प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध सामान्य ज्ञान (First and Second World war)

प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध सामान्य ज्ञान (First and Second World war)

हेलो दोस्तों, इस लेख में प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े सामान्य ज्ञान के बारे में बताया जा रहा है।  प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध यह सदी की सबसे खतरनाक, भयानक और विध्वंसक युद्ध माना जाता हैं क्योकि इस युद्ध में बहुत अधिक जान मॉल की हनी हुई। इस लेख में आपको प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में कुछ महत्वपूर्ण रोचक बातें और महत्वपूर्ण बिन्दुओ को नीचे दिया गया हैं. जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संगृहीत किया गया है। 

First and Second World war One Liner Gk Question Answer in Hindi

First World War One Liner GK in Hindi

प्रथम विश्व युद्ध (WWI या WW1 के संक्षिप्त रूप में जाना जाता है) यूरोप में होने वाला यह एक वैश्विक युद्ध था जो 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 तक चला था। इसे महान युद्ध या "सभी युद्धों को समाप्त करने वाला युद्ध" के रूप में जाना जाता था। प्रथम विश्व युद्ध सामान्य ज्ञान और प्रथम विश्व युद्ध सामान्य ज्ञान  निचे दिए गये हैं ये प्रश्नं कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता हैं - 

प्रथम विश्व युद्ध सामान्य ज्ञान-

  • प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत 28 जुलाई, 1914 ई. को हुई। 
  • इसका तात्कालिक कारण ऑस्ट्रिया के राजकुमार फर्डिनेंड को बोस्निया को राजधानी सराजेवों में की गई हत्या थी। यह युद्ध चार वर्षों अर्थात् 1918 ई. तक चला। 
  • इसमें 37 देशों ने भाग लिया। प्रथम विश्व युद्ध में संपूर्ण विश्व दो भागों में बँटा था-मित्र राष्ट्र एवं धुरी राष्ट्र। 
  • धुरी राष्ट्रों का नेतृत्व जर्मनी ने किया। इसमें शामिल अन्य देश थे- ऑस्ट्रिया, हंगरी, तुर्की, इटली आदि। 
  • मित्र राष्ट्रों में इंग्लैंड, फ्रांस, रूस, जापान तथा संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश शामिल थे। 
  • इटली बाद में धुरी राष्ट्रों से अलग होकर मित्र राष्ट्रों की तरफ जा मिला। 
  • क्रान्ति के बाद रूस युद्ध से अलग हो गया। संयुक्त राज्य अमेरिका प्रारम्भ में तटस्थ था लेकिन जर्मनी द्वारा ब्रिटेन के लूसीतोनिया जहाज डुबोने तथा अमेरिकी जहाजों को डुबोने के बाद वह मित्र राष्ट्रों की तरफ से युद्ध में उतरा। 
  • लूसीतोनिया जहाज से डूबने वालों में अमेरिकियों की संख्या अधिक थी। 
  • प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति 11 नवंबर, 1918 को हुई। 
  • 18 जून, 1919 ई. को पेरिस में शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 27 देशों के नेताओं ने भाग लिया। 
  • परिस, शांति सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विलसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री लायड जॉर्ज तथा फ्रांस के प्रधानमंत्री जॉर्ज क्लीमेन्शु की महत्वपूर्ण भूमिका थी। 
  • मित्र राष्ट्रों ने जर्मनी के साथ वर्साय की संधि, ऑस्ट्रिया के साथ सेण्ट जर्मेन की संधि, बुल्गारिया के साथ न्यूली की संधि, हंगरी के साथ त्रियानों की संधि तथा तुर्कों के साथ सेब्रे की संधि की। 
  • मित्र राष्ट्रों ने पराजित जर्मनी के साथ काफी अन्यायपूर्ण वर्साय की संधि की थी, जिसके कारण पूरे विश्व को 20 वर्ष बाद पुनः एक और विश्व युद्ध में उलझना पड़ा।  

Second World war One Liner Gk Question Answer in Hindi

द्वितीय विश्व युद्ध सामान्य ज्ञान हिंदी में-इस पेज में द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी निचे दिया गया हैं यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो इन सभी पॉइंट को याद कर ले-द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत 1 सितम्बर, 1939 ई. को हुआ था इस प्रकार के कई सवाल दिए गये हैं | 

द्वितीय विश्व युद्ध सामान्य ज्ञान-

  • द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत 1 सितम्बर, 1939 ई. को हुई। 
  • इसका तात्कालिक कारण जर्मनी द्वारा पोलैण्ड पर आक्रमण था। 
  • यह युद्ध 6 वर्षों तक चला 14 अगस्त, 1945 ई. को जापान के आत्मसमर्पण के बाद यह युद्ध बंद हुआ। 
  • इस युद्ध में 62 देशों ने भाग लिया। इस युद्ध में एक और सोवियत रूस, इंग्लैण्ड, फ्रांस, अमेरिका, चीन तथा अन्य राष्ट्र थे। इन्हें मित्र राष्ट्र कहा जाता था। 
  • दूसरी ओर जर्मनी, जापान तथा इटली थे, जिन्हें धुरी राष्ट्र कहा जाता था।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका प्रारंभ में तटस्थ था, लेकिन जापान द्वारा 7 दिसम्बर, 1941 को पर्ल हार्बर पर आक्रमण किए जाने के बाद वह मित्र राष्ट्रों की तरफ से युद्ध करने लगा। - 
  • द्वितीय विश्व युद्ध के समय इंग्लैण्ड के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल एवं अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट थे। 
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने 6 अगस्त, 1945 को जापान के शहर हिरोशिमा पर फैटमैन नामक परमाणु बम गिराया। 
  • 9 अगस्त, 1945 को जापान के नागासाकी शहर पर अमेरिका ने लिट्ल बॉय नामक परमाणु गिराया। 
  • द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्रों द्वारा पराजित होने वाला अंतिम देश जापान था। 
  • अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में द्वितीय विश्व युद्ध का सबसे बड़ा योगदान 'संयुक्त राष्ट्र संघ' (UN) की स्थापना था।

इस लेख में हमने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़े सामान्य ज्ञान के बारे में जाना, अनेक प्रतिस्पर्धी परीक्षा में प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

आशा है प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध सामान्य ज्ञान का यह लेख आपके लाभकारी सिद्ध होगा ,यदि पोस्ट आपको अच्छा लगे तो पोस्ट को शेयर अवश्य करें। 

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -