पारिस्थितिकी (Ecology in Hindi): परिभाषा, शाखाएँ

पारिस्थितिकी की परिभाषा और पारिस्थितिकी की शाखाएँ (Ecology and Branches of Ecology in Hindi)

आज के इस पोस्ट में पारिस्थितिकी (Ecology) की परिभाषा और पारिस्थितिकी की शाखाओं (Branches of Ecology) के बारे में जानेंगे. पारिस्थितिकी जीवों,पौधों और जंतुओं के मध्य वातावरण के साथ सामंजस्य के बारे में बताता है। पारिस्थितिक तंत्र पर्यावरण में संतुलन बना के रखता है। पारिस्थितिकी एक महत्वपूर्ण बिंदु हैं जिससे जुड़े प्रश्न आपको सामान्यत: देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं की पारिस्थितिकी (Ecology) की परिभाषा क्या हैं।

ecology in hindi
what is ecology in hindi
पारिस्थितिकी क्या है
ecology definition in hindi
ecology kya hai
paristhitiki kya hai
ecology hindi
इकोलॉजी क्या है
definition of ecology in hindi
ecology ki paribhasha
ecology kya hai hindi


पारिस्थितिकी परिभाषा (Definition of Ecology)

इकोलॉजी (Ecology) शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द "oikos" - house तथा “Logos" - Study से हुई हैं। परिस्थितिकी (Ecology) पौधों एवं जन्तुओं के आपसी सम्बन्धों एवं उनके वातावरण के साथ सम्बन्धों का अध्ययन है। उन्नीसवी शताब्दी में जीवों के परस्पर संबंधों के अध्ययन को इथोलॉजी (Ethology), हैक्सिकोलॉजी (Hexicology) एवं इकोलॉजी (Ecology) नाम दिया गया।

इकोलॉजी (Ecology) शब्द को सर्वप्रथम एट हीकल (Ernst Haeckel) ने सन् 1869 में प्रस्तुत किया एवं इसका सर्वप्रथम प्रयोग रीटर (Reiter) ने सन् 1885 में किया। इकोलॉजी (Ecology) को विभिन्न वैज्ञानिकों ने अपने-अपने तरह से परिभाषित किया है।

  1. हीकल (Haeckel, 1869) के अनुसार -“जीवों एवं उसके वातावरण के पारस्परिक संबंधों के अध्ययन को इकोलॉजी (Ecology) कहते हैं। 
  2. जे. क्रेब (J.Kreb, 1972) के अनुसार “पारिस्थितिकी (Ecology) परस्पर संबंधों का वैज्ञानिक अध्ययन हैजो जीवों के वितरण एवं अधिकता को निर्धारित करता है।" 
  3. ई. पी. ओडम (E.P.Odum, 1971) के अनुसार "प्रकृति की संरचना और उसके कार्यों के अध्ययन को इकोलॉजी (Ecology) कहते हैं।"

पारिस्थितिकी की शाखाएँ (Branches of Ecology in Hindi)

  1. आवासीय पारिस्थितिकी (Habitat Ecology)
  2. पारिस्थितिक तन्त्र पारिस्थितिकी (Ecosystem Ecology)
  3. संरक्षण पारिस्थितिकी (Conservation Ecology)
  4. उत्पादन पारिस्थितिकी (Production Ecology)
  5. विकिरण पारिस्थितिकी (Radiation Ecology)
  6. वर्गिकी पारिस्थितिकी (Taxonomic Ecology)
  7. मानव पारिस्थितिकी (Human Ecology)
  8. अन्तरिक्ष पारिस्थितिकी (Space Ecology)

पारिस्थितिकी की शाखाएँ (ecology branches)-

1. आवासीय पारिस्थितिकी (Habitat Ecology)-

यह विभिन्न जीवों के आवास का अध्ययन करती है जो वातावरण से सम्बन्धित है। आवासीय पारिस्थितिकी को जलीय पारिस्थितिकी, स्वच्छ जलीय पारिस्थितिकी तथा स्थलीय पारिस्थितिकी आदि उपभागों में बाँटा गया है। 

2. पारिस्थितिक तन्त्र पारिस्थितिकी (Ecosystem Ecology)-

जैवीय तथा अजैवीय घटकों को संरचना तथा कार्य के अनुसार वातावरण में व्यवस्थित किया गया है। 

3. संरक्षण पारिस्थितिकी (Conservation Ecology)-

इसके अन्तर्गत प्राकृतिक स्रोतों की प्रबन्धकीय व्यवस्थाओं के बारें में अध्ययन किया जाता है।

4. उत्पादन पारिस्थितिकी (Production Ecology)-

इसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिक तन्त्र | जैसे-स्वच्छ जल, समुद्री जल इत्यादि के उत्पादन तथा पारिस्थितिक तन्त्र के प्रबन्धन का अध्ययन किया जाता है

5. विकिरण पारिस्थितिकी (Radiation Ecology)-

इसके अन्तर्गत वातावरण तथा सजीवों पर विकिरण तथा रेडियोएक्टिव पदार्थों के प्रभावों का अध्ययन किया जाता है |

6. वर्गिकी पारिस्थितिकी (Taxonomic Ecology)-

इसके अन्तर्गत विभिन्न समूहों से सम्बन्धित होती है ताकि इसमें निम्नलिखित उपभोगों जैसे-पादप पारिस्थितिकी, कीट पारिस्थितिकी अकशेरुकी पारिस्थितिकी, कशेरुकी पारिस्थितिकी, सूक्ष्म जैविकी पारिस्थितिकी आदि को शामिल किया है। 

7. मानव पारिस्थितिकी (Human Ecology)-

इसके अन्तर्गत मानव के उसके वातावरण से सम्बन्ध का अध्ययन किया जाता है। 

8. अन्तरिक्ष पारिस्थितिकी (Space Ecology)-

इसमें मानव अन्तरिक्ष में काफी ऊँचाई पर जाकर वहाँ के स्थलीय वातावरण का पता लगता है। कार्य-क्षेत्र- पारिस्थितिकी अपने आप में एक विज्ञान है। जिसका अध्ययन अनेक विधियों द्वारा किया जाता है।

इस लेख में हमने पारिस्थितिकी (Ecology) की परिभाषा और पारिस्थितिकी की शाखाओं (Branches of Ecology) के बारे मे जाना। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में  पारिस्थितिकी से सम्बंधित सवाल पूछे जाते हैं।

TAGS: ecology in hindi, what is ecology in hindi, पारिस्थितिकी क्या है, ecology definition in hindi, ecology kya hai, paristhitiki kya hai, ecology hindi, इकोलॉजी क्या है, definition of ecology in hindi, ecology ki paribhasha,

पारिस्थितिकी (Ecology) से सम्बंधित सवाल-जवाब :-

प्रश्न : पारिस्थितिकी की परिभाषा लिखिए। (ecology in hindi)

उत्तर : जीवविज्ञान व भूगोल की वह शाखा, जिसमें जीव समुदायों का उसके वातावरण के साथ पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता हैं। उसे "पारिस्थितिकी(Ecology)" कहते है।

प्रश्न : पारिस्थितिकी का क्या अर्थ है? (ecology meaning in hindi)

उत्तर : पारिस्थितिकी शब्द का वास्तविक अर्थ “घर का अध्ययन” है। पारिस्थितिकी को विज्ञान की उस शाखा के रूप में परिभाषित किया गया है जो अध्ययन करती है कि लोग या जीव एक दूसरे से और उनके पर्यावरण से कैसे संबंधित हैं।

प्रश्न : पारिस्थितिकी की कितनी शाखाएं होती है? (branches of ecology)

उत्तर : पारिस्थितिकी की मुख्य रूप से 8 शाखाएं है-

  1. आवासीय पारिस्थितिकी (Habitat Ecology)
  2. पारिस्थितिक तन्त्र पारिस्थितिकी (Ecosystem Ecology)
  3. संरक्षण पारिस्थितिकी (Conservation Ecology)
  4. उत्पादन पारिस्थितिकी (Production Ecology)
  5. विकिरण पारिस्थितिकी (Radiation Ecology)
  6. वर्गिकी पारिस्थितिकी (Taxonomic Ecology)
  7. मानव पारिस्थितिकी (Human Ecology)
  8. अन्तरिक्ष पारिस्थितिकी (Space Ecology)

प्रश्न : पारिस्थितिकी के जनक कौन है?

उत्तर : अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट को पारिस्थितिकी के जनक कहा जाता है। जो की एक वनस्पतिशास्त्री, भूगोल वैज्ञानिक, प्रकृतिवादी और खोजकर्ता थे।

ecology in hindi
what is ecology in hindi
पारिस्थितिकी क्या है
ecology definition in hindi
ecology kya hai
paristhitiki kya hai
ecology hindi
इकोलॉजी क्या है
definition of ecology in hindi
ecology ki paribhasha

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -