अजीब सवालों के जवाब पार्ट - 3 (amazing questions and answers-3)

अजीब सवालों के जवाब पार्ट - 3(amazing questions and answers-3)

नमस्कार दोस्तों, आंसर दुनिया के वेब पेज में आपका स्वागत है। इस आर्टिकल में हम अजीब सवालों के जवाब के बारे में जानेंगे। जो हमारे दैनिक जीवन कई हमरे सामने आते रहते हैं और हम हमेशा CONFUSE रहते हैं ई इसका सही आंसर क्या होगा। इस पोस्ट में ऐसे ही कुछ अजीब सवालों के जवाब दिए गए हैं जिससे आपके शंकाओं का समाधान हो सके।

amazing questions and answers-3

प्रश्न 41 चाय की केतली में लकड़ी का हत्था क्यों लगा होता है? 

उत्तर : केतली धातु की बनी होती है | धातु गर्मी की संवाहक होती है। लकड़ी गर्मी की असंवाहक होती है। इसीलिए केतली में हत्था लकड़ी का होता है। 


प्रश्न 42. स्टेन लेस स्टील किन तत्वों के मिश्रण से बनती है? 

उत्तर : इसमें 15-20% क्रोमियम, 8-10% निकेल तथा साधारण स्टील के मिश्रण से स्टेनलेस स्टील बनती है।


प्रश्न 43. जंजीर खींचने पर ट्रेन क्यों रुक जाती है? 

उत्तर : वायु शून्यता (वैकुअम) नष्ट हो जाती है और हवा अंदर प्रविष्ट होने लगती है फलतः पहियों पर अपने आप ब्रेक लग जाते है।


प्रश्न 44, चाय पीने के बर्तन धातु की बजाय चीनी मिट्टी के क्यों बनाये जाते है। 

उत्तर : धातु के बर्तनों से चाय की ऊष्मा बाहर निकलती रहती है और चाय जल्दी ठंठी हो जाती है । मिट्टी के बर्तनों में ऐसा | कम होता है । दूसरे, धातु के बर्तन में गर्म चाय डालने पर बर्तन इतना गर्म हो जायेगा कि मुंह से चाय पी सकना कठिन हो जायेगा | चीनी मिट्टी के बर्तन इतना अधिक गर्म नहीं होते । इसलिए चाय पीने के बर्तन चीनी मिट्टी के बनाये जाते हैं। 


प्रश्न 45. पेन्दुलम बाली कुछ दीवाल घड़ियाँ जाड़े में ठीक समय देती है किन्तु गर्मियों में धीमी चलने लगती है, क्यों? 

उत्तर : गर्मियों के मौसम में गर्मी के कारण पेन्डुलम की लम्बाई कुछ बढ़ जाती है, इसलिए उसके दोलन के समय की अवधि भी बढ़ती है । यही कारण है कि पेन्डुलम वाली घड़िया गर्मी के मौसम में धीमी चलती है। 


प्रश्न 46. अच्छी फसल के लिए खेत में खाद क्यों आवश्यक है? 

उत्तर : मिट्टी को अपनी उत्पादकता बनाए रखने के लिए नाइट्रेट और अमोनिया जैसे कुछ रसायनों की आवश्यकता होती है। लगातार उपयोग से मिट्टी में ये तत्त्व कमजोर गड़ जाते है, इसलिए इनकी पूर्ति हेतु मिट्टी में खाद और उर्वरक मिलाने की आवश्यकता पड़ती है। 


प्रश्न 47. चन्द्र तल पर मनुष्य का भार पृथ्वीतल की अपेक्षा छठवां भाग ही क्यों रह जाएगा? 

उत्तर : चूंकि चन्द्रतल का गुरुत्व पृथ्वी तल के गुरुत्व का 1/6 हिस्सा है, इसलिए मनुष्य का भार भी वहां 1/6 भाग ही रह जाएगा। 


प्रश्न 48. 1000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से जाने वाले हवाई जहाज की आवाज क्यों नहीं सुनाई देती? 

उत्तर : चूंकि हवाई जहाज की रफ्तार (1000 मील प्रति घंटा) ध्वनि की रफ्तार (760 मील प्रति घंटा) से अधिक होती है इसलिए हवाई जहाज की आवाज नहीं सुनाई देती है। 


प्रश्न 49. चमगादड़ अंधेरे में निर्बाध (बिना किसी चीज़ से टकराये) रूप से कैसे उड़ते है? 

उत्तर : चमगादड़ों के उड़ते समय उनके शरीर मे निकली सूक्ष्म ध्वनि-तरंगे मार्ग की बाधा से टकराकर उनकी ओर वापस लौटती है । इस प्रकार उन्हें अपने मार्ग की रुकावट का पता चल जाता है और वे अन्धकार में भी निर्बाध (बिना किसी चीज से टकराये) उड़ सकते है। 


प्रश्न 50. रेफ्रीजरेटर में खाद्य पदार्थ ताजे कैसे बने रहते है? 

उत्तर : खाद्य पदार्थों को तब तक ताजा रखा जा सकता है, जब तक कि उनमे खमीर न पैदा हो और निचले तापमान पर खमीर को बनने से रोका जा सकता है । रेफ्रीजरेटर में तापमान बहुत कम होता था । अतः खमीर नहीं बनने पाता और इसलिए खाद्य पदार्थ ताजे बने रहते हैं। 


प्रश्न 51 ऊंचे भवनों पर तड़ित चालक लगाए जाते है, क्यों? 

उत्तर : बिजली गिरने की दुर्घटना से ऊंचे भवनों को बचाने के लिए उनके ऊपर तड़ित चालक लगाए जाते हैं। 


प्रश्न 52 नाखून काटते समय हमें पीड़ा क्यों नहीं होती? 

उत्तर : नाखून यद्यपि हमारे शरीर का अंग हैं, लेकिन ये मृत कोशिकाओं से बने होते हैं और हमारे रक्त संचार से उनका कोई सम्बन्ध नहीं होता इसलिये नाखून काटते समय हमें कष्ट नहीं होता। 


प्रश्न 53. हैड पम्प का पानी जाड़े में गर्म और गर्मियों में ठण्डा क्यों होता है? 

उत्तर : जाड़े में वायुमण्डल का तापक्रम कम और पृथ्वी के नीचे (भीतर) का तापक्रम अधिक होता है । गर्मियों में वायुमण्डल का तापक्रम अधिक और पृथ्वी के नीचे का तापक्रम कम होता है और चूंकि पानी नीचे से आता है, इसलिए जाड़े में अपेक्षाकृत गर्म और गर्मी में अपेक्षाकृत ठंडा होता है। -


प्रश्न 54. एक हार्स पावर से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर : कार्य दर की मानक सैद्धान्तिक इकाई, अर्थात् 550 फुट पौड प्रति सैकेण्ड की गति से कार्य । एक हार्स पावर 745.7 वाट के बराबर होता है। 


प्रश्न 55. जमे हुए समुद्र में मछली कैसे जीवित रहती है? 

उत्तर : 4 डिग्री सेन्टीग्रेड पर जल का घनत्व न्यूनतम हो जाता है। ऊपरी सतह पर का पानी जमकर बर्फ में बदल जाता है। लेकिन नीचे का पानी 1°C,2°C और 4°C में पर्तों में होता है। इस कारण पूरी तरह जमे हुए पानी में भी मछली नीचे में जीवित रहती है। 


प्रश्न 56. एक नीली वस्तु का रंग नीला ही क्यों दिखाई देता है? 

उत्तर : चूंकि वह विशेष वस्तु नीले रंग के अतिरिक्त रोशनी के| और सभी रंगों को सोख लेती है, अतः केवल नीला बचा हुआ जरंग ही प्रतिबिम्बित होता है। 


प्रश्न 57. स्ट्रॉ (पाइप) की मदद से सोडा या पेय पदार्थ मुंह के अन्दर कैसे जाता है? 

उत्तर : जब हम स्ट्रॉ (पाइप) को होठों से लगाकर चूसते हैं तो उसकी हवा खिंच कर हमारे मुंह में आ जाती है और स्ट्रा के भीतर दबाव कम हो जाता है। उस खाली स्थान की पूर्ति के लिए सोडा या पेय पदार्थ ऊपर की तरफ बढ़ता है और खिंचता हुआ हमारे मुंह में आ जाता है। 


प्रश्न 58. निम्न के नाम बताइए - 

(अ) सबसे हल्का पदार्थ, 
(ब) सबसे बड़ा ग्रह, 
(स) सबसे अधिक दहनशील गैस, 
(द) वायु के दो अवयव, 
(य) आणविक ऊर्जा प्राप्ति के लिए प्रयुक्त होने वाली धातु. 
(र) पौधों से सम्बन्धित विज्ञान 
(ल) बाग लगाने की कला एवं विज्ञान, 
(ब) बहुत दूर की वस्तुओं को देखने वाला यंत्र, 
(म) शरीर के अन्दर देखने वाला यंत्र, 
(स) वनस्पति एवं जीवों की उत्पत्ति से सम्बन्धित वैशानिक सिद्धान्त। 

उत्तर : (अ) हाइड्रोजन; (ब) बृहस्पति; (स) हाइड्रोजन; (८) नाइट्रोजन और ऑक्सीजन; (य) यूरेनियम : (र) वनस्पति शास्त्र; (ल) बागवानी (उद्यान विद्या); (ब) दूरदर्शक यंत्र; (म) एक्स-रे : (स) डार्विन की नेचुरल सिलेक्शन थ्योरी। 


प्रश्न 59. एक सीधी छड़ का कुछ अंश यदि पानी में डुबाया जाए, तो वह झुकी हुई क्यों दिखाई देती है। 

उत्तर : अपवर्तन का सिद्धान्त है कि प्रकाश की किरणें जब एक माध्यम से दूसरे माध्यम में होकर गुजरती है, तो उनका सीधा क्रम परिवर्तित हो जाता है और वे झुकी दिखाई देने लगती है । ठीक यही बात छड़ के साथ भी है।


प्रश्न 60. एक खराब (सड़ा हुआ) अण्डा पानी में तैरता क्यों रहता ? 

उत्तर : चूंकि अण्डे में खमीर पैदा हो जाता है और उसका भार ठीक अण्डे की अपेक्षा कम हो जाता है। 

आज के इस पोस्ट में हमने अजीब सवालों के जवाब के बारे में जाना, यह  अजीब सवालों के जवाब का तीसरा भाग है इससे पहले इसके दो भाग में हमें 40 प्रश्नों के बारे में जाना आज इसके आगे के प्रश्नों के बारे में जाना ।

आशा करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी ,अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।




Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -