जीवों में जनन - पारिभाषिक शब्दावली (Reproduction in Organisms -Terminology)

जीवों में जनन-पारिभाषिक शब्दावली(Reproduction in Organisms Terminology)

नमस्कार, answerduniya.com में आपका स्वागत है। इस लेख में हम जीवों में जनन - पारिभाषिक शब्दावली(Reproduction in Organisms -Terminology) के बारे में जानने वाले हैं। जीवों में जनन एक महत्वपूर्ण टॉपिक है । जीव की उत्पति किसी पूर्ववर्ती जीव से होती है। जनन के द्वारा कोई भी जीव अपने ही समान अन्य जीवों को जन्म देकर अपने जाति  की वृद्धि करता है। इस लेख में इसी जनन विषय से जुड़े शब्दों के पारिभाषिक शब्दावली और पारिभाषिक शब्दावली में उनके साथ उसके अर्थ भी दिए गए है।

Reproduction in Organisms -Terminology

Jivo me Janan Paribhashik Shabdawali

1. बाह्यदल पुंज (Calyx) - बाह्यदलों का समूह नाम।

2. अण्डप (Carpel) - जायांग / स्त्रीकेसर का बीजाण्ड धारण करने वाला भाग, अण्डाशय, वर्तिका व वर्तिकाग्र से मिलकर बनता है।

3. कोशिकीय भिन्नन (Cellular differentiation) -भ्रूणोद्भव प्रक्रिया व विकास की प्रावस्था जिसके द्वारा अभिन्नित कोशिका किसी कार्य विशेष हेतु विशिष्टीकृत हो जाती है।

4. कोनिडिया (Conidia) - कुछ कवकों जैसे पेनिसीलियम द्वारा बहिर्जात (Exogenously) बनाए जाने वाले अलैंगिक बीजाणु।

5. दलपुंज (Corolla) -दल (Petals) का सामूहिक नाम।

6. क्रोसिंग ओवर (Crossing over) - अर्धसूत्री विभाजन की अवस्था प्रोफेज को पेकीटीन अवस्था में समजात गुणसूत्र जोड़े के नान सिस्टर अर्धगुणसूत्र (क्रोमेटिड्स) के जीव होने वाला जीन विनिमय।

7. एकलिंगाश्रयी (Dioecious) - एक लिंगी पुष्पों शंकुओं को धारण करने वाले पौधा अर्थात् नर व मादा पौधों के अलग-अलग पाये जाने की अवस्था।

पढ़ेजनन स्वास्थ्य - पारिभाषिक  शब्दावली

8. द्विगुणित (Dioploid) - कोशिका / जीव जिसमें प्रत्येक गुणसूत्र युग्म के दोनों गुणसूत्र उपस्थित हो।

9. भ्रूण (Embryo) - बहुकोशिकीय जीवों की वह अवस्था जो युग्मनज के विभाजन से जीव के स्वतंत्र जीव बनने तक रहती है (बीज में स्थित भ्रूण)।

10. भ्रूणकोष (Embryo sac ) -पुष्पी पादपों का मादा युग्मकोद्भिद जिसमें अण्ड स्थित होता है।

11. एन्ड्रोमेट्रियम (Endrometrium)- गर्भाशय का आन्तरिक स्तर (गर्भाशय की श्लेष्मिक कला) |

12. जैव विकास (Evolution) -समान पूर्वजों से जीवों का अवतरण जिसमें समय के साथ आनुवंशिक व बाह्य लक्षण परिवर्तन होते हैं जो जीवों को पर्यावरण के और अधिक अनुकूल बना देते हैं।

13. मादा युग्मकोद्भिद (Female gametophyte) - बीजीय पादपों में वह युग्मकोद्भिद जो अण्ड बनाता है, पुष्पी पादपों में भ्रूणकोष।

14. निषेचन (Fertilization) - नर व मादा युग्मकों का संलयन जिससे युग्मनज का निर्माण होता है।

15. पुष्प (Flower) - पुष्पी पादपों का जनन अंग जो अनेक प्रकार की रूपान्तरित पत्तियों से बना होता है, जो एक पुष्पासन पर संकेन्द्रिक क्रम में लगी रहती है।

16. युग्मक (Gamete) -अगुणित लैंगिक कोशिका जैसे शुक्राणु व अण्ड।

17. युग्मक जनन (Gametogenesis) - नर या मादा युग्मकों का बनना व भिन्नता।

18. युग्मकोद्भिद (Gametophyte) - पौधों के जीवन चक्र में पीढ़ी एकान्तरण की अगुणित अवस्था जो युग्मकों का निर्माण करती है।

इसे पढ़े - पादपो में लैंगिक जनन  -पारिभाषिक शब्दावली

19. आनुवंशिक पुनर्संयोजन (Genetic Recombina tion) - वह प्रक्रिया जिसमें गुणसूत्रों में नई आनुवंशिक सूचना समाहित होती है।

इसे पढ़े वंशागति का आण्विक आधार - पारिभाषिक शब्दावली

20. अगुणित (Haploid) - कोशिका जीव की वह अवस्था जिसमें प्रत्येक गुणसूत्र जोड़े का केवल एक गुणसूत्र उपस्थित होता है।

21. द्विलिंगी (Hermaphrodite) - मादा दोनों प्रकार के जनन अंग होते हैं।

22. जीवन चक्र (Life cycle)- जीव जिसमें नर व आनुवंशिक रूप से नियोजित परिघटनाओं के दोहराने का पैटर्न जिसमें जीव वृद्धि, विकास, रखरखाव व प्रजनन कर मृत्यु को प्राप्त होता है।

23. नर युग्मकोद्भिद (Male gametophyte) - बीजीय पादपों में वह युग्मकोद्भिद जो नर युग्मक (शुक्राणु) बनाता है।

24. अर्धसूत्री विभाजन (Meiosis) - लैंगिक प्रजनन के भाग के रूप में पाया जाने वाला कोशिका विभाजन जिसमें संतति कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या मातृ कोशिका के गुणसूत्रों की संख्या की आधी रह जाती है।

25. सूत्री विभाजन (Mitosis) - कोशिका विभाजन जिसमें मातृ कोशिका के विभाजन से दो संतति कोशिकाएँ बनती है। जिनमें गुणसूत्रों की संख्या व प्रकार मातृ कोशिका के गुणसूत्रों के समान होता है।

26. उभयलिंगाश्रयी (Monoecious) - एकलिंगी नर व मादा पुष्पों / शंकु की एक ही पौधे पर उपस्थित होने की अवस्था।

27. मादा चक्र (Oestrous cycle) - गैर प्राइमेट स्तनधारियों के प्रजनन काल में मादा जन्तु के एकान्तरित रूप से मद या हीट (Heat) में आने की अवस्था जिसमें वह प्रजनन हेतु तैयार होती है।

28. अनुकूलन (Adaptation) - जीव के आकारिकीय, शारीरिक, शरीर क्रियात्मक या व्यवहार सम्बन्धी गुण जो उसे किसी पर्यावरण विशेष में सफलतापूर्वक जीवन यापन हेतु सक्षम बनाते हैं।

29. अपस्थानिक जड़ें (Adventitious roots) - पौधों में मूलांकुर के अतिरिक्त किसी अन्य भाग से विकसित होने वाली जड़ें।

30. पीढ़ी एकान्तरण (Alternation of generation) - पौधों का प्रारूपिक जीवन-चक्र जिसमें द्विगुणित बीजाणुद्भिद पीढ़ी अगुणित युग्मकोद्भिद पीढ़ी से एकान्तरित होती है।

31. अलैंगिक जनन - (Asexual reproduction) - वह जनन जिसमें एक जनक भाग लेता है तथा जिसमें युग्मकों का निर्माण, अर्धसूत्री विभाजन पीढ़ी से एकान्तरित होती है।

32. द्विविभाजन (Binary fission) - जनक कोशिका का दो बराबर की संतति कोशिकाओं में बट जाना। जीवाणु प्रोटिस्टा में अलैंगिक जनन की विधि।

इस लेख में हमने जीवों में जनन - पारिभाषिक शब्दावली(Reproduction in Organisms -Terminology) के बारे में जाना। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जीवों में जनन से सम्बंधित जानकारी के बारे में पूछा जाता है।

आशा करता हूँ कि जीवों में जनन का यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा, अगर आपको यह लेख पसंद आये तो इस लेख को शेयर अवश्य करें।

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -