धातु क्या है (Dhatu kya hai)

हेलो दोस्तों, इस आर्टिकल में हम धातु क्या है  (Dhatu kya hai) के बारे में जानेंगे। धातु रसायन विज्ञानं का एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। धातु से जुड़े प्रश्न प्रमुख रूप से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। अगर आप धातु से जुड़े प्रश्नों को लेकर अपनी दुविधा दूर करना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही पोस्ट में आये हैं क्यूंकि इस पोस्ट में आपको धातु से जुडी विस्तृत जानकरी मिल जाएगी।

धातु क्या है (What is Metal)


धातु क्या है  (What is Metal)

धातु वह खनिज पदार्थ या तत्व होते हैं जो सामान्य अभिक्रिया में अपने परमाणुओं से एक या एक से अधिक इलेक्ट्रॉन को त्याग कर धनायन बनाने की प्रवृत्ति रखते हैं और धातुओं के परमाणुओं के साथ धात्विक बंध बनाते हैं। धातु परमाणु द्वारा त्याग किये इलेक्ट्रॉन की संख्या पर ही उस धातु की संयोजकता निर्भर करती है। स्वतंत्र इलेक्ट्रॉन के कारण अधिकांश धातुएँ विद्युत की सुचालक होती है।  सामान्यतः धातुएँ ठोस और चमकदार होती है। 

जानें- विटामिन क्या है- प्रकार, लाभ (Vitamins kya hai - type, benefit)

धातुओं के भौतिक गुण (physical properties of metals)

उच्च गलनांक(high melting point) :- सभी धातुओं का गलनांक अत्यधिक होता है, अतः उन्हें ठोस से द्रव अवस्था में परिवर्तित करने के लिए उच्च ताप की आवश्यकता होती है।

चमकदार सतह(shiny surface):- धातुओं की सतह शुद्ध अवस्था में चमकदार होती है। धातुओं के इस गुण को धात्विक चमक कहते हैं। किसी धातु के ऊपरी सतह को साफ करने पर चमकने लगता है।

कठोरता(stiffness):- सभी धातु कठोर होते हैं। जिस पर घात करने से आसानी से टूटते नहीं हैं। अपवाद- पोटेशियम और सोडियम 

आघातवर्ध्नियता (malleability):- सभी धातु आघात वर्धनीय होते हैं इसका मतलब धातुओं के ऊपर कोई भरी वस्तु से प्रहार करने पर वह फैलने लगता है इसे अघातवर्धनीयता कहते हैं । जिसे सोने चांदी के आभूषण बनाने के लिए उसे पिटा जाता है। एल्युमीनियम को कागज की परत की तरह मिठाइयों के ऊपर लपेटना।

लचीलापन(resilience):- धातु में लचीलापन होता है इसलिए धातु को आसानी से पतली तार के रूप में बदला जा सकता है। विद्युत् के तारों में इन्ही तारों का प्रयोग किया जाता है। लोहे का प्रयोग मोती तार जैसे पूल बनाने में , सस्पेंसन ब्रिज बनाने में क्रेन बनाने में किया जाता है।

चालकता(conductivity):- धातु ऊष्मा और विद्युत् के सुचालक होते हैं इसलिए बिजली के तारों में एल्युमीनियम और कॉपर के तारों का उपयोग किया जाता है।

घनत्व(density):- धातुओं का घनत्व अधिक होता है। इसके अणु पास पास होते हैं।

तन्यता (Tensile):- धातुओं का यह भी एक गुण है कि धातु को खींचकर लम्बा किया जा सकता है।

धातुओं के रासायनिक गुण(chemical properties of metals)

लगभग सभी धातु एक ही प्रकार की अभिक्रिया करते हैं फिर भी कभी कभी पदार्थ की प्रकृति की भिन्नता के कारण कुछ अभिक्रियाएँ अलग हो सकती हैं। अधिकतर धातु किस तरह के रासायनिक गुण रखते हैं इसके बारे में यहाँ पर बताया जा रहा है।

ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया:- सभी धातु हवा में ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके धात्विक ऑक्साइड बनाते हैं।

4Na + O2 → 2Na2O (सोडियम ऑक्साईड)
2Ca + O2 → 2CaO (कैल्शियम ऑक्साईड)
4Al + 3O2 → 2Al2O3 (अल्यूमीनियम ऑक्साईड)



धात्विक ऑक्साइड धातु के ऊपर एक परत बना लेते हैं । जैसे लोहे में जंग लगना - लोहे के ऊपर एक परत जम जाती है। 

हेलोजन से अभिक्रिया:- हेलोजनों से अभिक्रिया करके धातु धात्विक हैलाइड लवण बनाते हैं। 

2Na + Cl2 → 2NaCl (सोडियम क्लोराईड - साधारण नमक)
Ca + Cl2 → CaCl2 (कैल्शियम क्लोराईड)
2Li + F2 → 2LiF (लीथियम फ्लोराईड)

जल के साथ अभिक्रिया:- अधिक क्रियाशील धातु जल के साथ अभिक्रिया करके क्षार बनाते हैं और हाइड्रोजन गैस मुक्त करते हैं।

अम्लों के साथ अभिक्रिया:- धातु अम्लों से अभिक्रिया करके लवण बनाते हैं और हाइड्रोजन गैस मुक्त करते हैं।
Mg + H2SO4 → MgSO4 + H2

धातुओं के उपयोग (Uses of metals)

  • पारा थर्मामीटर बनाने में , सिन्दूर बनाने में 
  • मरक्यूरिक क्लोराइड कीटनाशक के रूप में
  • सोना,चांदी जैसे धातु का उपयोग आभूषणों  के रूप में किया जाता है।
  • खाद्य पदार्थों में एल्युमीनियम का 
  • विद्युत के तारों में एल्युमीनियम और कॉपर के तारों का 
  • लोहे की छड़ का उपयोग घर बनाने में , खिड़की,  दरवाजा, ग्रिल बनाने में 
  • जिप्सम प्लास्टर ऑफ पेरिस बनाने में
  • बर्तन बनाने में 
  • मूर्ति बनाने में 
  • शल्य चिकित्सा में पट्टी के रूप में 
  • ब्लीचिंग पाउडर बनाने में
  • कंप्यूटर, मोबाइल फोन, सोलर सेल आदि जैसी वस्तुओं के निर्माण में सोने एवं चाँदी का उपयोग विद्युत संपर्क को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है।
इस पोस्ट में हमने धातु क्या है (What is Metal) के बारे में जाना। जो रसायन विज्ञानं के महत्वपूर्ण प्रश्नों में से एक है।

उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी , अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इस पोस्ट को शेयर जरुर करें। 

विटामिन क्या है- प्रकार, लाभ (Vitamins kya hai - type, benefit)

इस पोस्ट में हम विटामिन के बारे में जानेंगे- जैसे विटामिन क्या है(Vitamins kya hai), विटामिन का रासायनिक नाम , विटामिन की कमी से होने वाले रोग , विटामिन के स्रोत आदि। जीवों को स्वस्थ रहने के लिए इन सभी विटामिन की जानकारी जरुर होनी चाहिए। परीक्षा में भी विटामिन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। विटामिन जीवों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। 

विटामिन क्या है- प्रकार, लाभ (Vitamins kya hai - type, benefit)

विटामिन क्या है (What is vitamin)

सभी जीवों को जीवित रहने के लिए, शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए भोजन की आवश्यकता होती है। भिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में अलग अलग विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर के विकास के लिए आवश्यक है। ये विटामिन कई प्रकार के होते हैं, इस विटामिन की कमी होने से बहुत से रोग जीवों को घेर लेते हैं। खाद्य पदार्थों में पाए जाने वाले जटिल कार्बनिक यौगिक जो शरीर की वृद्धि तथा पोषण करते हैं। विटामिन कहलाते हैं।

इन्हें भी जानें- प्रोकेरियोटिक कोशिका और यूकेरियोटिक कोशिका

विटामिन के प्रकार(Types of vitamin)-

विटामिन को दो वर्गों में वर्गीकृत किया गया है- 
  • वसा में विलेय विटामिन
  • जल में विलेय विटामिन
वसा में विलेय विटामिन:- विटामिन A, D, E और K वसा में घुलनशील हैं। शरीर फैटी टिश्यू और लीवर में वसा में घुलनशील विटामिन का भंडार करता है, और ये सभी विटामिन शरीर में कई दिनों और महीनों तक आसानी से रह जाते हैं।आहार वसा शरीर को इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट के माध्यम से वसा में घुलनशील विटामिन को अवशोषित करने में मदद करते हैं।

जल में विलेय विटामिन:- पानी में घुलनशील विटामिन लंबे समय तक शरीर में नहीं रहते हैं और इन्हें संग्रहित नहीं किया जा सकता है। ये पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इस वजह से, लोगों को वसा में घुलनशील विटामिन की तुलना में पानी में घुलनशील विटामिन की अधिक नियमित आपूर्ति की आवश्यकता होती है। विटामिन C और सभी B विटामिन पानी में घुलनशील हैं। 

विटामिन और उसके बारे में(vitamin and about)-

विटामिन ए(Vitamin-A) -

रासायनिक नाम-  रेटिनॉल
विटामिन A की कमी से होने वाले रोग- रतौंधी , त्वचा का शुष्क हो जाना, जिरोप्थैलमिया
लक्षण- कम प्रकाश में दिखाई न देना, आंखों से लिसलिसा पदार्थ का निकलना।
विटामिन A के स्रोत- हरी सब्जियां, दालें, मछली के यकृत का तेल, दूध, मक्खन, गाजर, अंडा, ब्रोकोली, शकरकंद, केला, पालक, कद्दू, कोलार्ड ग्रीन्स, कुछ चीज, खुबानी, कैंटालूप तरबूज आदि।

विटामिन बी1(Vitamin- B1)

रासायनिक नाम- थायमिन
विटामिन बी1 की कमी से होने वाले रोग- बेरी-बेरी 
विटामिन बी1 के स्रोत- सूरजमुखी के बीज, अनाज, आलू, संतरे और अंडे।

विटामिन बी2(Vitamin-B2)- 

रासायनिक नाम- राइबोफ्लेविन
विटामिन बी2 की कमी से होने वाले रोग- त्‍वचा का फटना, आँखों का लाल होना
विटामिन बी2 के स्रोत- केला, दूध, दही, मास, अंडे, हरी बीन्स और मछली।

विटामिन बी3(Vitamin- B3)-

रासायनिक नाम- नियासिन
विटामिन बी3 की कमी से होने वाले रोग- त्‍वचा पर दाद होना
विटामिन बी3 के स्रोत- साबुत अनाज, आटा खजूर, दूध, अंडे, टमाटर, गाजर, एवोकाडो और एनरिच्ड अन्न

विटामिन बी5(Vitamin- B5) - 

रासायनिक नाम- पैंटोथेनिक एसिड
विटामिन बी5 की कमी से होने वाले रोग- बाल सफेद होना, मंदबुद्धि होना
विटामिन बी5 के स्रोत- गिरीदार फ़ल और साबुत अनाज

विटामिन बी6(Vitamin- B6)  

रासायनिक नाम-पाइरिडोक्सीन
विटामिन बी6 की कमी से होने वाले रोग- दुर्बलता, नींद न आना, तंत्रिका तंत्र में अनियमितता,एनिमिया, त्‍वचा रोग
विटामिन बी6 के स्रोत- अनाज, मांस,केले सब्जियां।

विटामिन बी7(Vitamin-B7)-  

रासायनिक नाम-  बायोटिन
विटामिन बी7 की कमी से होने वाले रोग-  लकवा की शिकायत ,शरीर में दर्द , बालों का गिरना तथा वृद्धि में कमी आदि ।
विटामिन बी7 के स्रोत- अंडे की जर्दी , सब्जियां।

विटामिन बी9- 

रासायनिक नाम- फोलेट या फोलिक एसिड
विटामिन बी9 की कमी से होने वाले रोग- त्वचा के लोग और गठिया
विटामिन बी9 के स्रोत- ताजी सब्जियां

विटामिन बी12(Vitamin-B12)- 

रासायनिक नाम- स्यानोकोबलामीन
विटामिन बी12 की कमी से होने वाले रोग- रुधिर की कमी, पर्निसियस एनीमिया 
विटामिन बी12 के स्रोत- पनीर, दूध, मांस, मछली, अंडा में पाया जाता है

विटामिन सी(Vitamin-C)-  

रासायनिक नाम- एसकोर्बिक एसिड
विटामिन सी की कमी से होने वाले रोग- स्कर्वी
विटामिन सी के स्रोत- सभी रसदार फ़ल. टमाटर कच्ची बंदगोभी, आलू, स्ट्रॉबेरी
लक्षण- हड्डियों का कमजोर होना, घाव का देरी से भरना, मसूड़ों से खून आना आदि।

विटामिन डी(Vitamin-D)- 

रासायनिक नाम- कैल्सिफेरॉल
विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग- रिकेट्स, ऑस्टियोमलेशिया
विटामिन डी के स्रोत- दुग्धशाला उत्पाद। बदन में धूप सेकने से कुछ एक विटामिन त्वचा में भी पैदा हो सकते है।
लक्षण- दांतों में विकृति, जोड़ों में सूजन आदि।

विटामिन ई(Vitamin-E)-

रासायनिक नाम- टोकोफेरोल
विटामिन ई की कमी से होने वाले रोग- जनन शक्ति का कम होना
विटामिन ई के स्रोत- वनस्पति तेल और अनेक दूसरे खाघ पदार्थ
लक्षण- जंतुओं में पेशी ताकतों का क्षय होना।

विटामिन के(Vitamin-K)-

रासायनिक नाम- फिलोक्विनोन
विटामिन के की कमी से होने वाले रोग- रक्‍त का थक्‍का न जमना
विटामिन के के स्रोत-  हरे पत्ते वाली सब्जियां, सोयाबीन, गोभी आदि।
लक्षण- रक्त का थक्का जमने में अधिक समय लगना, शिशुओं में मस्तिष्क रक्त स्राव का न रुकना।

vitamins kya hai
vitamins kya hai in hindi
vitamins kya hai hindi me
vitamin ki kami se kya hota hai
prenatal vitamins kya hota hai
vitamins khane ke kya fayde hai
vitamins me kya kya hota hai


इस पोस्ट में हमने विटामिन क्या है- प्रकार, लाभ (Vitamins kya hai - type, benefit) के बारे में जाना। जीवों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन के बारे में जानना बहुत जरुरी है।

आशा करता हूँ कि विटामिन क्या है- प्रकार, लाभ (Vitamins kya hai - type, benefit) का यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा , अगर आपको यह पोस्ट [पसंद आया हो तो इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।


Neet 2023 Biology question answer in Hindi pdf

अगर आप neet की तैयारी कर रहे हैं या करना चाहते हैं और neet की तैयारी के लिए question answer की प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट में आये हैं क्यूंकि इस पोस्ट में Neet 2023 Biology question answer दिया जा रहा है। जो neet के लिए biology के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह है।

Neet 2023 Biology question answer

प्रश्न:- सबसे कठोर कौन सा पादप उत्पाद  है?
उत्तर- क्यूटीन

प्रश्न:-मक्का में जंपिंग जीन की खोज किसने की थी?
उत्तर.मेंडल ने

प्रश्न:-फेरीटीमा मे पट किन खंडों के बीच अनुपस्थित होते हैं?
उत्तर- 5/6 एवं 7/8

प्रश्न:-  एंजाइम ग्लूकोस को अल्कोहल में कौन सा एंजाइम बदल देता है?
उत्तर- लाइपेस

प्रश्न:- रसारोहण के लिए सर्वमान्य परिकल्पना क्या है?
उत्तर- स्पंदन बाद

प्रश्न:- अगार  किससे प्राप्त किया जाता है?
उत्तर- क्लोरेला से

प्रश्न:- 16 कोशिकिय अवस्था में भ्रूण क्या कहलाता है?
उत्तर- मोरुला

प्रश्न:- लाइकेन प्राथमिक जैविक समुदाय किस प्रकार के अनुक्रमण में होते हैं?
उत्तर- लिथोसियर

इन्हें भी जानें- शैवाल का  वर्गीकरण

प्रश्न:- साइकस में परागकण कैसी अवस्था में होता है?
उत्तर- दो कोशिय अवस्था में

प्रश्न:-आपातकाल के समय कौन सा हार्मोन स्त्रावित होता है?
उत्तर- एल्डोस्टीरॉन

प्रश्न:- जंतु सर्दियों में एक अक्रिय अवस्था में से गुजरते हैं जिसे क्या कहते हैं?
उत्तर- एस्टिवेशन

प्रश्न:- द्विनाम नामकरण पद्धति किसके द्वारा दी गई है?
उत्तर- लिनियस द्वारा

प्रश्न:- द्विनिषेचन कहां पाया जाता है?
उत्तर- आवृतबिजीयो में

प्रश्न:- कौन सा किट निवही है?
उत्तर- मच्छर

प्रश्न:- रुधिर का थक्का जमने के लिए कौन सा विटामिन काम आता है?
उत्तर- विटामिन K

प्रश्न:- दो भिन्न आवासों के राज्य क्षेत्रों के संबंधी स्थान पर जैव विविधता की उपस्थिति क्या कहलाती है?
उत्तर- बोटल नैक प्रभाव

प्रश्न:- कुफ्फर कोशिकाएं उपस्थित कंहा होती है?
उत्तर- छोटी आंत में

प्रश्न:- कैलिप्ट्रा किससे बनता है?
उत्तर- स्त्रीधन से

प्रश्न:- आरंभक कोडान क्या है?
उत्तर- UAG

प्रश्न:- पैराफिन वैक्स क्या है?
उत्तर- मोनोहाइड्रेक एल्कोहल

प्रश्न:- DNA का गुणन क्या कहलाता है?
उत्तर- अनुवादन

प्रश्न:- वैज्ञानिकिय रूप में प्रोग्रेम्ड सैल डेथ को क्या कहते है?
उत्तर- परासरण

प्रश्न:- पत्तियों के विलगन का क्या कारण है?
उत्तर- ABA

प्रश्न:- वे परिवर्तन जो लार्वा को आवश्यक व्यस्क में परिवर्तित कर देते हैं वे क्या कहलाते हैं?
उत्तर- एकांतरण

प्रश्न:- मुर्गे का सिनसेकर्म कितनी कोशिकाओं का बना होता है?
उत्तर- 16 कोशिकाओं का

प्रश्न:- मेंढक के हृदय में हृदय पेशियां जंतुओं की बनी होती है उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर- मायानीमा

प्रश्न:- एस्फेरिस में सीलाम क्या कहलाती है?
उत्तर- हिमोसीलोम

प्रश्न:- कॉकरोच में लार्वा तथा निम्फ के गुण किसके द्वारा बनाए रखे जाते हैं?
उत्तर- लार ग्रंथियों द्वारा

प्रश्न:- अमीबा में संकुचनशील धानी का क्या कार्य है?
उत्तर- परासरण नियंत्रण

प्रश्न:- खरगोश में लंबी अस्थि का छोर दूसरी अस्थि किस द्वारा जुड़ा होता है?
उत्तर- उपास्थि द्वारा

प्रश्न:- पादपों में भोजन किस रूप में स्थानांतरित होता है?
उत्तर- फ्रक्टोज

प्रश्न:- एक पोषक स्तर से दूसरे पोषक स्तर पर स्थानांतरित ऊर्जा कितनी है?
उत्तर- 10%

प्रश्न:- स्तनीय थाइमस किस से संबंधित हैं?
उत्तर- शरीर के तापक्रम के नियंत्रण से

प्रश्न:- तुर्क तंतु किसे बना होता है?
उत्तर- हयुमुलिन का

प्रश्न:- DNA खंड जिसमें अपना स्वास्थ्य बदलने की क्षमता होती है क्या कहलाता है?
उत्तर- इन्ट्रॉन

जानें- जीवाणुओं का आर्थिक महत्त्व

प्रश्न:- L- आकार के गुणसूत्र क्या कहलाते हैं?
उत्तर- उपमध्यकेंद्री

प्रश्न:- 21 वें गुणसूत्र की ट्राईसोमी क्या कहलाती है?
उत्तर- डाउन सिंड्रोम

प्रश्न:- रिक्तिका एक कला द्वारा घीरी होती है जिसे क्या कहते हैं?
उत्तर- टोनोप्लास्ट

प्रश्न:- भिंडी किस कुल से संबंधित है?
उत्तर- मालवेसी

प्रश्न:- व्यस्क मानव में कौन सी ग्रंथि सबसे बड़ी है?
उत्तर- थाइमस

प्रश्न:- एक सामान्य पुरुष तथा वर्णान्ध स्त्री के विवाह से किस प्रकार की संतान पैदा होगी?
उत्तर- सामान्य पुत्र तथा वाहक पुत्रियां

प्रश्न:- मेल्पिघी नलिकाएं क्या होती है?
उत्तर- कीटो के उत्सर्जी अंग

प्रश्न:- कौन सा ऊतक पारदर्शी है?
उत्तर- तंतुकिय उपास्थि

प्रश्न:- अस्थिल मछली का उत्सर्जी पदार्थ क्या है?
उत्तर- यूरिया

प्रश्न:- मशरूम का खाने योग्य भाग कौन सा होता है?
उत्तर- बेसिडियोकार्प

प्रश्न:- रुधिर में CO2 का परिवहन मुख्यतया किस रूप में होता है?
उत्तर- सोडियम कार्बोनेट

प्रश्न:- LH तथा FSH को संग्रहित रूप से क्या कहते हैं?
उत्तर- ल्यूरियोट्रोपिक

प्रश्न:- पादपों में जल निरंतरता किसके कारण होती है?
उत्तर- आसंजन बल

प्रश्न:-गुणसूत्र प्रारूप 2n-1 को क्या कहा जाता है?
उत्तर- टेट्रासोमी

प्रश्न:- कोन प्रकाश रसायनिक समांग में हमेशा पाया जाता है?
उत्तर- CO2

प्रश्न:- पलिप अवस्था कहां अनुपस्थित होती है?
उत्तर- आबेलिया में

प्रश्न:- फेरिटीमा पोस्थूमा का मादा जनन छिद्र किस खंड में स्थित होता है?
उत्तर- 16 वें.

प्रश्न:- अपघटक क्या होते हैं?
उत्तर- स्वपरपो

प्रश्न:- किस जंतु में श्वसन श्वसन अंग के बिना ही होता है?
उत्तर- मेंढक

प्रश्न:- कौन अंतः स्त्रावी विज्ञान का पिता कहलाता है?
उत्तर- आइन्थोवन

प्रश्न:- इंडियूसिम कहां पाया जाता है?
उत्तर- शैवाल में

प्रश्न:- सीमाकारी कारको का नियम किसने दिया था?
उत्तर- कैल्विन ने

प्रश्न:- खरगोश में अधिवृषण का शीघ्र जो वृषण के सिर पर उपस्थित होता है क्या कहलाता है?
उत्तर- शुक्र वाहक

प्रश्न:- मोलस्का संघ में आंख एक पतली रचना के ऊपर स्थित होती है जिसे क्या कहते हैं?
उत्तर- आपरकुलम

प्रश्न:- कोशिका चक्र के किस अवस्था में गुणसूत्र मध्यवर्ती प्लेट पर व्यवस्थित होते हैं?
उत्तर- मध्यवस्था में

प्रश्न:- संघ सीलेंट्रेटा का लाक्षणिक लाडवा कौन है?
उत्तर- सष्टिसर्कस

प्रश्न:- निम्न ताप समाधान द्वारा पुष्पन का उत्प्रेरण क्या कहलाता है?
उत्तर- दीप्तिकालिता

प्रश्न:- कंडरा तथा स्नायु विशेषीकृत क्या है?
उत्तर- संयोजी उत्तक

प्रश्न:- किस में उत्तम कपाल क्षमता पाई जाती है?
उत्तर- पैकिंग मानव में

प्रश्न:- कौन विकास के महत्वपूर्ण प्रमाण प्रदान करता है?
उत्तर- अवशेषी अंग

प्रश्न:- सिस्टोसोमा का मध्य प्रदेश परपोषी क्या है?
उत्तर- घरेलू मक्खी

प्रश्न:- मृदा जल का परिवहन वायु होता है उसे क्या कहते हैं?
उत्तर- इओलियन

प्रश्न:-वे जंतु जो अपने शरीर का तापमान स्थिर बनाए रखते हैं वह क्या कहलाते हैं?
उत्तर- जैवतापी

प्रश्न:-Rh कारक किस में उपस्थि होता है?
उत्तर- सभी स्तनियो में

प्रश्न:- उष्णकटिबंधीय वन में कुछ जातियों के विलुप्त होने का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर- वनीकरण

प्रश्न:- संबंधों में कौन सी कोशिका अन्य प्रकार की कोशिकाओ द्वारा बनाने योग्य होती थी है?
उत्तर- थीसोसाईट

प्रश्न:-स्पर्शानुचलन किसके द्वारा नहीं दर्शाई जाती है?
उत्तर- पैरामीशियम

प्रश्न:- बदलना बहुभ्रूणता किसमें पाई जाती है?
उत्तर-मिनी साइकस में

प्रश्न:-लैंगहैंन्स की द्विपिकाए कहां पाई जाती है?
उत्तर- अग्नाश्य में

प्रश्न:- एक डीएनए अणु में एडमिन एवं थायमिन के मध्य उपस्थित हाइड्रोजन बंधुओं की संख्या कितनी है?
उत्तर- 2

प्रश्न:- चार्ल्स डार्विन और ए आर वालेस दोनों............. से प्रभावित थे।
उत्तर- टी आर मैलथस द्वारा मानव जनसंख्या पर निबंध

प्रश्न:- जीवन की उत्पत्ति के समय वायुमंडल में कौन अनुपस्थित था?
उत्तर- ऑक्सीजन

प्रश्न:- लैंगिक रूप से प्रजनन करने वाले जीवों की समष्टि में आनुवंशिक विभिन्नता की सबसे सामान्य क्रियाविधि कौन सी है?
उत्तर- पुनर्संयोजन

प्रश्न:- यदि 900 लोग इस प्रकार समष्टि बनाते हैं कि अवर्णक 300 हैं। वाहकों की आवृत्ति की गणना करें?
उत्तर-49

प्रश्न:- आधुनिक मानव का प्रत्यक्ष पूर्वज किसे माना जाता है?
उत्तर- क्रो-मैग्नॉन मानव

प्रश्न:- आनुवंशिक विचलन किसका का परिवर्तन है:
उत्तर- एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जीन आवृत्ति

प्रश्न:- एकमात्र स्व-चेतन जीव हैं-
उत्तर-मानव

प्रश्न:- द्विबीजपत्र किसका का प्रतिनिधित्व करती हैः
उत्तर- वर्ग 

प्रश्न:- जैविक वर्गीकरण श्रेणियों के लिए वैज्ञानिक शब्दावली है:
उत्तर- वर्गक

प्रश्न:- मांगिफेरा इंडिका कौनसा कुल हैः
उत्तर- ऐनाकार्डिऐसी

प्रश्न:- फेलिडी में नहीं होते हैंः
उत्तर-कुत्ते

प्रश्न:- गेहूं किस कुल के अंतर्गत आता है?
उत्तर-पोएसी

इसे भी पढ़ें- जंतु विज्ञान की शाखाएं

प्रश्न:- वैज्ञानिक नामों के लैटिन उत्पत्‍ति को इंगित करने के लिए-
उत्तर-इन्हें अपनी उत्पत्‍ति के निरपेक्ष लैटिनीकृत  किया जाता है।

प्रश्न:- वसा घुलनशील वर्णक जैसे कि पीतवर्णक उपस्थित होते हैं:
उत्तर- वर्णलवक में 

प्रश्न:- रंगसूत्रद्रव्य किससे अभिरंजित किया जा सकता है?
उत्तर-क्षारकीय रंजक

प्रश्न:- ग्लाइकोप्रोटीन और ग्लाइकोलिपिड्स के निर्माण का महत्वपूर्ण स्थल है:
उत्तर- गॉल्जी उपकरण

प्रश्न:- गैलेक्टान और मैनेन किसकी कोशिका भित्ति के महत्वपूर्ण घटक हैं?
उत्तर- शैवाल 

प्रश्न:- जीवाणुवीय कशाभिका किससे निर्मित होती है?
उत्तर-आधार पिंड, अंकुश, तंतु

प्रश्न:- कोशिकापंजर किससे निर्मित होता है?
उत्तर- प्रोटीन

प्रश्न:- सजीवों का विशिष्ट गुण क्या है?
उत्तर-चेतना

प्रश्न:- जैव विविधता का अर्थ है-
उत्तर- ज्ञात जीवों की संख्या, ज्ञात जीवों के प्रकार, ज्ञात प्रजातियों की संख्या

प्रश्न:- तारककेन्द्रों में परिधीय सूक्ष्मनलिका की व्यवस्था होती है:
उत्तर- त्रिक रूप में 9

प्रश्न:- पादप कोशिका में आयनों की सांद्रता अधिक होती है:
उत्तर- रिक्तिका में 

प्रश्न:- सूत्रकणिका कोशिका के विद्युत् गृह होते हैं क्योंकि:
उत्तर- यहाँ एटीपी संश्लेषित होते हैं

प्रश्न:- अपनी सतह पर राइबोसोम को धारण करने वाली अंतद्रव्यी जालिका को कहा जाता है:
उत्तर- खुरदरी अंतद्रव्यी जालिका

प्रश्न:- रिक्तिका की झिल्ली को कहा जाता है:
उत्तर- तानलवक

प्रश्न:- प्लाज्मा झिल्ली का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है:
उत्तर- इसके आर-पार अणुओं का परिवहन

प्रश्न:- अन्तः झिल्लिका तंत्र किसके कारण निर्मित होता है?
उत्तर- झिल्लीदार अंगको के समन्वित कार्य

प्रश्न:- शैवालों और पादपों की कोशिका भित्ति में समान घटक है:
उत्तर- सेलुलोस

प्रश्न:- एक तारककेंद्र जैसी संरचना, जिसमें से पक्ष्माभ और कशाभ निकलते हैं:
उत्तर- आधारीय शरीर

प्रश्न:- द्विपद नामपद्धति द्वारा प्राप्त गेहूं का सही वैज्ञानिक नाम है?
उत्तर- ट्रिटिकम एस्टीवम

प्रश्न:- वर्ग’ एकत्रित होकर पादपों में क्या निर्मित करते हैं?
उत्तर- प्रभाग

प्रश्न:- सैपिन्डेलीज का कौन सा टैक्सॉन है?
उत्तर- गण

प्रश्न:- फेलिडी और कैनिडी को किस गण में शामिल किया गया है?
उत्तर-कार्निवोरा

प्रश्न:- पर्णपीतक और पीतवर्णक पाए जाते हैं:
उत्तर-हरितलवक में, वर्णलवक में 

प्रश्न:- जल अपघटनी एंजाइम सक्रिय होते हैं:
उत्तर-अम्लीय पीएच पर 

प्रश्न:- कोशिका सिद्धांत किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था?
उत्तर- वनस्पतिविज्ञानी और एक प्राणिविज्ञानी

प्रश्न:- R.B.C का आकार होता है:
उत्तर- गोल और उभयावतल

इस पोस्ट में हमने Neet 2023 Biology question answer in Hindi pdf के बारे में जाना । जो neet की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित होगा। 

उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा , अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।