अजीब सवालों के जवाब पार्ट -1 Ajib sawalo ke jawab

अजीब सवालों के जवाब (Weird Questions Answered in Hindi) 

नमस्कार आंसर दुनिया में आपका स्वागत है। आज के इस लेख में हम आपके लिए लिए लेकर आये कई अजीबो गरीब सवाल और उनके जवाब क्या आपको इस तरह के प्रश्नों के उत्तर जानना अच्छा लगता हैं ? मै जब स्कूल time में पढाई करता था तब मुझे इस तरह के अजीब सवाल बहुत पसंद थे और आज भी मै इन्हें पढता हूँ  और आप लोगो के साथ शेयर भी करता हु | 
Ajib sawalo ke jawab

परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल कई बार बहुत ही अजीब होते हैं। तो हम आपको कुछ ऐसे ही अजीब सवालों के जवाब दे रहे है।

Weird Questions Answered in Hindi -


प्रश्न 1. बिजली की चमक आकाश में बिजली की कड़क सुनाई देने से पहले दिखाई देती है, क्यों?

उत्तर : प्रकाश की गति ध्वनि की गति से तीव्र होती है (प्रकाश की गति 1,86,000 मील प्रति सेकण्ड है जबकि ध्वनि की गति वायु में 760 मील प्रति घण्टे समुद्री सतह पर है)। 


प्रश्न 2. बिजली के मिस्त्री रबर के दस्ताने पहनते है, क्यों?

उत्तर : चूंकि रबर विद्युत की असंवाहक (कुचालक) है, इसलिये विद्युत सम्बंधी काम करते समय रबर के दस्ताने पहने जाते हैं।


प्रश्न 3. पानी का जहाज (लोहे का बना हुआ) पानी पर तैरता है जबकि लोहे का एक छोटा-सा टुकड़ा पानी में डूब जाता है, क्यों?

उत्तर : चूंकि लोहे के टुकड़े का भार अपने द्वारा घेरे हुए पानी के के आयतन से अधिक होता है जबकि पानी के जहाज का भार उसके द्वारा घेरे हुए पानी के आयतन से कम होता है, इसलिये जहाज पानी पर तैरता रहता है और लोहे का टुकड़ा पानी में डूब जाता है।


प्रश्न 4. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है, क्यों?

उत्तर : प्रेशर कुकर में दबाव बढ़ने के कारण उबाल-बिन्दु (100'C) ऊंचे उठ जाता है, इसलिए साधारण बर्तन की अपेक्षा प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है। 


प्रश्न 5. ठण्डे देशों में जाड़े के दिनों में पानी के नल क्यों फट जाते है?

उत्तर : जमने पर पानी का आयतन बढ़ता है । इसलिये ठण्डे देशों में जाड़े के दिनों में नल के भीतर पानी जम जाने (पानी का आयतन बढ़ जाने) से नल फट जाते है।

Ajib sawalo ke jawab


प्रश्न 6. "स्याही सोख कागज" स्याही क्यों सोखता है?

उत्तर : स्याही सोख कागज रंध्रयुक्त होता है और उसमें बहुत सारी कोशिकाएं होती है। ये कोशिकाएं किसी भी द्रव पदार्थ या स्याही को सोख लेती है। यही कारण है कि स्याही सोख कागज (सोख्ता) स्याही सोख लेने में सहायक है।


प्रश्न 7. दूध खट्टा क्यों हो जाता है?

उत्तर : जब जीवाणु दूध में खमीर पैदा कर देते है तो दूध खट्टा हो जाता है। 


प्रश्न 8. बर्फ का एक टुकड़ा पेय पदार्थ को ठण्डा क्यों कर देता है?

उत्तर: बर्फ का टुकड़ा जब पिघलता है, तो उसमें से ऊष्मा की एक निश्चित मात्रा निकल जाती है और इसलिये पेय पदार्थ ठण्डा हो जाता है। 


प्रश्न 9. रेल की पटरी बिछाते समय पटरियों के जोड़ों के बीच में थोड़ी-सी जगह क्यों छोड़ी जाती है?

उत्तर : लोहा गर्मी पाकर फैलता है। पटरियों के जोड़ों के बीच जगह इसलिए छोड़ी जाती है ताकि गर्मी पाने पर पटरी में जो फैलाव हो, उसे पर्याप्त स्थान मिले और वह टेढ़ी न हो जाये।


प्रश्न 10. एक जलती हुई मोमबत्ती को गिलास से ढक देने पर वह बुझ क्यों जाती है?

उत्तर : चूंकि गिलास ढक देने से जलती हुई मोमबत्ती को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और जलने के लिए ऑक्सीजन जरूरी है। इसलिए गिलास से ढक देने पर मोमबत्ती बुझ जाती है।


प्रश्न 11. मोटे शीशे के गिलास में गर्म पानी या अन्य गर्म द्रव डालने से प्रायः गिलास क्यों टूट जाता है?

उत्तर : चूंकि गिलास की अन्दरूनी सतह गर्म द्रव से गर्मी पाकर फैलती है और बाहर की सतह अपेक्षाकृत ठण्डी बनी रहती है। इसलिए अन्दरूनी सतह और बाहर की सतह के बीच समान तापक्रम के अभाव में गिलास टूट जाता है।


प्रश्न 12. बर्फ का टुकड़ा पानी में तैरता रहता है, लेकिन ऐल्कोहॉल में डूब जाता है, क्यों?

उत्तर : बर्फ में पानी से कम घनत्व होता है और ऐल्कोहॉल से अधिक। इसलिए पानी में बर्फ का टुकड़ा तैरता है और ऐल्कोहॉल में हूब जाता है।


प्रश्न 13. गर्मी के मौसम में सफेद कपड़े गहरे रंग के कपड़ों की तुलना में अधिक आरामदेह होते है, क्यों?

उत्तर : गहरे रंग के कपड़े गर्मी ज्यादा सोखते हैं और गर्मी का प्रक्षेपण कम कर पाते हैं, जबकि सफेद कपड़े गर्मी कम सोखते है और प्रक्षेपण अधिक करते है। इसलिये सफेद कपड़े गहरे रंग के कपड़ों की तुलना में अधिक आरामदेह होते हैं।


प्रश्न 14. गर्मी की रातों में बादलों वाला मौसम तारों वाले (खुले आसमान) मौसम से अधिक गर्म क्यों होता है?

उत्तर : बादलों वाली रातों में पृथ्वी द्वारा छोड़ी गयी गर्मी को आकाश की ओर जाने से बादल रोके रहते है। परिणामस्वरूप वातावरण और रातें गर्म होती है । इसके विपरीत यदि आकाश में बादल न हो, तो पृथ्वी द्वारा विकिरित गर्मी ऊपर वायुमंडल में चली जाती है। 


प्रश्न 15. पानी से भरी बाल्टी, पानी के अन्दर रहने पर कम भारी लगती है और पानी से बाहर आने पर उसे बीचने/उठाने में अधिक ताकत लगानी पड़ती है, क्यों?

उत्तर : जब बाल्टी पानी में रहती है तो खीचने पर पानी उसे ऊपर उछालता है। इसलिए उसे खींचने में आसानी होती है। पानी से बाहर स्थिति भिन्न हो जाती है। अतः अधिक ताकत लगानी पड़ती है।

Weird Questions Answered in Hindi


प्रश्न 16. केतली का नीचे का हिस्सा काला क्यों होता है?

उत्तर : चूंकि काला रंग अधिक गर्मी सोखता है. इसलिए वस्तु जल्दी पकाने के लिए बर्तन (केतली) के नीचे की सतह काली करते है।


प्रश्न 17. बन्दूक से फायर करने पर पीछे की ओर धक्का क्यों लगता है?

उत्तर : ऐसा इस कारण होता है कि प्रत्येक क्रिया की समान वेग से और विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है।


प्रश्न 18. बिजली का बल्ब बायु रहित क्यों होता है?

उत्तर : बिजली के बल्व में एक धात्वीय फिलामेंट होता है, जो ऑक्सीजन की उपस्थिति में जंग खा जाता है। इसलिये बल्ब वायु रहित रखा जाता है। ताकि उसमे जंग न लगे।


प्रश्न 19. बिजली का बल्ब टूटते समय आवाज क्यों करता है?

उत्तर : चूंकि बिजली का बल्ब आंशिक रूप से शून्य (हवा रहित) होता है, इसलिए जब टूटता है, तो शून्य को भरने के लिए बाहर की हवा तेजी से अन्दर घुसती है जिससे बल्ब के टूटने पर आवाज होती है।


प्रश्न 20. कम्बल में लिपटी हुई बर्फ जल्दी नहीं गलती, क्यों?

उत्तर : कम्बल गर्मी का कुचालक होता है । इसलिए उसमें लिपटी हुई बर्फ को बाहर की गर्मी नहीं मिल पाती और बर्फ जल्दी नहीं गलती।

इस लेख में हमने अजीब सवालों के जवाब के बारे में जाना। जैसे आकाश में बिजली क्यों चमकता है ,दही खट्टा क्यों हो जाता है आदि

उम्मीद करता हूँ कि यह लेख आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा ,अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।



आगे का भाग :-
 

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -