हिंदी मुहावरे और उनके प्रयोग (Hindi Idioms and their Uses)

हिन्दी मुहावरे और उनका प्रयोग (Hindi muhavare aur unke prayog)

आज के इस आर्टिकल में हमने आपके लिए हिंदी मुहावरे और उने प्रयोग लेकर आये है मुहावरा मूलत: अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना। कुछ लोग मुहावरे को ‘रोज़मर्रा’, ‘बोलचाल’, ‘तर्ज़ेकलाम’, या ‘इस्तलाह’ कहते हैं, किन्तु इनमें से कोई भी शब्द ‘मुहावरे’ का पूर्ण पर्यायवाची नहीं बन सका।

muhavare-or-unke prayog


मुहावरे अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाते है परीक्षा में कभी 10 मुहावरे और उनके अर्थ या 20 मुहावरे और उनके अर्थ पूछते है साथ मुहावरा इन हिंदी 20 प्रश्न आते है हमने इस पोस्ट में 30+ से अधिक महत्वपूर्ण मुहावरे और उनके प्रयोग दिये है.


महत्वपूर्ण मुहावरे और उनके प्रयोग पोस्ट से पहले हिंदी लोकोक्तियों अथवा कहावते पोस्ट कर दिया गया है  आप लिंक पर क्लिक कर पोस्ट को पढ़ सकते है.

हिंदी मुहावरो का प्रयोग 

  1. अपना उल्लू सीधा करना - स्वार्थ सिद्ध करना। 
    प्रयोग - आजकल के राजनीतिज्ञों से राष्ट्र सेवा की उम्मीद क्या करना !

  2. अग्नि परीक्षा - परख करना ।
    प्रयोग - राम ने सीता के स्त्रीत्व की अग्नि परीक्षा ली थी। 

  3. अन्धों में काना राजा - मूर्खों के बीच अल्पज्ञ व्यक्ति ।
    प्रयोग - सरपंच साहब तो स्कूल का मुँह भी नहीं देखे हैं, परन्तु ग्रामीण क्षेत्र में अन्धों में काना राजा बने हुए हैं। 
  4. अंधे की लकड़ी - एक मात्र सहारा । 
    प्रयोग - निशांत अपने पिता की अंधे की लकड़ी है। 

  5. अपने पैरों पर खड़ा होना - आत्मनिर्भर होना । 
    प्रयोग - लम्बी बेरोजगारी के बाद श्याम अंतत : अपने पैरों पर खड़ा हो ही गया। \

  6. अक्ल का दुश्मन - महामूर्ख
    प्रयोग– - ऐसे भी अक्ल के दुश्मन होते हैं जो तैरना नहीं जानते किन्तु गहरी नदी में कूद पड़ते हैं। 

  7. आस्तीन का साँप - धोखा देने वाला साथी ।
    प्रयोग - मैंने राम प्रसाद को निकटतम मित्र समझा था पर वह तो आस्तीन का साँप निकला।

  8. आड़े हाथों लेना - खरी
    प्रयोग - परीक्षा के समय विनोद ने रमेश की कॉपी ले जाकर अपने पास रख ली। मिलने पर विनोद ने रमेश को आड़े हाथों लिया । 

  9.  आसमान सिर पर उठाना - बहुत शोर करना । 
    प्रयोग - कभी तो शांत रहना भी सीखो ! हमेशा आसमान सिर पर उठाये रखते हो । 

  10. आँखों का तारा - परम प्रिय । 
    प्रयोग - कृष्ण, नंद

  11. औने-पौने करना -
    प्रयोग - घर में रखे पौने कर लो।
  12.   
  13. चिकना घड़ा - बेअसर 
    प्रयोग - अक्सर इकलौते बेटे माँ

  14. छक्के छुड़ाना - बुरी तरह हराना ।
     प्रयोग - सेना पर इतनी भारी पड़ी कि कुछ ही मिनटों में छक्के छुड़ा दिए।

  15. भीगी बिल्ली बनना - भय के कारण दबकर रहना । 
    प्रयोग - साहब कार्यालय में तो बहुत गुरति हैं, परन्तु घर आते ही मेम साहब को देखकर भीगी बिल्ली बन जाते हैं। 

  16. रंगा सियार - धूर्त व्यक्ति । 
    प्रयोग - उस पर कदापि विश्वास मत करना, वह बिल्कुल रंगा सियार है।

  17. ईद का चाँद होना - बहुत दिनों के बाद दिखाई देना। 
    प्रयोग - अरे भाई! तुम तो बिल्कुल ही ईद के चाँद हो गये हो इन दिनों । 

  18. एक आँख से देखना - सबको बराबर समझना। 
    प्रयोग - राजा को अपनी सभी प्रजा को एक आँख से देखना चाहिए।

  19. कच्चा चिट्ठा खोलना - भेद प्रकट करना । 
    प्रयोग - अब ज्यादा बोलोगे तो मैं चुप नहीं रहने वाला हूँ, कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दूँगा। 

  20. कलम तोड़ना - बढ़िया लिखना।
    प्रयोग - वाह ! क्या अच्छा लिखा है। तुमने तो कलम तोड़ दी।

  21. कमर तोड़ना - कमजोर करना । 
    प्रयोग - महँगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। 

  1. कमर कसना - तैयार होना ।
    प्रयोग - सीमा पर हमारे सैनिक कमर कसकर जंग के लिए तैयार रहते हैं। 

  2. कागज काले करना - व्यर्थ लिखना । 
    प्रयोग - उनकी मर्जी के सामने किसी की तो चलती नहीं, कागज काले करने से क्या होगा ? 

  3. कान का कच्चा होना - दूसरे की बात पर विश्वास करना ।
    प्रयोग - तुम तो बिल्कुल ही कान के कच्चे हो तभी रामू की बात में आ जाते हो। 

  4. गाल बजाना - बेकार की बात करना ।
    प्रयोग - तुम्हें तो कोई काम है ही नहीं गाल बजाने के सिवा 

  5. घाव पर नमक छिड़कना - दुःखी को और दुःखी करना । 
    प्रयोग - क्यों मेरे घाव पर नमक छिड़क रहे हो? कितना नुकसान तो उठा चुका हूँ। 

  6. घी के दिये जलाना - प्रसन्नता प्रकट करना । 
    प्रयोग - 15 अगस्त 1947 को भारत में घर

  7. घाट-घाट का पानी पीना - अत्यन्त अनुभवी । 
    प्रयोग - राम को मूर्ख बनाना आसान नहीं है, वह घाट-घाट का पानी पीया है। 

  8. टका सा जवाब देना 
    प्रयोग - इस बार भी जब चंदा देने की बात उठी तो उसने टका सा जवाब दे दिया। 

  9. टेढ़ी खीर - कठिन कार्य । 
    प्रयोग - मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलना टेढ़ी खीर है।  

  10. दाल में काला होना - सन्देह जनक बात होना। 
    प्रयोग - आपकी बातों से साफ जाहिर होता है कि दाल में कुछ काला है।

  11. नौ दो ग्यारह होना - भाग जाना ।
    प्रयोग - सिपाही को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गये। 

  12. लाल - पीला होना
    प्रयोग - लाल पीला होकर भी वह मेरा क्या बिगाड़ लेगा! मैं कोई गुलाम हूँ उसका ! 

  13. लोहे के चने चबाना - कठिन कार्य करना । 
    प्रयोग - निशांत ने आई.आई.टी. परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए लोहे के चने चबाना स्वीकार किया। 

  14. हवा से बात करना - बहुत तेज चलना।
    प्रयोग - देखते ही देखते राणा का चेतक हवा से बात करने लगा था। 

  15. मौत सिर पर मँडराना - संकटों से घिरे रहना। 
    प्रयोग - सैनिकों के सर पर मौत हमेशा मँडराते रहती है, उनके जीवन का क्या भरोसा ? 

  16. रफ्फू चक्कर होना - गायब होना ।
    प्रयोग - पुलिस को देखते ही चोर रफ्फू चक्कर हो गये। 

  17. घोड़े बेचकर सोना - निश्चिन्त सोना । 
    प्रयोग - चोर सारा सामान उठा ले गये वह घोड़े बेचकर सोता रहा । 

  18. चुटकी लेना - व्यंग्य करना । 
    प्रयोग - रामनारायण उपाध्याय ऐसी चुटकी लेते हैं कि आदमी तिलमिला जाता है। 

  19. चार चाँद लगाना - प्रतिष्ठा बढ़ाना । 
    प्रयोग - आपके पधारने से समारोह में चार चाँद लग गये।

  20. चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना - भयभीत होना । 
    प्रयोग - आयकर वालों के छापों से शहर भर के अधिकारियों के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं। 

  21. चुल्लू भर पानी में डूब मरना - लज्जाजनक स्थिति।
    प्रयोग - तुम जैसे दुःश्चरित्र इंसान को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। 

  22. छाती पर साँप लोटना - ईर्ष्या करना । 
    प्रयोग - गजाधर के प्रमोशन की खबर सुनकर मुरलीधर की छाती पर साँप लोटने लगे।. 

  23. छाती पर पत्थर रखना - धैर्य रखना। 
    प्रयोग - अपने बेटे के सुख की खातिर दीना अपने पति के विछोह को छाती पर पत्थर रखकर सहती रही । 

  24. जले पर नमक छिड़कना - दुःखी को अधिक दुःखी करना । 
    प्रयोग - मोहन को परीक्षा में फेल करवाने के बाद उससे परीक्षाफल पूछना जले पर नमक छिड़कना है। 

  25. जूतियाँ चटकाना - इधर
    प्रयोग - आजकल अच्छे

  26. टके सेर बिकना - बहुत सस्ता | 
    प्रयोग - आजकल पढ़े

  27. भूख मारना - समय बरबाद करना ।  
    प्रयोग - नदी में मछली मारना भूख मारना कहलाता है।

  28. तीसमार खाँ बनना - अपने को विशिष्ट समझना। 
    प्रयोग - इनाम मिलने के बाद मीरा अपने आप को बड़ी तीसमार खाँ समझने लगी। 

  29. तूती बोलना - प्रभावी होना। 
    प्रयोग - गाँधीजी की पूरे देश में तूती बोलती थी।
  30. रंगा सियार - धूर्त व्यक्ति । 
    प्रयोग - उस पर कदापि विश्वास मत करना, वह बिल्कुल रंगा सियार है।



muhavare or unke upyog FAQs

1. 2 बात से जुड़े कई मुहावरें प्रचलित है 10 मुहावरें लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए?

बातों ही बातों में - उमेश ने बातों ही बातों में मेरा मकान खरीद लिया। 4. बात का धनी होना - समाज में उस व्यक्ति का सम्मान होता है जो अपनी बात का धनी होता है

2. मुहावरे कैसे होते हैं?

मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है इनका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।

3. शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए?

"नीचे थोड़े-से शब्दों में सेठजी ने उस पैगाम की सिफारिश की थी।" - शब्दों में शब्द का उपयोग प्रेमचंद ने अपनी कहानी अनाथ लड़की इस प्रकार किया है. "विनम्र शब्दों में बोला—क्षमा कीजिएगा, मुझसे बड़ा अपराध हुआ।" - शब्दों में शब्द का उपयोग प्रेमचंद ने अपनी कहानी एक्ट्रेस इस प्रकार किया है.

इस आर्टिकल में हमने हिंदी मुहावरे और उनके प्रयोग (Hindi Idioms and their Uses) के बारे में जाना। किसी  भी बात को व्यंग्य के तौर पर कहने के लिए या बातों को प्रभावी बनाने के लिए मुहावरे का प्रयोग किया जाता है। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मुहावरे से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित होगी, यदि आपको आर्टिकल अच्छी लगी हो तो आर्टिकल को शेयर जरुर करें।

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -