भाषा | Hindi Bhasha ke Important Question Answer | Answer Duniya

Hindi Bhasha ke Important Question Answer | Answer Duniya

आज के इस लेख में हम भाषा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे की - भाषा किसे कहते हैं? व्याकरण क्या होता हैं?, लिपि, वर्णमाला, शब्द विचार इन सबके बारे में जानेंगे, भाषा से जुड़े सवाल और इसकी आधारभूत जानकारी जिसे हम रोजाना उपयोग करते हैं यह हमें पता होनी चाहिए. 


Hindi Bhasha ke Important Question Answer | Answer Duniya

भाषा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी 

  • भाषा 
  • भाषा के अंग 
  • व्याकरण 
  • लिपि 
  • वर्णमाला 
  • शब्द विचार
  • शब्द के भेद

भाषा (Language)-

सम्प्रेषण का माध्यम होती है, इसकी सहायता से हम अपने विचारों, भावों एवं भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं। भाषा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत की 'भाष्' धातु से हुई है जिसका अर्थ होता है-वाणी को प्रकट करना। 

भाषा के अंग (Parts of language)-

  1. वर्ण-वर्ण या अक्षर भाषा की सबसे न्यून इकाई होती है। 
  2. शब्द-यह भाषा की अर्थपूर्ण इकाई है। इसका निर्माण वर्णों से होता है। 
  3. वाक्य-शब्दों के सही क्रम से वाक्य का निर्माण होता है। यह किसी भाव को स्पष्ट रूप में अभिव्यक्त करते हैं। 

व्याकरण (Grammer)-

व्याकरण के अन्तर्गत हम भाषा को शुद्ध एवं सर्वमान्य या मानक रूप में बोलना, समझना, लिखना व पढ़ना सीखते हैं। 

लिपि (Script)-

ध्वनियों को अंकित करने के लिए कुछ चिह्न निर्धारित किए जाते हैंउन्हें लिपि कहा जाता है। हिन्दी, संस्कृत, मराठी व नेपाली भाषाएँ देवनागरी लिपि में लिखी जाती हैं। देवनागरी का विकास ब्राह्मी लिपि से हुआ है। 

हिन्दी भाषा का विकास (Development of Hindi Language)

हिन्दी भाषा की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है। प्राचीन काल की लोकभाषा 'प्राकृत' से 'अपभ्रंश' नामक लोकभाषा का विकास हुआ। हिन्दी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगला आदि भाषाओं का विकास इसी अपभ्रंश से हुआ है। हिन्दी को संविधान में राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया है। हिन्दी की राष्ट्रभाषा

वर्णमाला (Alphabet)-

भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण है। अ से ह तक हिन्दी के वर्ण हैं। जिनकी कुल संख्या 46 है। इनमें 11 स्वर, 33 व्यंजन, एक अनुस्वार (अं) तथा एक विसर्ग (अः) सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त हिन्दी वर्णमाला में दो द्विगुण व्यंजन-ड़, ढ़ तथा चार संयुक्त व्यंजन-क्ष, त्र,ज्ञ, श्र होते हैं। हिन्दी वर्णमाला में वर्ण दो प्रकार के हैं स्वर-वे वर्ण जो बिना किसी दूसरे वर्ण की सहायता के अर्थात् स्वतन्त्र रूप से उच्चरित होते हैं, स्वर कहलाते हैं।

शब्द विचार (Word idea)-

शब्द विचार एक अथवा एक से अधिक वर्णों के सार्थक समूह को शब्द कहते हैं। शब्द-विचार के अन्तर्गत हम शब्दों के विभिन्न प्रकारों अथवा भेदों व उनके निर्माण का अध्ययन करते हैं। 

इन्हें पढ़े - हिंदी मुहावरे और उनके प्रयोग

शब्द के भेद (Difference of words)

व्युत्पत्ति के आधार पर शब्दों के तीन भेद बताए जाते हैं-

1. रूढ़-जो शब्द किसी दूसरे शब्द के योग से नहीं बनते और विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं. रूढ़ शब्द कहलाते हैं। जैसे-घर, आँख, हाथी, मोर आदि।

2. भूतकाल-क्रिया का वह रूप जिससे पता चलता है कि कार्य पूर्व में पूरा हो गया है, भूतकाल कहलाता है। जैसे-सीता ने दूध पिया। 

3. भविष्यत् काल-क्रिया का वह रूप जिससे किसी कार्य के भविष्य में होने अथवा करने का बोध होता है, भविष्यात काल कहलाता है; जैसे-गीता स्कूल जाएगी।

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -