अजीब सवालों के जवाब पार्ट - 5

अजीब सवालों के जवाब पार्ट - 5

हेल्लो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम अजीब सवालों के जवाब के बारे में जानने वाले हैं इस तरह की जानकारी काफी रोचक और ज्ञान वर्धक होती है। ये अजीब सवालों का वह लिस्ट है जो अक्सर हमारी दैनिक जीवन जुड़े हुए होते हैं। 

ajib sawal or unke jawab

ajib or anokhe sawal -

प्रश्न 81 डूबने के कुछ समय पश्चात् लाश पानी में क्यों डूबने लगती है? 

उत्तर : शरीर में विद्यमान गैसों के निकल जाने के कारण शव हल्का हो जाता है और उसका भार उसके द्वारा हटाए गए जल से कम हो जाता है। इसलिए लाश पानी में डूबने लगती है। 

 

प्रश्न 82. बर्फ पानी पर क्यों तैरती है? 

उत्तर : क्योकी बर्फ का घनत्व पानी से कम होता है, विस्तार में- आर्केमिडीज के सिद्धान्त के अनुसार तरल पदार्थ में कोई वस्तु तब तैरती है जब उसके द्वारा हटाए गए तरल पदार्थ का वजन उस वस्तु के वजन से अधिक होता है। पानी जब जम कर बर्फ बन जाता है तब उसका आपेक्षिक घनत्व कम हो जाता है और इस प्रकार उसके द्वारा हटाए गए जल की अपेक्षा उसका भार कम होता है । फलतः बर्फ जल में तैरती है। 

प्रश्न 83. पहाड़ों पर खाना पकाना कठिन क्यों होता है? 

उत्तर : पर्वतों पर दबाव कम होता है। इसलिए पानी देर से उबलता है और खाना देर से बन पाता है। 

प्रश्न 84. सर्दी के मौसम में सूती कपड़ों की अपेक्षा ऊनी वस्त्र शरीर को अधिक गर्म क्यों रखते है?

उत्तर : गर्म कपड़े ऊष्मा के कुचालक होते हैं । अत्यधिक मात्रा में छिद्र होने के कारण उसमें हवा भर जाती है तथा बाहरी वातावरण का प्रभाव उस पर नहीं पड़ पाता हैं । इसलिए ऊनी कपड़े शरीर के तापमान को बाहर के ठंडे तापमान से बचाए रखते है। 

प्रश्न 85. हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे ऊपर क्यों उठते है?

उत्तर : क्योकी गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस भरी होती है, जोकि बहुत हल्की होती हैं। विस्तार में- हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारे का हवा में ऊपर उठने का कारण यह है कि उसका वजन गुब्बारे द्वारा हटाई जाने वाली हवा से कम होता है । फलतः गुब्बारा ऊपर उठता जाता है।

प्रश्न 86. बिजली का बल्ब प्रकाश कैसे देता है? 

उत्तर : बल्ब में लगे टंगस्टन के कारण, विस्तार में- बल्ब के भीतर अत्यधिक अवरोध वाला टंगस्टन तार लगा होता है। जब विद्युत तरंगें इससे होकर गुजरती हैं, तो यह गर्म होकर लाल हो जाता है और तार के परमाणु उच्च ऊर्जा में परिवर्तित हो जाते हैं और कुछ सेकेंड तक उस स्थिति में रहने के पश्चात् निम्न ऊर्जा में प्रत्यावर्तित हो जाते है और प्रकाश के रूप में ऊर्जा देने लगते है। 

प्रश्न 87.साइकिल सवार कोने (मोड़) पर घूमते समय क्यों झुक जाता है?

उत्तर : सन्तुलन बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाता है। बाहर की ओर केन्द्रापसारी शक्ति (झुकाव) लगती है। 

 प्रश्न 88. स्वच्छ जल की अपेक्षा खारे पानी में तैरना आसान क्यों होता है? 

उत्तर : खारे पानी का घनत्व स्वच्छ पानी की अपेक्षा अधिक होता है। अधिक घनत्व वाले तरल पदार्थ में तैरना कम घनत्व वाले तरल पदार्थ की अपेक्षा अधिक सरल है क्योंकि अधिक घनत्व वाले जल का विस्थापित आयतन का भार अधिक होता है। 

प्रश्न 89.रेतीली (बलुई) भूमि पर चलना मुश्किल होता है, क्यों? 

उत्तर : प्रत्येक क्रिया की प्रतिगामी क्रिया भी होती है और यही कारण है कि हम पृथ्वी पर खड़े हो पाते हैं। यदि पैरों के तलवों और धरती की सतह के बीच संघर्षण काफी अधिक होता है तो हम चल नहीं पाते। जब हम बालू पर खड़े होते हैं, तो धीरे मे हमारे ऊपर एक ऊर्ध्व प्रतिगामी क्रिया होती है। किन्तु जब हम चलने का प्रयत्न करते हैं या बालू पर दबाव डालते हैं तो तलवों और रेत कणों के बीच के संघर्षण की शक्ति में ऊर्ध्वगाम प्रतिक्रिया की शक्ति खो जाती है और हमारे तलवों में कोई ऊर्ध्वगामी प्रतिक्रिया नहीं हो पाती। इसलिए रेतीली (बलुई) भूमि पर चलना मुश्किल हो जाता है। 

प्रश्न 90. जंग लगने पर लोहे का कील के भार में वृद्धि हो जाती है, क्या कारण है?

उत्तर : गीले वातावरण में लोहे की कील हवा की नमी को सोख लेती है जिससे उसमें आयरन ऑक्साइड पैदा हो जाती है और जंग लग जाता है। इस आयरन आक्साइड के कारण कील का भार बढ़ जाता है। 

प्रश्न 91 मोटर चालक पीछे की वस्तु (आते वाहनों को) देखने के लिए उत्तल दर्पण का प्रयोग क्यों करते है? 

उत्तर : एक छोटे उत्तल दर्पण में बहुत अधिक दूरी में फैली हुई वस्तुओं का प्रतिबिम्ब स्पष्ट दिखाई दे जाता है। इसी कारण से ऐसे दर्पण मोटर-कार में ड्राइवर के सामने उत्तल दर्पण लगाए जाते हैं, ताकि उसे पीछे से आने वाली गाड़ियों के प्रतिबिम्ब दिखाई दे सके। 

प्रश्न 92 किन-किन बातों पर किसी वस्तु का रंग निर्भर करता है?

उत्तर : सफेद प्रकाश सात रंगों का मिश्रण होता है। जब वह किसी वस्तु पर पड़ता है तो वह वस्तु इन सात रंगों में से कुछ रंग को सोख लेती है और शेष रंगों को परिवर्तित कर देती है। इस परावर्तित प्रकाश मे ही वह वस्तु दिखाई देती है। उदा. - जो वस्तु लाल दिखाई देती है यानि लाल रंग की किरणों को परावर्तित करती है, शेष सबको अवशोषित कर लेती है। जो वस्तु सभी रंगों को अवशोषित कर लेती है वह काली दिखाई पड़ती है, और जो वस्तु किसी भी रंग का अवशोषण नहीं करती, वह सफेद दिखाई पड़ती है।

प्रश्न 93. कठोर जल साबुन के साथ आसानी से झाग नहीं देता है, क्यों? 

उत्तर : कठोर जल या खारे पानी में सल्फेट और मैगनेशियम या कैल्शियम के क्लोराइड होते हैं। इनका यौगिक (Compound) साबुन में नहीं घुलता। इसलिए कठोर जल में साबुन आसानी से झाग नहीं देता। 

प्रश्न 94. लकड़ी पानी में क्यों तैरती है?

उत्तर : कोई भी वस्तु किसी द्रव में डूबने से पहले जब अपने भार के बराबर का द्रव हटा लेती है, तो वह उसमे तैरने लगती है। ऐसा वही वस्तु कर सकती है, जिनका विशिष्ट गुरुत्व उस द्रव के विशिष्ट गुरुत्व से कम हो। लकड़ी का विशिष्ट गुरुत्व जल के विशिष्ट गुरुत्व से कम है, इसलिए वह पानी में तैरती है। 

प्रश्न 95. पेड़ों की पत्तियों का रंग पीला क्यों दिखाई देता है?

उत्तर : वस्तुतः पत्तियों का रंग बदलता नहीं है। जब पत्तियों में हरा तत्व क्लोरोफिल बनना कम हो जाता है, जैसे मूखे मौसम में, तो पत्तियों का हरा रंग मन्द पड़ जाता है और पत्तियों में विद्यमान पीला या लाल रंग अपेक्षाकृत अधिक उभर कर सामने आ जाता है। तभी पत्तियों का रंग बदला हुआ प्रायः पीला दिखाई पड़ता है। 

प्रश्न 96. मच्छर के काटने से जलन क्यों होती है?

उत्तर : जब मच्छर काटता है, तो उसका मुंह हमारी खाल ये भीतर घुस जाता है और मच्छर खून चूम लेता है। इसी समय मच्छर अपने मुंह से थूक या लार जैसी वस्तु हमारे शरीर में छोड़ देता है। इसी थूक या लार जैसी वस्तु के कारण हमारे शरीर में जलन होती है। 

प्रश्न 97. फूलों में सुगंध कहां से और कैसे आती है? 

उत्तर : फूलों की पंखुड़ियों में एक प्रकार का तेल होता है। जब वह तेल वाष्पित होकर हवा में मिल जाता है, तो हमें उसकी सुगंध मिलती है। 

प्रश्न 98. मकड़ी अपना जाला कैसे बनाती है? 

उत्तर : मकड़ी के शरीर में एक ग्रन्थि (ग्लैंड) होता है, जिनमें से पतला तरल धागे जैसा पदार्थ निकलता है, जो तत्काल सूखता जाता है, और मकड़ी अपने लिए जाला बना लेती है। मकड़ी के जाले दो किस्म के होते हैं (i) सूखा (ii) चिपचिपा। चिपचिपे जाले में ही मक्खियां और कीड़े फंस जाते हैं, जिन्हें मकड़ी खाती है।

प्रश्न 99. बैलगाड़ी के पहिए पर रिम (रिंग) चढ़ाने से पहले रिम को आग में तपाकर लाल क्यों कर देते है? 

उत्तर : जब रिम को आग में तपाकर लाल कर देते है, तो उसका व्यास (चौडाई) थोड़ा बढ़ जाता है और वह आसानी से पहिए पर चढ़ जाता है। जब रिम ठंडा हो जाता है तो थोड़ा-सा सिकुड़कर पहिए के साथ खूब चिपक जाता है। प्रश्न 

100. तारे और ग्रह में क्या अंतर है?

उत्तर : तारा वह आकाशीय पिंड है, जिसका अपना प्रकाश होता है जबकि ग्रह में अपना प्रकाश नहीं होता; ग्रह सूर्य के प्रकाश को प्रतिबिम्बित करता है । तारा स्थिर होता है जबकि ग्रह सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा में घूमता रहता है ।

इस आर्टिकल में हमने अजीब सवालों के जवाब के बारे में जाना । विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं मे इन अजीब सवालों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

उम्मीद करता हूँ कि यह पोस्ट आपके लिए फायदेमंद साबित होगा ,अगर आपको पोस्ट पसंद आये तो पोस्ट को शेयर जरुर करें।

Subjects -


Active Study Educational WhatsApp Group Link in India

Share -