वंशागति के सिद्धान्त - पारिभाषिक शब्दावली (Principal of Inheritance - Biology Terminology)

वंशागति के सिध्दांत - जीवविज्ञान पारिभाषिक शब्दावली |Principal of Inheritance - Biology Terminology

आपका answerduniya.com में स्वागत है। इस पोस्ट में  वंशागति के सिद्धान्त से सम्बंधित पारिभाषिक शब्दावली दिया गया है। किसी भी विषय या टॉपिक का पारिभाषिक शब्दावली ,उस विषय या टॉपिक की जानकारी को सरल करने में मदद करता है क्योंकि भिन्न- भिन्न विषयों में एक ही शब्द का अलग अलग अर्थ होता है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- UPSC, STATE PCS, RRB, NTPC, RAILWAY, SSC, CDS इत्यादि में वंशागति के सिद्धान्त - पारिभाषिक शब्दावली (Principal of Inheritance  - Biology Terminology) से सम्बंधित सवाल पूछे जाते हैं।

Principal of Inheritance  - Biology Terminology

Vanshagati ke siddhant Paribhashik Shabdavali

1. पश्चावस्था (Anaphase)-कोशिका विभाजन की मध्यावस्था के बाद की अवस्था जिसमें क्रोमोसोम (अर्धसूत्री विभाजन में) अथवा क्रोमेटिड (सूत्री विभाजन में) विपरीत ध्रुवों की ओर गति करते हैं।

2. असुगुणिता (Aneuploidy)- वह स्थिति में जिसमें जीव में कुल गुणसूत्र संख्या से 1 या अधिक गुणसूत्र ज्यादा या कम होते हैं, जैसे 2n + 1 या 2n 1 आदि।

3.एलील (Allele) – एक ही जीन के विभिन्न रूप या प्रति जैसे TT या IA, IB, i (रक्त समूह को नियन्त्रित करने वाले जीन के रूप)।

4.क्रोमोसोमल उत्परिवर्तन (Chromosomal Mutation) - क्रोमोसोम की संरचना या संख्या में हुए वंशागत परिवर्तन।

5.सह प्रभाविता (Codominance) - वंशागति का वह तरीका जिसमें एक जीन के दोनों एलील अपना-अपना बरावर प्रभाव दिखाते हैं।

6. उत्परिवर्तन (Deletion) - जिसमें किसी क्षारक युग्म, जीन अथवा क्रोमोसोम भाग की कमी हो जाती है जैसे क्राइडू चैट सिन्ड्रोम में।

इसे पढ़े वंशागति का आण्विक आधार - पारिभाषिक शब्दावली

इसे पढ़े - विकास - पारिभाषिक शब्दावली

7. द्विसंकर संकरण (Dihybrid Cross )-संकरण जो दो लक्षणों में असमान हों।

8. प्रभावी एलील (Dominant allele)- वह एलिल विषमयुग्मजी अवस्था में भी अपना पूर्ण प्रभाव प्रदर्शित करता है तथा अप्रभावी एलील के प्रभाव को प्रकट नहीं होने देता।

9. डुप्लीकेशन (Duplication ) – क्रोमोसोम की संरचना में ऐसा बदलाव जिसमें इसका कोई भाग उसी क्रोमोसोम में एक से अधिक बार उपस्थित होता है।।

10. फ्रेमशिफ्ट म्यूटेशन (Frame shift Mutation) – जीन में कम से कम एक क्षारक की कमी या अधिकता हो जाना जिसमें mRNA का पूरा रीडिंग फ्रेम बदल जाता है।।

11. जीन (Gene) - वंशागति की इकाई जो क्रोमोसोम पर एलील के रूप में पाई जाती है।।

12. जीन लोकस (Gene locus) – समजात क्रोमोसोम पर किसी जीन का स्थान।

13. आनुवंशिक पुनर्संयोजन (Genetic Recombination) - वह प्रक्रिया जिसमें किसी DNA खण्ड या क्रोमोसोम में नई आनुवंशिक सूचना निवेशित हो जाती है।

इसे पढ़े - जैव प्रौद्योगिकी - पारिभाषिक शब्दावली

14. जीनोटाइप (Genotype) - किसी लक्षण विशेष के लिए जीव का जीन जिन्हें प्रायः प्रतीकों द्वारा प्रदर्शित किया जाता।

15. विषमयुग्मजी (Heterozygous) - किसी विशेषक की असमान एलील धारण करने वाला।

16. समजात क्रोमोसोम (Homologous Chromosome)- क्रोमोसोम जोड़े के क्रोमोसोम जो दूसरे क्रोमोसोम के समान होते हैं तथा अर्धसूत्री विभाजन की प्रोफेज अवस्था में युग्मन सिनैप्स बनते समय साथ-साथ आ जाते हैं।

17. समयुग्मकी (Homozygous) – किसी लक्षण/विभेदक के दो समान एलील धारण करने वाला।

18. संकरण (Hybridization)-विभिन्न किस्मो \प्रजातियों के बीच का संकरण।

19. अपूर्ण प्रभाविता ( Incomplete Dominance) - वंशागति का वह प्रकार जिसमें संतति दोनों जनकों के बीच का फीनोटाइप प्रदर्शित करता है।

20. स्वतंत्र अपव्यूहन ( Independent Assortment)- अर्धसूत्री विभाजन के समय असहलग्न (Unlinked) जीनो के एलील का एक दूसरे से स्वतंत्र रूप से पृथक होना जिससे युग्मकों में एलील के सभी संभावित संयोजन होते हैं।

21. इनवर्सन ( Inversion)- क्रोमोसोम की संरचना में बदलाव जिसमें क्रोमोसोम का एक खण्ड 180° पर घूम जाता है, फलस्वरूप जीनों का क्रम बदल जाने में असामान्यता उत्पन्न हो जाती है।

22. कैरियोटाइप (Karyotype)-आकार प्रकार के आधार पर माइटोटिक विभाजन की मेटाफेज अवस्था के क्रोमोसोम का व्यवस्थित रूप।

23. मध्यावस्था (Metaphase)- कोशिका विभाजन की अवस्था जिसमें क्रोमोसोम मध्य में मेटाफेज प्लेट पर व्यवस्थित हो जाते हैं।

24. एक संकर संकरण (Monohybrid Cross) - ऐसे जनकों में संकरण जो केवल एक लक्षण में भिन्नता प्रदर्शित करते हैं। एक लक्षण की वंशागति हेतु किए क्रॉस।

25. एकसूत्रता (Monosomy) - सामान्य क्रोमोसोम संख्या से एक क्रोमोसोम कम होने की स्थिति ( 2n 1 )।

26. बहु एलील (Multiple allele) - वंशागति का वह प्रकार जिसमें किसी एक लक्षण की जीन के 2 से अधिक एलील होते हैं।

27. नॉन डिस्जंक्शन (Non-disjunction)-समजात क्रोमोसोम की अर्धसूत्री विभाजन के समय पृथक् न हो पाने की स्थिति।

28. फीनोटाइप (Phenotype)- किसी जीनोटाइप की प्रेक्षणीय अभिव्यक्ति जैसे आँखों का रंग।

29. प्लियोट्रापी (Pleiotropy)- वंशागति का वह तरीका जिसमें एक जीन जीव एक से अधिक फीनोटाइप को प्रभावित करती।

30. पुन्नेट वर्ग (Punnett square) -आनुवंशिक प्रयोगों में आपेक्षित परिणाम ज्ञात करने की सरल चित्रीय विधि।

31. अप्रभावी एलील (Recessive allele)-वह एलील जो केवल समयुग्मकी अवस्था में अभिव्यक्त होता है तथा विषम युग्मजी अवस्था में प्रभावी एलील के कारण अभिव्यक्त नहीं हो पाता।

32. लिंग क्रोमोसोम (Sex Chromosome) - वह क्रोमोसोम जो किसी जीव के लिंग का निर्धारण करता है।

33. परीक्षार्थ संकरण (Test Cross )- किसी प्रभावी लक्षण वाले जीव का अप्रभावी लक्षण वाले जीव से क्रॉस जिससे यह पता लगाया जा सके कि प्रभावी जीव समयुग्मजी है या विषमयुग्मजी।

34. त्रिसूत्रता (Trisomy)- किसी द्विगुणित जीव में किसी क्रोमोसोम की तीन प्रतियों का पाया जाना (2n + 1) जैसे डाउन सिन्ड्रोम में।

35. X सहलग्न (X-linked)- एलील जो X क्रोमोसोम पर स्थित हो तथा लैंगिक लक्षणों के अतिरिक्त अन्य लक्षण को भी प्रभावित करें।


इस पोस्ट में हमने वंशागति के सिद्धान्त - पारिभाषिक शब्दावली (Principal of Inheritance  - Biology Terminology) के बारे में जाना विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में वंशागति के सिद्धान्त - पारिभाषिक शब्दावली (Principal of Inheritance  - Biology Terminology) से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि वंशागति के सिद्धान्त - पारिभाषिक शब्दावली (Principal of Inheritance  - Biology Terminology) की यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी ,अगर आपको पोस्ट पसन्द आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -