कृषि एवं जन्तु पालन-शब्दावली (Agriculture and Animal Husbandry-Terminology)

कृषि एवं जन्तु पालन-पारिभाषिक शब्दावली (Agriculture and Animal Husbandry-Terminology)

हेलो दोस्तों, आपका answerduniya.com में स्वागत है। आप सभी इस बात को अक्सर सुनते आ रहे हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारत में पशुपालन को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। अगर आप कृषि एवं जंतु के पालन के बारे में पढ़ना या जानना चाहते हैं तो आपको पहले कृषि एवं जन्तु पालन-पारिभाषिक शब्दावली (Agriculture and Animal Husbandry-Terminology) के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इस पोस्ट में आपको कृषि एवं जन्तु पालन से सम्बंधित पारिभाषिक शब्दावली दिया जा रहा  है। इन पारिभाषिक शब्दावली में उनके साथ उसके अर्थ भी दिए गए है।

Agriculture and Animal Husbandry-Terminology)

Krishi Evam Jantu Paribhashik Shabdavali

1. कृषि ( Agriculture) - 

विज्ञान की शाखा या पद्धति जो फसलों को उगाने, फसलों के लिए भूमि तैयार करने तथा पशु पालन से सम्बन्धित है, फसलों का उगाना संग्रहण व विपणन भी इसी के भाग है।

2.पशु पालन (Animal Husbandry)- कृषि की वह शाखा जो पशुओं की देखभाल, प्रबन्धन व प्रजनन से सम्बन्धित है।

3.कृत्रिम मधुमक्खी छत्ता (Apiary)- लकड़ी से बना कक्ष जिसमें मधुमक्खी पालन किया जाता है।

4. मधुमक्खी पालन (Apiculture)- व्यावसायिक रूप से शहद उत्पादन के लिए किया जाने वाला मधुमक्खी संवर्धन।

5. जल कृषि (Aquaculture)- मछली, क्रस्टेशियन, मोलस्क या जलीय पादपों का व्यावसायिक संवर्धन।

6.कृत्रिम वीर्यसेचन ( Artificial Insemination)-उन्नत नस्ल के नर का वीर्य मादा के जननमार्ग में अन्तःक्षेपित या इंजेक्ट करना।

पढ़ें- मृदा अपरदन क्या है।

7. जैव पुष्टिकरण (Biofortification)- पादप प्रजनन की विभिन्न तकनीकों द्वारा फसली पौधों के पोषक मान में वृद्धि - करना।

8कैलस (Callus)- ऊतक संवर्धन में एक्सप्लाण्ड की संवर्धन माध्यम में वृद्धि से बना असंगठित व अविभेदित कोशिकाओं का समूह।

9. सांद्रिक पोषक (Concentrates nutrient)- पशुओं के - खाने में पोषक पदार्थों जैसे विटामिन, खनिजप्रोटीन या वसा आदि से समृद्ध भाग जैसे धान्य, खलीबिनौला।

10. घरेलूकरण (Domestication)- किसी जीव (पादप या जन्तु) को उसरी वन्य अवस्था से मानव प्रबन्धन की स्थिति में लाना।

11. कत्र्त्तातक (Explant)- किसी पौधे की वह कोशिका या ऊतक जिसे ऊतक संवर्धन हेतु पोषक माध्यम पर उगाया जाता है।

12. विदेशी नस्ल (Exotic Breed) -किसी क्षेत्र में प्रवेशित विदेशी नस्ल।

13. जनन द्रव्य (Germplasm)- किसी पौधे के सभी जीनों के सभी एलील्ससभी सम्भावित स्रोतों से।

14. उद्यानिकी (Horticulture)- कृषि की शाखा जो फलो, वृक्षों, उद्यानों, सजावटी पौधों की कृषि से सम्बन्धित है।

15. संकरण (Hybridisation)- दो भिन्न लक्षणों वाले जनकों के लैंगिक प्रजनन से संकरों का निर्माण।

16. हेटेरोसिस (Heterosis)- संकरों की दोनों जनकों से श्रेष्टता की अवस्था।

17. अन्तः प्रजनन (Inbreeding)- एक ही किस्म (Variety) नस्ल (Breed) के जीवों के बीच प्रजनन।

18. पशु सम्पदा (Livestock)- घरेलू कृत पशु जैसे गौवंश, भैंस, भेड़-बकरी, घोड़ाऊँट आदि।

19. दुधारू पशु (Milch Animal)- दूध देने वाले पशु जैसे गाय, भैंस, बकरी आदि।

20. पादप प्रजनन (Plant Breeding)- अनुप्रयोज्य वनस्पति विज्ञान की एक शाखा जो फसली पौधों में आनुवंशिक सुधार सम्बन्धित है।

इसे पढ़े पुष्पीय पादपो में लैंगिक जनन  -पारिभाषिक शब्दावली 

21. मत्स्य पालन उत्पादन(Pisciculture)- मछलियों का व्यावसायिक।

22. पोल्ट्री (Poultry)- अण्डे व माँस प्राप्ति हेतु मुर्गी व अन्य पक्षियों का पालन।

23. चयन (Selection)- मिश्रित समष्टि से वांछित गुणों वाले जीवों की पहचान व चयन।

24. सुपरओव्युलेशन (Superovulation)- उन्नत नस्ल को मादा (गाय आदि) में हॉर्मोनों के इंन्जेक्शन द्वारा अनेक अण्डों का निर्माण (अण्डोत्सर्ग) की प्रक्रिया।

25. स्वमिंग ( Swarming) - पुरानी रानी (Queen) मक्खी को कुछ श्रमिकों के साथ छोड़कर नए स्थान पर नयी कॉलोनी निर्माण की प्रक्रिया।

26.लवणन (Salting)- मछलियों को सोडियम क्लोराइड सहित परासरण के व्दारा आंशिक निर्जलीकरण को लवणन कहते है।

27.कृमि खाद उत्पादन(Vermicomposting) - कार्बनिक कचरे के कम्पोस्टिंग केंचुए व्दारा कराने की क्रिया।

28.कीटनाशक(Insecticides) - रसायन जिनका उपयोग कीटों को मारने,भगाने और इनकी संख्या कम करने में होता है।

29.अथाह हिमीकरण (Deep freezing)- हिमीकरण से पूर्व मछलियों को ठीक प्रकार से साफ धोया जाता है और मछलियों का सिर काटकर - 18C तापक्रम पर लम्बे समय के लिए रखा जाता है।

30.सूर्य शुष्कन (Sun drying ) - छोटी मछलियों को सूर्य के प्रकाश में अनेक बार पलटकर सुखाया जाता है। बड़ी मछलियों को छोटे-छोटे टुकडों में काटकर सुखाया जाता है।

इस पोस्ट में हमने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले कृषि एवं जन्तुपालन से सम्बंधित पारिभाषिक शब्दावली के बारे में जाना। 

उम्मीद है आपको कृषि एवं जन्तु पालन-पारिभाषिक शब्दावली (Agriculture and Animal Husbandry-Terminology) का यह पोस्ट पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट उपयोगी लगा हो तो इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -