाकिस्तान के बीच विभाजन किस योजना के तहत हुआ था
उत्तर - माउंटबेटन योजना

प्रश्न - शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 5 सितंबर

प्रश्न - पहला बैंक जिसकी शाखा को आईएसओ 9002 प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है?
उत्तर - केनरा बैंक

प्रश्न - बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?
उत्तर - कोशी

प्रश्न - किस वर्ष मानव ने पहली बार चन्द्रमा पर चरण रखे थे?
उत्तर - सन् 1969

प्रश्न - चीन असम के किस दिशा में स्थित है?
उत्तर - उत्तर

प्रश्न - जापान पर परमाणु बम कब गिराया गया था?
उत्तर - 1945 में

प्रश्न - राज्यसभा की बैठको की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर - उपराष्ट्रपति

प्रश्न - भारत आने वाले सागरीय मार्ग की खोज किसने की थी?
उत्तर - वास्को-दी-गामा

प्रश्न - जीन किससे बनी होती है?
उत्तर - DNA से

प्रश्न - पौधे का प्रजनन अंग कौन सा है?
उत्तर - फूल

प्रश्न - विश्व की सबसे बड़ी दीवार कौन सी है?
उत्तर - ग्रेट वाल ऑफ़ चाईना (चीन की दीवार)

प्रश्न - खजुराहो स्थित है-
उत्तर - मध्य प्रदेश

देखे - Top 100 gk question answer in hindi pdf  (क्लिक करें)

प्रश्न - स्टील को कठोरता प्रदान करने के लिए बढ़ाई जाती है?
उत्तर - क्रोमियम की मात्रा

प्रश्न - भारत मे श्वेत क्राति के जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर - वर्गीज कुरियन को

प्रश्न - आइ स्टीन को नोबेल पुरस्कार किसलिए मिला था?
उत्तर - प्रकाश विद्युत प्रभाव की व्याख्या करने के लिए

प्रश्न - भारत के किस राज्य सर्वाधिक चावल उत्पादन होता है –
उत्तर - पश्चिम बंगाल

प्रश्न - भारत का राष्ट्रीय पशु है?
उत्तर - बाघ

प्रश्न - भारत का कौन सा राज्य चाय उत्पादन के लिए जाना जाता है।
उत्तर - असम

उत्तर - उत्तर पूर्व सीमान्त रेलवे में सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है? उत्तर - मालीगांव

प्रश्न - रविन्द्रनाथ टैगोर ने भारत के राष्ट्रीय गान के अलावा किस एक और देश का राष्ट्रीय गान लिखा
उत्तर - बांग्ला देश

प्रश्न - भारत के संविधान को बनाने के लिए गठित संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर - राजेंद्र प्रसाद

प्रश्न - भारत में सबसे अधिक ठंड किस स्थान पर पड़ती हैं?
उत्तर - लेह

प्रश्न - सूर्य से सबसे नजदीक गृह है-
उत्तर - बुध

प्रश्न - कौन सा शहर जापान की राजधानी है?
उत्तर - टोकियो

प्रश्न - सुभाष चंद्र बोस को किसने सबसे पहले “नेताजी” कह कर सम्बोधित किया था ?
उत्तर - एडोल्फ हिटलर

प्रश्न - पौधो द्वारा नाइट्रोजन किस रूप मे प्रयोग किया जाता है?
उत्तर - नाइट्रेट के रूप मे

प्रश्न - इलेक्ट्रान के खोज कर्त्ता कौन थे ?
उत्तर - थॉमसन

प्रश्न - विश्व मे प्राकृतिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौनसा है?
उत्तर - थाईलैड

प्रश्न - एक अश्व शक्ति किसके समान है?
उत्तर - 746 वाट के

प्रश्न - अमीबा में कुल कितने शैल (कोशिका) होते है?
उत्तर - 1 (एक)

प्रश्न - भारत के किस शहर में जंतर-मंतर स्थित है?
उत्तर - दिल्ली

प्रश्न - आर एन ए का मुख्य कार्य है?
उत्तर - प्रोटीन का सश्लेषण

प्रश्न - कौन सा मुगल राजा अनपढ़ था?
उत्तर - अकबर

प्रश्न - जब कोई व्यक्ति सोता तो उसका क्या घटता है?
उत्तर - उसका रक्तचाप घटता है

प्रश्न - प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की?
उत्तर - आत्माराम पांडुरंग

प्रश्न - एपीकल्चर किससे सबधित है?
उत्तर - मधुमक्खी पालन

प्रश्न - कौन सा शहर भारत का सबसे महँगा शहर है?
उत्तर - मुम्बई

प्रश्न - भारत मे हरित क्राति के जन्मदाता कौन है?
उत्तर - एमएस स्वामीनाथन

प्रश्न - भारत में सबसे लम्बी सड़क है?
उत्तर - रोड

प्रश्न - एम (ATM) का पूर्ण विस्तार नाम क्या है?
उत्तर - ऑटोमैटिक टेलर मशीन

प्रश्न - स्टेनलेस स्टील मिश्र धातु है?
उत्तर - लोहा और क्रोमियम की

प्रश्न - अंजू बॉबी जार्ज सम्बंधित है?
उत्तर - एथलेटि र्शन

प्रश्न - रेड रॉट रोग किस फसल का रोग है?
उत्तर - गन्ना का

प्रश्न - भारत की पहली महिला कैबिनेट मंत्री कौन सी थी ?
उत्तर - राजकुमारी अमृत कौर

प्रश्न - चेतक घोड़ा किससे संबंधित है ?
उत्तर - महा राणा प्रताप

पुरे भारत का सामान्य ज्ञान (General Knowledge)

प्रश्न - सबसे बड़े पुष्प होते है?
उत्तर - रेफ्लेशिया के

प्रश्न - अंजू बॉबी जार्ज सम्बंधित है-
उत्तर - एथलेटिक्स से

प्रश्न - कोयना बांध किस राज्य मे स्थित है?
उत्तर - महाराष्ट्र

प्रश्न - कौन सा तत्व स्वतन्त्र अवस्था में पाया जाता है?
उत्तर - सल्फर

प्रश्न - अलीगढ़ किस उत्पाद के लिए मसहूर है?
उत्तर - ताले बनाने के लिए

प्रश्न - प्रकृति मे कार्बन का विशुद्ध रूप घटता है?
उत्तर - हीरा

प्रश्न - ट्विकल रोग किस फल मे होता है?
उत्तर - नीबू मे

प्रश्न - उदय शंकर किससे सम्बंधित है?
उत्तर - नृत्य

प्रश्न - ऊर्जा का पिरामिड होता है?
उत्तर - हमेशा सीधा

प्रश्न - भारत मे सर्वाधिक दूध देने वाली बकरी की नस्ल है?
उत्तर - जमुनापारी

प्रश्न - स्वतंत्र भारत का प्रथम भारतीय गर्वनर जनरल कौन था?
उत्तर - राजगोपालाचारी

साइंस >> विज्ञान के प्रश्न उत्तर

प्रश्न - रेफ्रिजरेटर में कौन सी गैस प्रयुक्त की जाती है?
उत्तर - फ्रीआन

प्रश्न - प्लासी का युद्ध कब हुआ था ?

प्रश्न - कारगिल कस्बा किस राज्य में है-
उत्तर - जम्मू एवं कश्मीर

प्रश्न - ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा सर्वप्रथम किसने दिया था?
उत्तर - सरदार भगत सिंह

प्रश्न - विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है-
उत्तर - एवरेस्ट

प्रश्न - पौधे का कौन सा भाग शोषण करता है?
उत्तर - पत्ती

प्रश्न - पिट्यूटरी ग्रथि कहा स्थित होती है?
उत्तर - मस्तिष्क मे

प्रश्न - भगवान बुद्ध का कुल क्या था?
उत्तर - शाक्य कुल

प्रश्न - स्याही सोखता किस सिद्धात पर कार्य करता है?
उत्तर - पृष्ठ तनाव

प्रश्न - विदेश में शाखा खोलने वाला पहला बैंक?
उत्तर - बैंक ऑफ इंडिया, लंदन, (1946)

प्रश्न - प्रकाश सश्लेषण किस प्रकाश मे सबसे ज्यादा तेज होता है?
उत्तर - लाल प्रकाश मे

प्रश्न - प्लासी का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर - 1757

प्रश्न - खट्टे फलों में कौन सा एसिड होता है?
उत्तर - साइट्रिक एसिड

Gk Prashn Uttar in Hind

प्रश्न - सम्राट अशोक किसका उत्तराधिकारी  था?
उत्तर - बिंदुसार

प्रश्न - भारतीय संविधान को पहली बार कब संशोधित किया गया?
उत्तर - 1950

प्रश्न - रौलेट एक्ट को किस वर्ष लागू किया गया था? 
उत्तर - 1919

प्रश्न - महाराणा प्रताप ‘बुलबुल’ किसे कहते थे? 
उत्तर - अपने घोड़े को

प्रश्न - सिंधु घाटी सभ्यता का बन्दरगाह कहाँ पर था?
उत्तर - लोथल

प्रश्न - मगध के उत्थान के लिए निम्न मे से कौन सा शासक उत्तरदायी है?
उत्तर - बिंबिसार

प्रश्न - ISRO के हेड्क्वॉर्टर्स कहा है?
उत्तर - बैंगलोर

प्रश्न - भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?
उत्तर - गोवा

प्रश्न - रामायण के लेखक कौन थे?
उत्तर - वाल्मीकि

प्रश्न - भारत में ब्लू सिटी के नाम से किस शहर को जाना जाता है?
उत्तर - जोधपुर

प्रश्न - भारतीय संविधान में कितनी भाषाएं है?
उत्तर - 22

प्रश्न - मिल्खा सिंह को क्या कहा जाता है?
उत्तर - फ़्लाइइंग सिख ऑफ़ इंडिया

प्रश्न - भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
उत्तर - राजस्थान

प्रश्न - भारत के 14th  प्रधानमंत्री कौन है?
उत्तर - नरेंद्र मोदी

प्रश्न - गुप्त काल में कौन सी गुफाएँ निर्मित की गयी थी?
उत्तर - अजंता गूफ़ाए

प्रश्न - 7 अजूबों में से कौन सा अजूबा आगरा में स्थित है?
उत्तर - ताजमहल

प्रश्न - भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है?
उत्तर - अरावली पर्वत

प्रश्न - भारत के राष्ट्र पिता कौन है?
उत्तर - महात्मा गांधी

प्रश्न - हमारा राष्ट्रगान किसने लिखा था?
उत्तर - रविंद्र नाथ टागोर

प्रश्न - फादर ऑफ द इंदीयन कॉन्स्टिटूशन किसे कहा जाता है?
उत्तर - अम्बेडकर

प्रश्न - भारत का गणतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर - 26 जनवरी

प्रश्न - आंध्र प्रदेश का लोक नृत्य क्या है ?
उत्तर - कुचिपूडी

प्रश्न - फेसबुक के संस्थापक कौन है?
उत्तर - मार्क जुकरबर्ग

प्रश्न - भारत में पहला फोन कब लॉन्च किया गया था?
उत्तर - 1995

प्रश्न - CA का फ़ुल फ़ॉर्म क्या है?
उत्तर - चार्टर्ड अकाउंटंट

प्रश्न - भारत में लाइसेंस प्राप्त करने की आयु क्या है?
उत्तर - 18 साल

प्रश्न - महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी ?
उत्तर - 30 जनवरी, 1948

प्रश्न - वह प्राचीन नाम क्या है, जिससे पटना नगर को जाना जाता था ?
उत्तर - पाटलिपुत्र

प्रश्न - फतेहपुर सीकरी की स्थापना का श्रेय किसे जाता है ?
उत्तर - अकबर

प्रश्न - राज्य सभा के सदस्य का कार्यकाल होता है?
उत्तर - 6 वर्ष

इस पोस्ट में हमने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह दिया है जिसके आगे आने वाले परीक्षाओं में भी पूछे जाने की संभावना है।

आशा करता हूँ कि 100+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर की यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी अगर आपको पोस्ट अच्छा लगे तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

जनरल नॉलेज हिन्दी
जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर 2023
महाराष्ट्र जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर
50 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
जनरल नॉलेज भारत
जनरल नॉलेज हिन्दी 2023
जनरल नॉलेज हिन्दी Question
जनरल नॉलेज भारत
जनरल नॉलेज हिन्दी 2023
वर्ल्ड जनरल नॉलेज इन हिंदी
बेसिक जनरल नॉलेज इन हिंदी
gk in hindi 2023
gk in hindi 2023
gk in hindi question answer
gk in hindi quiz
gk in hindi india
gk in hindi mcq
india gk in hindi
lucent gk in hindi
science gk in hindi
bihar gk in hindi
static gk in hindi pdf
gk questions in hindi
gk quiz in hindi
gk questions in hindi 2023
gk questions and answers in hindi
gk questions in hindi with answer 2023
gktoday in hindi
gk questions in hindi 2023
gk test in hindi"
gk facts in hindi
gk questions in hindi 2023 pdf

ध्वनि क्या है- प्रकार, संचरण, प्रतिध्वनि, (What is Sound- type, Echo)

हेलो दोस्तों इस लेख में हम ध्वनि क्या है- प्रकार, संचरण, प्रतिध्वनि, (What is Sound- type, Echo) के बारे में जानने वाले हैं। जो विज्ञान विषय का एक महत्वपूर्ण शीर्षक है जिससे जुड़े प्रश्न प्राय: प्रतियोगी परीक्षाओं में देखने को मिल जाते हैं। अगर ऐसे भी देखा जाये तो हमें धध्वनि के बारे में जानना चाहिए क्यूंकि ध्वनि के बिना तो हम बात ही नहीं कर सकते ध्वनि संवाद के संचार का माध्यम है। ध्वनि के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस लेख को पूरा जरुर पढ़ें। 

ध्वनि क्या है- प्रकार, संचरण, प्रतिध्वनि, (Dhwani kya hai- prakar, sancharan, echo )

ध्वनि क्या है (what is sound)

ध्वनि एक तरंग है जो वस्तुओं के कम्पन होने से उत्पन्न होती है । ध्वनि (Sound) एक स्थान से दूसरे स्थान तक तरंगों के माध्यम से पहुंचती है, इसे तरंग संचरण कहते हैं। ध्वनि ठोस , द्रव और गैसों के माध्यम से गति करती है । ध्वनि निर्वात् में गति नहीं करती है । ध्वनि संवाद का माध्यम है। ध्वनि तरंगे अनुदैर्ध्य तरंगे होती हैं, जो निर्वात में गमन नहीं कर सकती! इनके संचालन के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है जैसे – वायु, द्रव अथवा ठोस। वायु में ध्वनि की चाल 332 मी./से. होती है! 

ध्वनि ऊर्जा का एक रूप है जो हमारे कानों में श्रवण का संवेदन उत्पन्न करती है।

इसे भी पढ़ें- धातु क्या है (Dhatu kya hai)

ध्वनि का वर्गीकरण (sound classification)

आवृति के अनुसार ध्वनि को चार भागों में वर्गीकृत किया गया है-

अपश्रव्य(Infrasonic):- वह ध्वनि तरंगे जिनकी आवृत्ति 20 Hz से कम होती है उन्हें “अपश्रव्य ध्वनि तरंगें” कहते हैं। इस प्रकार की तरंगों को बहुत बड़े आकार के स्त्रोतों से उत्पन्न किया जा सकता है। 20 Hz से कम आवृत्ति की ध्वनि मानव को सुनाई नहीं देती,  गैण्डा , हाथी ,  जैसे – जानवर इन तरंगों को सुन सकते है ।

पराश्रव्य (Ultrasonic):- 20,000Hz  से ऊपर की आवृत्ति वाली ध्वनि तरंगों को पराश्रव्य तरंगें कहा जाता है। इन ध्वनियों को मानव नहीं सुन सकता है। कुत्ता , बिल्ली , चमगादड़ , डॉल्फिन , चूहे आदि जानवर इन तरंगों को सुन सकते हैं । 20,000Hz से अधिक आवृति वाली ध्वनि अत्यधिक उच्च तरंगों से युक्त होती है।

श्रव्य (sonic):- वह ध्वनि तरंगे जिनकी आवृत्ति 20 Hz से 20,000 Hz के मध्य होती है, उसे श्रव्य (sonic) ध्वनि  कहते हैं। इन ध्वनि तरंगों को मनुष्य सुन सकता है ।

अतिध्वनिक (Hypersonic):- 1 गीगाहर्ट्ज़ से अधिक आवृति वाली ध्वनि तरंगें अतिध्वनिक कहलाती है।  यह आंशिक रूप से पैदा होती है। 

विभिन्न माध्यमों में ध्वनि की चाल (Speed of Sound in Different Media)

माध्यम- एल्युमीनियम 
ध्वनि की चाल:-  6420 m/s 

माध्यम- कांच
ध्वनि की चाल:- 5,640 m/s

माध्यम- लोहा
ध्वनि की चाल:-  5,130 m/s

माध्यम- समुद्री जल
ध्वनि की चाल:- 1,533 m/s

माध्यम- जल
ध्वनि की चाल:- 1,483 m/s

माध्यम- पारा
ध्वनि की चाल:- 1,450 m/s

माध्यम- हाइड्रोजन
ध्वनि की चाल:- 1,269 m/s

माध्यम- अल्कोहल
ध्वनि की चाल:- 1,213 m/s

माध्यम- कार्बन डाइऑक्साइड
ध्वनि की चाल:- 260 m/s

माध्यम- वायु
ध्वनि की चाल:- 332 m/s

माध्यम- भाप
ध्वनि की चाल:- 405 m/s

ध्वनि की प्रमुख विशेषताएँ (sound characteristics)

  • ध्वनि एक यांत्रिक तरंग है। 
  • ध्वनि के संचरण के लिये माध्यम की आवश्यकता होती है। ठोस, द्रव, गैस एवं प्लाज्मा में ध्वनि का संचरण सम्भव है। निर्वात में ध्वनि का संचरण नहीं हो सकता।
  • द्रव, गैस एवं प्लाज्मा में ध्वनि केवल अनुदैर्घ्य तरंग (longitudenal wave) के रूप में चलती है जबकि ठोसों में यह अनुप्रस्थ तरंग (transverse wave) के रूप में भी संचरण कर सकती है।। जिस माध्यम में ध्वनि का संचरण होता है यदि उसके कण ध्वनि की गति की दिशा में ही कम्पन करते हैं तो उसे अनुदैर्घ्य तरंग कहते हैं; जब माध्यम के कणों का कम्पन ध्वनि की गति की दिशा के लम्बवत होता है तो उसे अनुप्रस्थ तरंग कहते है।
  • सामान्य ताप व दाब (NTP) पर वायु में ध्वनि का वेग लगभग 332 मीटर प्रति सेकेण्ड होता है। बहुत से वायुयान इससे भी तेज गति से चल सकते हैं उन्हें सुपरसॉनिक विमान कहा जाता है।
  • मानव कान लगभग 20 Hz से 20,000 H आवृत्ति की ध्वनि तरंगों को ही सुन सकता है। बहुत से अन्य जन्तु इससे बहुत अधिक आवृत्ति की तरंगों को भी सुन सकते हैं।
  • एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने पर ध्वनि का परावर्तन एवं अपवर्तन होता है।
  • माइक्रोफोन ध्वनि को विद्युत उर्जा में बदलता है; लाउडस्पीकर विद्युत उर्जा को ध्वनि उर्जा में बदलता है।

ध्वनि से सम्बन्धित शब्द (phonic words)

तरंगदैर्ध्य (wavelength) :- दो क्रमागत संपीड़नों या विरलनों के बीच की दूरी को तरंग दैर्घ्य कहते हैं।  जब तरंग को वक्र से दिखाया जाता है वक्र के सबसे ऊपरी बिंदु को शिखर और सबसे निचले बिंदु को गर्त कहते हैं। दो लगातार शिखरों या गर्तों के मध्य की दूरी को तरंग दैर्घ्य कहते हैं।

आवृत्ति:- इकाई समय में होने वाले कंपन  की संख्या को तरंग की आवृत्ति कहलाती हैं। जब तरंग एक संपीड़न से एक विरलन होते हुए अगले संपीड़न तक पहुँचती है तो एक दोलन होता है। दूसरे शब्दों में, जब तरंग एक शिखर से गर्त तक जाती है और फिर शिखर तक पहुँचती है तो एक कंपन या दोलन पूरा होता है। आवृत्ति का SI मात्रक हर्ट्ज (Hz) है।

आयाम:- दो क्रमागत संपीडन को एक बिंदु से गुजरने में लगे समय को आयाम कहते हैं।  एक दोलन में लगने वाला समय आवर्तकाल कहलाता है।

प्रतिध्वनि:- जैसे प्रकाश किसी वस्तु  की सतह पर पड़ता है तो वह वापस लौट आता है जिसे प्रकाश का परावर्तन कहते हैं। इसी प्रकार ध्वनि भी वस्तुओं से टकराकर लौटती है उसे प्रतिध्वनि कहते हैं।

तारत्व:- किसी ध्वनि की आवृति को हमारा दिमाग किस तरह अनुभव करता है उसे तारत्व कहते हैं।

इस लेख में हमने ध्वनि क्या है- प्रकार, संचरण, प्रतिध्वनि, (What is Sound- type, Echo) के बारे में जाना। इसमें धनि के बारे में बहुत ही सटीक जानकरी दी गयी है जिससे कम समय में आप अधिक उपयोगी वस्तुओं को पढ़ सकें।

उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा , अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इस लेख को शेयर जरुर करें। धन्यवाद!!