नमस्कार दोस्तों, answerduniya.com में आपका स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम वॉलवॉक्स की संरचना, प्रजनन, विशेषताओं के बारे में जानेंगे। (Volvox - structure, reproduction, characteristics, life cycle, daughter colony in hindi)
वॉलवॉक्स जल में कालोनी बनाकर रहने वाला शैवाल है। कालोनी के सदस्यों की संख्या असंख्य होती है और ये गोलाकार होते हैं। कालोनी के सदस्य कोशिका द्रव के झिल्ली द्वारा एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। प्रजनन अलैंगिक और लैंगिक दोनो प्रकार से होता है। (श्रेणि-वाल्वॉक्स) वालवॉक्स की कालोनी को सिनोबियम कहा जाता है। वॉलवॉक्स कालोनी में पाये जाने वाली कोशिकाएं दो की गुणक होती है।
इन्हें भी पढ़े - Pendri Talab Mungeli (एक चमत्कारी तालाब)
वॉलवॉक्स - संरचना, प्रजनन, विशेषताएँ, जीवन चक्र, पुत्री कॉलोनी (Volvox - structure, reproduction, characteristics, life cycle, daughter colony)
बॉलवॉक्स (Volvox) के सूकाय की संरचना क्लैमाइ डोमोनास (Chlamydomonas) के समान होती है। सीनोबियम की प्रत्येक कोशिका नाशपाती के आकार की (Pear-shaped) होती है। इसकी प्रत्येक कोशिका में एक कपनुमा क्लोरोप्लास्ट (Cup-shaped chloro plast) पाया जाता है, जिसमें एक पाइरीनॉइड (Pyrenoid) उपस्थित रहता है। इसकी प्रत्येक कोशिका में एक नेत्र बिन्दु (Eye spot), दो संकुचनशील रिक्तिका (Contrac tile vacuoles), एक केन्द्रक (Nucleus) तथा अग्रभाग पर दो कशाभिका (Flagella) पाये जाते हैं। केन्द्रक कोशिका के मध्य भाग पर उपस्थित रहता है। इसी प्रकार कशाभिका भी कोशिका के अग्र भाग पर पाये जाते हैं। ये समान लम्बाई वाले होते हैं।
वॉलवॉक्स में अलैंगिक प्रजनन (पुत्री कॉलोनी का निर्माण) (Asexual Reproduction in Volvox)
(i) अलैंगिक जनन सीनोबियम के पश्च-भाग में विकसित विशेष प्रकार की जनन कोशिकाओं द्वारा होता है, इन्हें गोनिडिया (Gonidia) कहते हैं। यह गोनिडिया अन्य कोशिकाओं की अपेक्षा बड़े व सघन कोशिकाद्रव्य प्रदर्शित करते हैं। इनमें सुस्पष्ट केन्द्रक होता है पर नेत्र बिन्दु (Eye spot) का अभाव होता है। कशाभिकाएँ कोशिका में परिवर्तन के साथ प्रिर जाती हैं।
Volvox Diagram for Practical
(ii) सर्वप्रथम गोनोडियम के आकार में वृद्धि होती है और इसी के पश्चात् तीन अनुदैर्ध्य विभाजन (Vertical -division) एक के बाद एक होते हैं, जिससे आठ कोशिकाएँ बन जाती हैं और इस अवस्था को प्लैकिया अवस्था (Plakea stage) कहते हैं। सभी नई बनी कोशिकाएँ एक प्लेट में व्यवस्थित रहती हैं।
(iii) इन 8 कोशिकाओं में एक और अनुदैर्ध्य विभाजन से 16 कोशिकाएँ बन जाती हैं, जो एक खोखले गोलक के रूप में व्यवस्थित रहती हैं। इस खोखली गोलकनुमा रचना में अग्र ध्रुव (Anterior pole) की ओर एक छिद्र होता है, जिसे फायलोपोर (Phialopore) कहते हैं। फायलोपोर सीनोबियम की परिधि दिष्ट (Oriented) होती है। 16 कोशिकाएँ क्रमिक विभाजनों के द्वारा क्रमशः 32, 64 एवं 128 कोशिकाएँ बनाती हैं।
(iv) इस अवस्था में सभी कोशिकाएँ उल्टी व्यवस्थित रहती हैं, क्योंकि इन कोशिकाओं का अग्र नुकीला भाग गोलक के केन्द्र की ओर दिष्ट रहता है। इन कोशिकाओं के सही रूप से व्यवस्थित होने के लिये गोलक में व्यवस्थित कोशिकाओं में प्रतिलोमन (Inversion) होता है। प्रतिलोमन के प्रारम्भ में गोलक एक पश्च-भाग में अर्थात् फॉयलोपोर से विपरीत दिशा में एक संकीर्णन (Con striction) उत्पन्न होता है और इसी के साथ पश्च- भाग की कोशिकाओं को फायलोपोर की ओर ढकेलता है। इसी समय कोशिकाओं के खिसकने से फायलोपोर और अधिक चौड़ा हो जाता है तथा इस विस्थापन (Shifting) के पश्च भाग की कोशिकाएँ फायलोपोर द्वारा बाहर की ओर आ जाती हैं और कोशिकाओं का अग्र नुकीला भाग जो प्रक्रिया के प्रारम्भ में गोलक के केन्द्र की ओर दिष्ट था, सीनोबियम की परिधि की ओर चला जाता है। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को प्रतिलोमन कहते हैं।
(v) प्रतिलोमन प्रक्रिया के समय पुत्री कॉलोनी की सभी कोशिकाएँ नग्न होती हैं। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के पश्चात् ये सभी कोशिकाएँ कशाभिका (Flagella), कोशिका भित्ति आदि स्रावित कर लेती हैं और इस प्रकार प्रत्येक गोनोडियम के कोशिका भित्ति के अन्दर एक पुत्री कॉलोनी (Daughter colony) का निर्माण होता है।
एक जनक सीनोबियम (Parent coenobium or colony) के अंदर एक साथ अनेक पुत्री कॉलोनियों का इन गोनिडिया द्वारा निर्माण होता है। पुत्री कॉलोनी कोशिका के अंदर उपस्थित जिलेटिन मैट्रिक्स (Gelatin-matrix) में स्थापित रहती हैं। इन पुत्री कॉलोनियों का विमोचन अधिकतर जनक-मण्डल के विघटन होने से होता है। (vii) प्रत्येक पुत्री कॉलोनी स्वतन्त्र होकर, पोषण प्राप्त कर एवं परिपक्व होकर उपर्युक्त विधि अनुसार फिर से अलैंगिक जनन द्वारा पुत्री कॉलोनी उत्पादित करती है।
वॉलवॉक्स में लैंगिक प्रजनन एवं जीवन चक्र (Sexual Reproduction and Life Cycle of Volvox)
वॉलवॉक्स (Volvox) में लैंगिक प्रजनन अण्डयुग्मी (Oogamous) प्रकार का होता है तथा यह वृद्धि अवस्था के अन्तिम चरण में पूर्ण होता है। इसके नर प्रेजननांग (Male sex organ) को ऐन्ब्रीडिया (Antheridia) तथा मादा प्रजननांग (Female sex organ) को ऊगोनिया (Oogania) कहते हैं। नर एवं मादा का निर्माण एक अथवा अलग अलग सूकायों पर होता है। बॉलवॉक्स ऑरेन्स (V.aurens) एकलिंगाश्रयी (Dioecious) तथा वॉ. ग्लोबेटर. (V. globator) उभयलिंगा श्रयी (Monoecious) होता है।
वॉलवॉक्स की विशेषताएँ (characters of volvox)
- प्रत्येक प्राणी जगत दो कशाभिकाओं, दो सिकुड़ा हुआ रिक्तिकाएं, क्लोरोप्लास्ट और एक कप जैसे केन्द्रक से बना होता है।
- द्विआधारी विखंडन द्वारा अलैंगिक प्रजनन।
- एक परिपक्व कॉलोनी खोखला गोला होता है जिसमें कई दैहिक कोशिकाएं या पुत्री कोएनोबियम होते हैं।
- जूइड्स को दैहिक और प्रजनन कोएनोबियम में विभेदित किया जाता है।
- यौन प्रजनन के दौरान कुछ विशेष कोशिकाएं एथेरिडिया माइक्रोगैमेट्स उत्पन्न करती हैं और अन्य कोशिकाएं आर्कगोनिया मैक्रोगैमेट्स उत्पन्न करती हैं।
- पोषण का प्रकार होलोफाइटिक है।
- Volvox एक पेलजिक ताजा पानी और बड़ा गोलाकार औपनिवेशिक रूप है जो तालाबों और खाइयों, झीलों के साथ-साथ प्लवक में पाया जाता है।