विकास - पारिभाषिक शब्दावली( Evolution - Biology Terminology in Hindi)

विकास - जीवविज्ञान पारिभाषिक शब्दावली Evolution - Biology Terminology

आपका ANSWERDUNIYA.COM में स्वागत है। इस लेख में हम विकास - पारिभाषिक शब्दावली( Evolution - Biology Terminology in Hindi) के बारे में जानेंगे। अलग-अलग विषय के अनुसार विकास का अलग-अलग अर्थ होता है। जीव विज्ञान में विकास की एक अलग परिभाषा है। जीव विज्ञान का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को विकास के सही अर्थ के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए क्योंकि जीव विज्ञान के सन्दर्भ में विकास की परिभाषा सामान्य से भिन्न होती है।  

Evolution - Biology Terminology in Hindi
Vikas Paribhashik Shabdavali

1. अजीवात जनन (Abiogenesis )-सिध्दांत, जिसके अनुसार जीवों की उत्पत्ति अजैविक पदार्थों से होती है।

2. अनुकूलन (Adaptation)- जीव के शारीरिक (आकारिकीय व आन्तरिक शारीरिकीय), कार्यात्मक व व्यवहारात्मक लक्षण/परिवर्तन जो उसे किसी पर्यावरण विशेष में सफलता से जीवनयापन हेतु उपयुक्त बनाते हैं।

3.अनुकूली विकिरण (Adaptive radiation)-एक सामान पूर्वजों से विभिन्न प्रकार की प्रजातियों का विकास जो अपने अपने पर्यावासों हेतु अनुकूलित होती है।

4.एलोपेट्रिक स्पेसिएशन (Allopatric speciation)- भौगोलिक रूप से पृथक्कृत समष्टियों से नई प्रजातियों की उत्पत्ति ।

5. तुल्यरूप अंग (Analogous organs) - कार्यों की समानता लेकिन संरचना व उद्भव की असमानता, अभिसारी विकास (convergent evolution) की परिचायक।

इसे पढ़ेवंशागति के सिद्धान्त - पारिभाषिक शब्दावली

6.बिग बैंग ( Big Bang)- एबी लैमेत्रे (Abbe Lemaitree) द्वारा 1931 में प्रस्तावित अधिकांश वैज्ञानिकों को मान्य परिकल्पना जिसके अनुसार एक अत्यंत सघन ब्रह्माणडीय पदार्थ में हुए महाविस्फोट से ही पूरे ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति हुई। है, जिसमें निहारिकाएँ(Galaxies) एक दूसरे से दूर जा रही है।

7. जैव-भूगोल (Bio-geography) - विज्ञान की वह शाखा जिसमें पृथ्वी पर फ्लोरा व फॉना (fauna) के वितरण का अध्ययन किया जाता है।

8. द्विपद चलन (Bipedalism) - दो पैरों पर सीधा खड़ा होकर चलना।

9. बॉटलनेक प्रभाव (Bottleneck effect)- अपवाह (genetic drift) का कारण, तब उत्पन्न होता है आनुवंशिक जब अधिकांश जीनोटाइप प्राकृतिक आपदा या मानवीय दखल के कारण नई पीढ़ी के निर्माण से वंचित रह जाते हैं।

10. शाखायी अवरोहण (Branching Descent)- विकास अर्थात् पूर्वजों से आकारिक व आनुवंशिक रूप से जीव भिन्न संततियों का विकास या अवतरण का रूप शाखायी। (Branching) है, सीढ़ी समान नहीं।

11.रासायनिक विकास (Chemical Evolution ) - आद्य पृथ्वी पर सरल अकार्बनिक तत्वों से दीर्घ अणुओं व प्रथम जीवन विकास।

12. अभिसारी विकास (Convergent Evolution)-एकसमान पर्यावरणीय परिस्थितियों हेतु या समान कार्य करने हेतु विभिन्न पूर्वज परम्पराओं (ancestry) वाले जीवों में विकसित हुई समानताएँ, तुल्यरूपी अंग अभिसारी विकास के परिचायक हैं।

13. महाद्वीपीय अपवाह (Continentral Drift)-महाद्वीपों का प्लेट टेक्टोनिक्स या अन्य कारकों से एक-दूसरे से दूर होना।

14. सीलाकैन्थ (Coelacanth)- एक जीवित जीवाश्म मछली जिसे विलुप्त मान लिया गया था, लोबफिन के नाम से जानी जाने वाली इन मछलियों से ही आज के उभयचरों का विकास हुआ है।

15. सह-विकास (Co-Evolution)- संयुक्त विकास जिसमें एक प्रजाति दूसरे पर चयनात्मक बल (Selective pressure) आरोपित करती है।

16. साझा पूर्वज (Common Ancestor)-कम से कम दो वंश परम्पराओं (line of disecent) के समान पूर्वज।

17. विदारक चयन (Disruptive Selection)- प्राकृतिक चयन का वह परिणाम जिसमें औसत जीनोटाइप की अपेक्षा दो अतिकारी फीनोटाइप ( estreme phenotype) का चयन होता है, जिससे एक प्रजाति के दो भिन्न रूप प्रकट होते हैं।-होता है, जिससे एक प्रजाति के दो भिन्न रूप प्रकट होते।

18. दिशात्मक चयन (Directional Selection) - प्राकृतिक चयन का वह परिणाम जिसमें एक अतिकारी फीनोटाइप चयन होता है जिससे एक नये रूप का चयन हो जाता है जैसे औद्योगिक मीलनता में।

19. अपसारी विकास (Divergent Evolution)-एक प्रकार की संरचना का विभिन्न प्रकार के जीवों में विभिन्न आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न रूपों में विकसित होना यह समरूपता (Homology) अपसारी विकास (Divergen evolution) है।

20. डायनासोर (Dinosaurs) - मीजोजोइक विशेषतः जुरैसिक पीरियड में पृथ्वी पर राज करने वाले भीमकाय सरीसृप जो लगभग 65 मिलियन वर्ष पूर्व अचानक विलुप्त हो गये।

21. विकास (Evolution)- समय के साथ विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों के लिए अनुकूलन हेतु आनुवंशिक व बाह्य लक्षणों में हुए बदलाव के कारण समान पूर्वजों से भिन्न जीवों का अवतरण।

22. विलुप्त (Extinct)- किसी प्रजाति या समूह का पूर्णरूप से समाप्त / लुप्त हो जाना।

23. उपयुक्तता (Fitness)- किसी जीव की प्रजनन कर अपने जीन/एलील को अगली पीढ़ी तक पहुँचने की क्षमता, जिसे अन्य जीवों की इसी प्रकार के पर्यावरण में प्रजनन करने की क्षमता की तुलना में आँका जाता है।

24. जीवाश्म (Fossil)- पृथ्वी की भू-पर्पटी (Earth crust) में संरक्षित किसी जीव के अवशेष/ चिन्ह।

25. जीवाश्मी अभिलेख (Fossil Record) - प्राचीन समय / भूतकाल के अवशेषों के अभिलेख को जीवन का इतिहास बताते हैं।

26. संस्थापक प्रभाव (Founder effect)- किसी समष्टि के केवल केंचुए जीवों, जो जनक समष्टि से भिन्न जीन आवृतियाँ प्रदर्शित करते हैं, के संयोग के कारण नई पीढ़ी के उत्पादन की आनुवंशिक अपवाह (genetic drift) की प्रक्रिया (जनक समष्टि प्रायः किसी आपदा या अन्य कारण से अगली पीढ़ी के निर्माण से वंचित रहती है)।

27. जीन प्रवाह (Gene flow) - अन्तः प्रजनन द्वारा दो समष्टियों के बीच-जीन की साझेदारी।

इसे पढ़े - वंशागति का आण्विक आधार - पारिभाषिक शब्दावली

28. जीन पूल (Gene pool)-किसी समष्टि के सभी जीवों की सभी एलिल व जीन।

29. अनुवंशिक अपवाह (Genetic Drift)- किसी समष्टि की एलील आवृत्तियों में यादृच्छिक बदलाव के कारण होने वाली विकास की क्रिया, जो प्रायः छोटी समष्टि में होती है, जब केवल कुछ जीव प्रजनन कर पाते हैं।

30. भू-वैज्ञानिक समय सारणी (Geological time scale)- चट्टानों व उनमें दबे जीवाश्मों से संबंधों के आधार पर तैयार पृथ्वी का इतिहास जिसमें पुरानी समयावधियों को दर्शाया गया है।

31. होमीनिड (Hominid)- कुल होमीनिड के सदस्य जिसमें आस्ट्रेलोपिथकिन्स व होमो वंश शामिल है।

32. होमीनॉइड (Hominoid)- कपि, मनुष्य व उनके निकट पूर्वजों का समूह।

33. समजातता (Homology)- विभिन्न जीवों के अंगों/ संरचनाओं की समानता जो उसके समान पूर्वजों से विकसित होने के कारण होती है तथा आण्विक स्तर पर भी हो सकती है।

34.समजात अंग (Homologous Organ)- विभिन्न जीवों के अंग जो विभिन्न कार्य करने के कारण अलग-अलग प्रकार से अनुकूलित होते हैं मगर संरचना में समान होते हैं।

35. मैक्रोइवोल्यूशन (Macro-Evolution)-बड़े विकासीय बदलाव जैसे नई प्रजाति की उत्पत्ति।

36. माइक्रोइवोल्यूशन (Micro-Evolution)-समष्टि की जीन आवृत्तियों में समय के साथ होने वाला बदलाव।

37. जीवाश्म विज्ञान (Palaeontology) - जीवाश्मों के अध्ययन से सम्बन्धित जीव विज्ञान की शाखा।

38. समानान्तर विकास (Parallel Evolution)- समान जीव समूहों में रचनाओं की समानताएँ जिनमें पूर्वज समान नहीं होते।

39. समष्टि (Population)- किसी भौगोलिक क्षेत्र में पाया जाने वाला एक समान (एक ही प्रजाति) के जीवों के समूह (किसी विशिष्ट समय।

इसे पढ़े - जैव समष्टि - पारिभाषिक शब्दावली

40. समष्टि आनुवंशिकी (Population Genetics)-समष्टि में जीन आवृत्तियों व उसके बदलावों का अध्ययन

41. प्राइमेट (Primate)- स्तनधारियों के गण प्राइमेटा से सदस्य जैसे- लीमर, बन्दर, कपि व मनुष्य।

42. प्रजाति (Species)-एक समान जीवों का समूह (इन सभी समष्टियाँ) जो आपस में अन्तःप्रजनन कर प्रजननक्षम जीव बनाते हैं। वर्गीकरण की सबसे छोटी इकाई।

43. स्थायीकारी चयन (Stabilizing selection)-प्रकृतिक चयन का प्रकार जिसमें औसत फोनोटाइप का चयन होता है तथा अतिकारी फोनोटाइप (Extreme phenotype) समाप्त होते जाते हैं।

इस आर्टिकल में हमने जीव विज्ञान के सन्दर्भ में विकास - पारिभाषिक शब्दावली( Evolution - Biology Terminology in Hindi)  के बारे में जाना। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में विकास - पारिभाषिक शब्दावली( Evolution - Biology Terminology in Hindi) से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि विकास - पारिभाषिक शब्दावली( Evolution - Biology Terminology in Hindi) का यह आर्टिकल आपके लिए लाभकारी साबित होगा, यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगे तो इस आर्टिकल को शेयर जरुर करें। 

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -