जल चक्र क्या है (water cycle kya hai)

जल चक्र पर टिप्पाणी लिखिए।

हेलो दोस्तों, answerduniya.com में आपका स्वागत है। क्या आप जल चक्र के बारे में जानना  चाहते हैं तो आप सही वेबसाइट में आये हैं क्योंकि आज के इस आर्टिकल में  हम जानने वाले है जल चक्र क्या है साथ ही जल चक्र का चित्र (water cycle diagram) आपको देखने को मिलेगा तो चलिए जानते है.

water cycle kya hai

जल चक्र पृथ्वी पर उपलब्ध जल के एक रूप से दूसरे में परिवर्तित होने और एक भण्डार से दूसरे भण्डार या एक स्थान से दूसरे स्थान को गति करने की चक्रीय प्रक्रिया है जिसमें कुल जल की मात्रा का क्षय नहीं होता बस रूप परिवर्तन और स्थान परिवर्तन होता है। अतः यह प्रकृति में जल संरक्षण के सिद्धांत की व्याख्या है।

Water Cycle (जल चक्र)

जल चक्र (Water Cycle) — जल चक्र में वातावरण में जल का प्रवाह निम्नलिखित अवस्थाओं एव प्रक्रियाओं के द्वारा पूर्ण होता है.

(a) चूँकि भूमि में जल का प्रमुख स्रोत वर्षा या जलवाष्प का अवक्षेपण है। अतः भूमि में जल वर्षा (rain), ओस (Dew) अथवा बर्फ (Snow) के रूप में अवक्षेपित होता है।

(b) भूमि की सतह एवं उस पर स्थित जल स्रोतों, जैसे- झील, समुद्र, झरने, आदि से यह जल सीधे वाष्पीकरण (Evaporation) क्रिया द्वारा जलवाष्प के रूप में वायुमण्डल में वापस पहुँच जाता है।

(c) पौधों में उपस्थित जल वाष्पोत्सर्जन (Trans poration) क्रिया के द्वारा तथा जन्तु के शरीर में उपस्थित • जलं वाष्पीकरण (Evaporation) क्रिया द्वारा जलवाष्प के रूप में वापस पहुँच जाता है।

(d) वायुमण्डल में उपस्थित जलवाष्प बादल (Cloud) का रूप ले लेता है तथा ठंडे होने एवं संघनन (Conden sation) के पश्चात् यह जल की बूँदों, ओस तथा बर्फ के रूप में पुन : भूमि पर वापस आ जाता है। इस जल का कुछ भाग बहकर नदी, तालाबों, पोंखरों तथा समुद्र में एकत्र हो जाता है तथा शेष भाग भूमि के द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। पौधे इसी भूमिगत जल का उपयोग करते हैं। जीव जन्तु भूमिगत जल एवं भूमि पर उपस्थित जल स्रोतों के जल का उपयोग करते हैं। यह प्रक्रिया निरन्तर जारी रहती हैं।

जल की अवस्थाएँ (water conditions)

  • हिम (ठोस) 
  • द्रव (पानी) 
  • वाष्प (गैस) 
  • अतिशीतित जल (सुपरकुल्ड वाटर)

इस पोस्ट में हमने जल चक्र क्या है के बारे में विस्तृत रूप से जाना। जल चक्र पृथ्वी पर मानव जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक प्रक्रिया है। इसलिए जल चक्र के बारे में हम सब को अवश्य जानना चाहिए। साथ ही अनेक परीक्षाओं में भी जल चक्र से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि जल चक्र क्या है का यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरूर करें। 

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -