कार्बन चक्र और फास्फोरस चक्र | Carbon Cycle and Phosphorus cycle

कार्बन चक्र और फास्फोरस चक्र

हेल्लो दोस्तों आज के इस उपयोगी और महत्वपूर्ण आर्टिकल में हम कार्बन चक्र और फास्फोरस चक्र के बारे में जानेंगे। ये चक्र एग्जाम के दृष्टी से उपयोगी है कार्बन चक्र और फास्फोरस चक्र यह प्रश्न अक्सर कई परीक्षाओ में पूछा जाता ही हैं तो आपको इसे लिखकर अभ्यास करना चाहिए और इसकी तैयारी करनी चाहिए | 

आगे हम जानेंगे की कार्बन चक्र क्या हैं कार्बन चक्र कैसे पूरा होता हैं कार्बन चक्र से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकरी को समझेंगे तो जानकारी पूरी जरुर पढ़े और शेयर भी करें 

कार्बन चक्र क्या हैं?

कार्बन चक्र जैव-भूरासायनिक चक्र है जिसके द्वारा कार्बन का जीवमंडल, मृदामंडल, भूमंडल, जलमंडल और पृथ्वी के वायुमंडल के साथ विनिमय होता है। यह पृथ्वी के सबसे महत्वपूर्ण चक्रों में एक है और जीवमंडल तथा उसके समस्त जीवों के साथ कार्बन के पुनर्नवीनीकरण और पुनरुपयोग को अनुमत करता है.

कार्बन चक्र और कार्बन डाइ-ऑक्साइड चक्र दोनों इसी चक्र को कहते है.

Carbon Cycle

जीवन का आधार माने जाने वाले जीव द्रव्य (Protoplasm) में उपस्थित सभी कार्बनिक यौगिकों, जैसे-प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेटस, वसा तथा न्यूक्लिक अम्ल आदि सभी जीवधारियों के लिए प्रमुख ऊर्जा के स्रोत हैं। इनके ऑक्सीकरण से ऊर्जा मिलती है। वायुमण्डल में 0.03%, CO2 होती है। इसका उपयोग सर्वप्रथम हरे पौधे करते हैं और प्रकाश-संश्लेषण (Photosynth) द्वारा कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करते हैं। 

6CO2 +6H2O → C6H12O6 +6O2

नोट - यह अभिक्रिया प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में पूर्ण होती है.

शाकाहारी प्राणी इन पौधों को ग्रहण करते हैं, जिससे ये कार्बनिक पदार्थ प्राणियों के शरीर में पहुँच जाते हैं।शाकाहारी प्राणियों को मांसाहारी प्राणी खाते हैं और ये कार्बनिक पदार्थ मांसाहारी प्राणियों के शरीर में पहुँच जाते हैं। इनमें से कुछ भाग शरीर की वृद्धि के लिए उपयोग में ले ली जाती है। कुछ भाग श्वसन क्रिया में CO, में परिवर्तित होकर वायुमण्डल में चली जाती है। 

वायुमण्डल की CO2 का कुछ भाग समुद्र जल द्वारा अवशोषित होकर समुद्री पौधों द्वारा प्रकाश-संश्लेषण में उपयोग कर ली जाती है और कुछ Co, कार्बोनेट के रूप में अवशोषित हो जाता है। प्राणियों और पौधों की मृत्यु के बाद कार्बनिक पदार्थ CO2 और H20 में अपघटित हो जाते हैं, जिसे पुनः पौधों द्वारा ग्रहण कर लिया जाता है। इस प्रकार CO2 का चक्र चलता है।

तो यहाँ हमने कार्बन चक्र के बारे में जाना की कार्बन चक्र क्या हैं और कार्बन चक्र क्या हैं कैसे पूरा होता हैं कार्बन चक्र कैसे काम करता हैं आगे चलिए हम जानते है की फॉस्फोरस चक्र क्या हैं और फॉस्फोरस चक्र कैसे कम करता हैं साथ ही हम जानेंगे की फॉस्फोरस चक्र कैसे पूरा होता हैं |


फॉस्फोरस चक्र -( Phosphorus cycle )

फॉस्फोरस चक्र क्या हैं ?

फॉस्फोरस चक्र जैविक और अजैविक तन्त्रों के बीच चक्रीय परिभ्रमण, फॉस्फोरस चक्र कहलाता है। यह एक तलछटीय या अवसादी चक्र (Sedimentary cycle) है। प्राणियों में फॉस्फोरस एवं अन्य तत्वों का अनुपात प्राप्त एवं प्राथमिक सम्पदा की अपेक्षा काफी ज्यादा होता है।

Phosphorus cycle

फॉस्फोरस के स्त्रोत और चक्रीय परिभ्रमण

फॉस्फोरस का स्रोत पृथ्वी की चट्टान, शैल तथा ऐसे निक्षेप (Deposits) है, जो पिछले भूवैज्ञानिक काल में निर्मित हुए। फॉस्फेट युक्त चट्टानों पर अनेक अपरदन (Erosion) क्रियाएँ (भौतिकीय, रासायनिक, जैविक) होती रहती हैं जिसके फलस्वरूप फॉस्फेट मृदा में मिलता रहता है, जहाँ इसका कुछ भाग उछले अवसादों (Sediments) में निक्षेपित होता रहता है तथा कुछ गहराई पर स्थित अवसादों (Sedans) में विलीन हो जाता है।

1.फॉस्फोरस का स्थानान्तरण- फॉस्फोरस पौधों से शाकाहारी उपभोक्ता जन्तुओं तक पहुँचता है, जहाँ से यह द्वितीयक, उपभोक्ता, मांसाहारी जन्तुओं के शरीर में प्रवेश करता है। इस प्रकार फॉस्फेट खाद्य श्रृंखला के विभिन्न पोषक स्तरों (Trophic levels) से होते हुए भूमि में पहुँचता है। 

2. चक्र से फॉस्फोरस की हानि- जीवों की पहुँच एवं जल संचरण से फॉस्फोरस को दूर हटाने वाली भौतिक विधियों में अवसादन भी एक प्रक्रिया है। फॉस्फेट की बड़ी मात्रा भूमि से तलछट (Sedimentation) द्वारा बहकर समुद्र की तली में और चट्टानों में जमा हो जाती है।

इस चक्र का मुख्य भाग से फॉस्फोरस की हानि के लिए दाँतों व हड्डियों का निर्माण तथा प्राणियों द्वारा उत्सर्जन जैसी जैविक क्रियाएँ उत्तरदायी हैं। कई विधियाँ इस तत्व को कम मात्रा में पुनः चक्रीय पथ में डाल देती हैं। जीवों के उत्सर्जन और मल पदार्थ द्वारा फॉस्फोरस भूमि में मिल जाता है और तलछट (Sedimentation) चट्टानों में पहुंचकर अधिकांश भाग अप्राप्य हो जाता है। इस चक्र से हुई हानि की तुलना में पुनः प्रवेश कराने वाली विधियाँ अपेक्षाकृत कम रहती है।


इस पोस्ट में हमें कार्बन और फास्फोरस चक्र के बारे में विस्तार से जाना। विभिन्न परीक्षाओं में कार्बन चक्र और फास्फोरस चक्र से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं ।

उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा, अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -